बारामुला : पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार सुबह भी बारामुला जिले के नौगाम सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंंहतोड़ जवाब दे रहे हैंं। पाकिस्तान की ओर से मंगलवार सुबह बारामुला जिले के नौगाम सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय…
Author: shivam kumar
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन खबरों को निराधार और मनगढ़ंत बताया है जिसमें गृहमंत्री अमित शाह के एक ट्वीट के हवाले से कहा गया है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड एवं इंटरनेट सेवाएं बंद होने जा रही हैं। मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सोशल मीडिया में गृहमंत्री के हवाले से चल रहा इस आशय का ट्वीट फर्जी है। मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से इस तरह का कोई ट्वीट नहीं किया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया में अमित शाह के नाम से एक ट्वीट चल ल रहा है जिसमें…
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर पुलिस का प्रयोग दमन के औजार के रूप में करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हिम्मत नहीं तोड़ पाएंगे। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार उप्र पुलिस को दमन का औज़ार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, हमारी पार्टी को नहीं।’ दरअसल उप्र पुलिस द्वारा कांग्रेस…
मुंबई के मशहूर होटल ताज को बम से उड़ाने की धमकी पाकिस्तान स्थित कराची शहर से आई है। इसके बाद ताज होटल के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एहतियातन समुद्रीय क्षेत्र में पुलिस की गस्त भी बढ़ा दी गई है। ताज होटल के पास आने वाले वाहनों तथा होटल में आने वाले आगंतुकों की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज पर हुए विस्फोट के बाद होटल ताज में धमकी भरा फोन आया था। इस फोन पर कहा गया कि कराची स्टॉक एक्सचेंज का विस्फोट सभी ने देखा, अब होटल…
कोरोना के मद्देनजर राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद ने अस्पतालों में खून चढ़ाने को लेकर बरती जाने वाली सावधानियां संबंधित नये दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले परिषद ने 25 मार्च को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया था, जिसकी मियाद जून में समाप्त हो रही थी। इन नए दिशा-निर्देशों के तहत मरीजों को चढ़ाये जाने वाले खून की जांच और इस प्रक्रिया में बरती जाने वाली सावधानी के नियम बताए गए हैं। इसके साथ रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को भी तेज करने को कहा है। इस बारे में परिषद ने सभी राज्यों व…
चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर भारत लगातार संभल कर कदम उठा रहा है। इस कड़ी में बीते दिन भारत सरकार ने चीन के 59 ऐप को देश में प्रतिबंधित किया है। सरकार के इस फैसले की हर ओर तारीफ हो रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी को चीन के हमले का जवाब देने के लिए केंद्र से ज्यादा की उम्मीद है। कांग्रेस के दो नेताओं कपिल सिब्बल और जयवीर शेरगिल ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए सरकार को कुछ सुझाव भी दिए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को एक कविता ट्वीट कर सरकार से मांग की…
भारत में तैयार किए जा रहे कोरोना वैक्सीन कैंडिडेट का मानव परीक्षण अगले महीने शुरू होने जा रहा है। इसके लिए दवा नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस स्वदेशी वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के मानव क्लीनिकल परीक्षण की मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणुविज्ञान संस्थान (आईएनवी) के साथ मिलकर इस वैक्सीन कैंडिडेट कोवैक्सीन का विकास किया है। वैक्सीन कैंडिडेट को बनाने के लिए एनआईवी, पुणे में आइसोलेट कोरोना वायरस स्ट्रेन को भारत बायोटेक को ट्रांसफर किया गया था। भारत बायोटेक के चेयरमैन…
डीवीसी के द्वारा एक बार फिर 1 जुलाई से बिजली कटौती कर दी जाएगी। इस घोषणा मात्र से व्यापारियों के हलक सूख गए हैं। सोमवार को रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विमल बुधिया ने कहा कि पहले कोरोना की वजह से व्यापार ठप रहा। अब अगर बिजली कटौती हुई तो फैक्ट्रियां बंद ही हो जाएंगी। इस मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। चेंबर के सदस्यों की बैठक चेंबर भवन में हुई। इसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सभी व्यापारी एवं मध्यम वर्गीय आम जनता परेशान…
दिल्ली हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए एक समान मानक प्रकिया तय करने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को दिशा&निर्देश जारी करने की मांग पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई सुनवाई के बाद कहा कि किसी ख़ास केस में ग़लत तऱीके से गिरफ्तार किए जाने की शिकायत उचित फोरम के सामने की जा सकती है। याचिका अर्थशास्त्री अभिजीत मिश्रा ने दायर की थी। याचिकाकर्ता की ओर से वकील पायल बहल ने कोर्ट से कहा कि गिरफ्तारी के लिए एक समान मानक प्रक्रिया तय…
रामगढ़ जिले के केजिया घाटी में सोमवार की सुबह प्रवासी मजदूरों से लदे एक बस का टायर फट गया। टायर फटने से बस अनियंत्रित हो गई और घाटी में पलट गई। इस हादसे में 1 प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 17 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा लगभग 10 अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची रजरप्पा और गोला थाना पुलिस ने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने 17 घायलों को गोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जबकि अन्य 10 लोगों को घटनास्थल…
एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार फिल्ममेकर पीटर पॉल संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। वनिता ने शादी चेन्नई में की है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में वनिता व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं पीटर पॉल ब्लैक पैंट कोट में नजर आ रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण शादी में केवल परिवार और करीबी शामिल थे। हालांकि तस्वीरों में वनिता और पीटर पॉल काफी अच्छे लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। वनिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की पहले ही…
