सोपोर जिले के रेबन मॉडल टाउन में बुधवार सुबह आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए और कई घायल हुए हैं। इस हमले में एक नागरिक की भी मौत हुई है। सीआरपीएफ के जवानों ने भी आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की, हालांकि आतंकी मौके से भागने में सफल रहे। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। उत्तरी कश्मीर में सोपोर के रेबन मॉडल टाउन में आतंकियों ने सीआरपीएफ की 179 बटालियन के जवानों की एक नाका दल पर ग्रेनेड हमला किया।…
Author: shivam kumar
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित मशहूर शक्तिपीठ कालीघाट मंदिर को बुधवार से दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया है। बुधवार सुबह छह बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए क्योंकि मंदिर खोलने की जानकारी आसपास के लोगों को पहले ही दे दी गई थी, इसलिए बड़ी संख्या में लोग मां काली की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे। कोरोना महामारी की वजह से किए गए लॉकडाउन के कारण करीब 100 दिनों तक मंदिर के कपाट बंद रखे गए थे। अब जबकि मंदिर खोल दिया गया है तो बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए भी पहुंचने लगे…
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार देर रात एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार रात को आए भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और काफी समय तक अपने घरों से बाहर ही रहे। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और न ही जान माल की हानि की सूचना है। इससे पहले मंगलवार सुबह भी कटड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कटड़ा से 84 किलोमीटर दूर पूर्व में इसका केंद्र रहा। इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी…
मध्यप्रदेश की कार्यवाहक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार शाम को साढ़े चार बजे राजभवन पहुंचकर शपथ ग्रहण करेंगी। प्रभारी राज्यपाल को लेने के लिए प्रदेश शासन का एक विशेष विमान भोपाल से लखनऊ भेजा गया है। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार पर अब तक असमंजस बरकरार है। संभावना जताई जा रही है कि शिवराज कैबिनेट का विस्तार गुरुवार को हो सकता है। बता दें कि राज्यपाल लालजी टण्डन के अस्वस्थ होने के चलते राष्ट्रपति द्वारा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश का कार्यवाहन राज्यपाल बनाया गया है। वे बुधवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लखनऊ से विशेष विमान द्वारा भोपाल…
राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा पर बिम्बर गली सेक्टर के केरी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने मौके से एक एके-47 के साथ दो मैग्जीन बरामद की है। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र के साथ लगते इलाकों में आतंकियों की आशंका के चलते तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के जिले की नियंत्रण के साथ सटे बिम्बर गली सेक्टर के अंतर्गत केरी इलाके में सेना ने संदिग्ध हलचल देखी। हलचल देखने पर सतर्क जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान सेना ने एक…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने बुधवार को ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा ‘ उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई। आपके विशाल अनुभव और ज्ञान ने हमारा मार्गदर्शन किया है। आपकी अध्यक्षता में राज्यसभा ने समय का अधिकतम उपयोग कर कार्य निपटाया है। मैं आपके स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’ उल्लेखनीय है कि उप राष्ट्रपति नायडू का जन्म एक जुलाई 1949 को हुआ है। वह वर्ष-2002 से 2004 तक भाजपा…
कोरोना वायरस जिस तरह से देशभर में अपने पांव जमा चुका है ये सरकार समेत सभी देशवासियों के लिए एक बड़े चिंता का विषय बन गया है. कई सारे काम ठप पड़ गए हैं. खास कर की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ा है. अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी मॉल और सिनेमाघर बंद हैं. जिस वजह से बॉलीवुड की कई सारी फिल्में बन कर तैयार हैं मगर रिलीज नहीं हो पा रही हैं. ऐसे में फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय ले लिया गया है. फिल्म प्रशंसकों के लिए ये किसी बड़ी खुशखबरी से…
मानसून ने गुजरात में दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में अहमदाबाद, गांधीनगर, पंचमहल, बनासकांठा, दाहोद, अमरेली, जूनागढ़, गिर सोमनाथ में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा लंबे अंतराल के बाद सुतरापाड़ा में दो इंच बारिश हुई। वेरावल, दीव, खांभा, ऊना, कोडिनार और गिरगढ़डा में एक इंच बारिश हुई। इसके साथ ही, राजकोट और अमरेली जिलों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई।
मानसून ने गुजरात में दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में अहमदाबाद, गांधीनगर, पंचमहल, बनासकांठा, दाहोद, अमरेली, जूनागढ़, गिर सोमनाथ में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा लंबे अंतराल के बाद सुतरापाड़ा में दो इंच बारिश हुई। वेरावल, दीव, खांभा, ऊना, कोडिनार और गिरगढ़डा में एक इंच बारिश हुई। इसके साथ ही, राजकोट और अमरेली जिलों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई।
मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में गरीब के घर जन्म से लेकर मृत्यु होने पर तक गरीबों को मदद का दावा करती है, लेकिन हालात इससे विपरित ही नजर आते हैं। मजबूर गरीब जरूरत के समय भी खाली हाथ होता है और फिर सामने आते है मानवता को शर्मसार करने वाले दृश्य। ताजा मामला मप्र के सीधी जिले का है, जहां एक गरीब आदिवासी परिवार को अपने घर की एक सदस्य की मौत हो जाने पर अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं होने पर शव को हाथ ठेला गाड़ी से 12 किमी दूर ले जाकर सोन नदी में बहाना पड़ा।…
बेगूसराय। देश के विभिन्न शहरों से वापस आए प्रवासियों के लिए बिहार सरकार ने मिशन मोड में योजना शुरू की है। केंद्र सरकार भी गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू कर चुकी है। विभिन्न विभागों में काम दिलाने के लिए प्रशासन एक्टिव मोड में है। लेकिन इसके बाद भी बाहर जाने वाले लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। विभिन्न शहरों में जलालत झेलकर घर वापस आए अधिकतर लोग अभी कुछ समय तक बाहर जाने के लिए तैयार नहीं हैं। हजारों लोगों को सरकारी योजना में भी काम मिला, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान में भी इन लोगों को तो मिलने…
