Author: shivam kumar

कोरोना वायरस के संक्रमण से मरीजों को बचाव के लिए दिल्ली में जल्द ही प्लाज्मा बैंक शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले हमने इसका ट्रायल शुरू किया था, जिसके नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले हैं। इसलिए सरकार ने प्लाज्मा बैंक शुरू करने का फैसला किया है। दिल्ली में प्लाज़्मा बैंक का निर्माण किया जाएगा। देश का ये पहला प्लाज़्मा बैंक होगा। दिल्ली के आईएलबीएस हॉस्पिटल में प्लाज्मा बैंक बनाया जाएगा। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा दान…

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि उनकी वेब सीरीज ‘रसभरी’ समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को दर्शाती है, जैसे दमनकारी समाज का पाखंड और महिला कामुकता का मौलिक डर। शो उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। वेब सीरीज ‘रसभरी’ में स्वरा एक अंग्रेजी शिक्षक शालू बंसल की भूमिका निभाती हैं जो नंद (आयुष्मान सक्सेना) के लिए आकर्षण का केंद्र है। स्वरा भास्कर की वेब सीरीज ‘रसभरी’ 25 जून को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है। स्वरा भास्कर ‘रसभरी’ में मेरठ के एक मोहल्ले में अंग्रेजी की टीचर होती है, जबकि स्कूल के…

Read More

 ब्रिटेन के सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक मार्क सेडविल ने रविवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से कहा कि वह कैबिनेट सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद से इस्तीफा  देंगे। जॉनसन को भेजे पत्र में सेडविल ने कहा कि दो साल पहले जब मेरे पूर्ववर्ती बीमार पड़ गए थे, तो आपके पूर्ववर्ती पीएम ने मुझे कैबिनेट सचिव के रूप में काम करने के लिए कहा था। आपने मुझे ब्रेक्सिट और चुनाव अवधि के दौरान सहयोग जारी रखने के लिए कहा। कोविड -19 संकट के उभार के दौरान मेरा पद पर बने रहना स्पष्ट रूप से सही था। जैसा कि आप इस सप्ताह तय कर…

Read More

लोग अभी भी अपने पसंदीदा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भूल नहीं पा रहे हैं। युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग तेज होती जा रही है। बॉलीवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इंडस्ट्री में सफल अभिनेताओं में से एक थे। 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित आवास में 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है।…

Read More

रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टुपालु घाटी में सोमवार को एक टेलर का ब्रेक फेल हो गया। इस हादसे में छड़ लदा टेलर एक बड़े चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में टेलर पर सवार खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या शंकर ने बताया कि रांची की ओर से आ रहे टेलर का अचानक घाटी में ब्रेक फेल हो गया।

Read More

देशभर में जारी कोरोना के कहर और उस पर लॉकडाउन की वजह से ठप पड़े कारोबार से लोग पहले ही परेशान हैं। इन सबके बीच पिछले 21 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कच्चे तेलों के दाम में हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही लोगों से #SpeakUpAgainstFuelHike से जुड़ने और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बोलने की अपील की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक कैंपेन की शुरुआत करते हुए लोगों से पेट्रोल व डीजल…

Read More

जनपद चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का चौरहट गांव एक बार फिर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के रडार पर है। रविवार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट राशिद को लेकर पांच गाड़ियों में पहुंची एनआईए की टीम गांव में छह घंटा से ज्यादा समय तक मौजूद रही। गांव में राशिद के नाना, मामा सहित घर परिवार के सभी सदस्यों को राशिद के सामने बैठा कर टीम ने लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इस दौरान टीम ने राशिद के परिजनों का मकान घेर कर किसी को भी वहां फटकने नहीं दिया। पूछताछ में टीम ने राशिद…

Read More

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस की रफ्तार तेज है। वैसे तो अभी भी राजधानी कोलकाता में सबसे अधिक संक्रमण है लेकिन उत्तर 24 परगना भी तेजी से संक्रमित होता जा रहा है। राजधानी कोलकाता में जहां पिछले 24 घंटे में कुल 171 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं उत्तर 24 परगना में 132 लोग इसकी चपेट में आए हैं। हुगली जिले में भी आंकड़े एक हजार के करीब पहुंच गए हैं। राज स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार रात तक राजधानी कोलकाता में अब तक इस महामारी की चपेट में आए लोगों की कुल…

Read More

दुनिया से सबसे अमीर शख्स यानी की जेफ बेजोस पर कॉपी करने का आरोप लगाया गया है। ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि  अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने लगाया है। दरअसल बेज़ोस ने सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल स्टार्टटप Zoox को खरीदा है। जेफ बेजोस की इसी खबर के बारे में अमेरिकी बिजनेस अख़बार फाइनेंशियल टाइम्स ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि बेजोस ने Zoox को 1.2 अरब डॉलर में से अधिक रकम पर खरीद लिया है। जिसके बाद एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा कि बेजोस कॉपी कैट हैं। एलन…

Read More

JK: अनंतनाग जिले के खुल्चोहर क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इनमें एक डोडा का रहने वाला आतंकी मसूद भी है जो दुष्कर्म के एक मामले में वंछित था। इसके बाद उसने हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन का दामन थाम लिया था। इन आतंकियों के मारे जाने के बाद जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने कहा है कि अब डोडा जिला भी आतंकवाद से मुक्त हो गया है। जिले के खुल्चोहर इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली जिस पर सेना तथा पुलिस की एक टीम ने पूरे…

Read More

New Delhi : देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब साढ़े पांच लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,459 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 5,48,318 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 380 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 16,475 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,10,120 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना…

Read More