Author: shivam kumar

कोलकाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोलकाता के राजभवन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राजभवन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि रविवार सुबह के समय क्रीड़ा भारती के सहयोग से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अलावा राजभवन के सारे कर्मचारी मौजूद थे। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष विश्वजीत पालित ने सभी को योग करवाया है। वह अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति हैं। राज्यपाल ने पूरे कार्यक्रम की तस्वीरें ट्विटर पर डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है कि विश्वजीत पालित ने जिस तरह योग कराया वह प्रेरणादायक…

Read More

 देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब चार लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,413 नए मामले सामने आए हैं। एक ही दिन में यह अब तक का सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 4, ,10,461 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में मौतें 306 दर्ज हुई हैं। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13254 तक पहुंच गई है। रविवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,69,451 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर…

Read More

कोलकाता। वैसे तो पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से ग्रसित लोगों के स्वस्थ होने की दर काफी अच्छी है और एक्टिव लोगों की संख्या तेजी से गिर रही है लेकिन कुछ जिले ऐसे हैं जहां घटने के बजाय संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इनमें से एक जिला अलीपुरद्वार है। यहां अब तक 149 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 47 लोग पॉजिटिव हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है और 39 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बाकी 110 लोग राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चिकित्साधिन हैं। वहीं राजधानी…

Read More

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और यह आंकड़ा दो हजार के पार पहुंच गया है। शनिवार देर रात स्वास्थ विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में 116 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2134 पर जा पहुंची है। 1394 लोग ठीक हो चुके हैं और 729 सक्रिय मरीज है। कोरोना से प्रदेश में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि ये अन्य रोगों से भी पीड़ित थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राजनांदगांव के सेठी नगर में एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई…

Read More

 जिले में रविवार को विश्व योग दिवस पर लोगों ने कोरोना से बचाव को प्रमुखता दी और घर पर ही योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। सुबह रिमझिम बरसात ने भी घर पर योग करने को मजबूर किया। लेकिन कोरोना व बरसात की बाधाओं के बावजूद लोगों में योग करने का जुनून कम नहीं हुआ। घर-घर लगी परिजनों की योग कक्षाओं में ओम् की गूँज से सुबह के सुखद माहौल ने एक अद्भुत व मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया।  विश्व योग दिवस के लिए जिले में उत्साह देखने को मिला। लोग सुबह 4.30 बजे लोग के लिए घर पर ही…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि यह दिन एकजुटता का है। उन्होंने कहा कि जो हमे, जोड़े, साथ रखे वही योग है। प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई के बीच रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना के इस संकट के दौरान दुनिया भर के लोगों का माई लाइफ-माई योगा वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेना, दिखाता है कि योग के प्रति उत्साह कितना बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग हमारी प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को बढ़ाने में मदद कर सकता है।…

Read More

चंडीगढ़। देशभर में सूर्यग्रहण दिखाई देगा लेकिन धर्मनगरी कुरुक्षेत्र सूर्य ग्रहण मुख्य केंद्र रहेगा। पांच हजार साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जिसमें ग्रहण का केंद्र कुरुक्षेत्र है। संत-महात्मा इसे विलक्षण सूर्य ग्रहण बता रहे हैं। इससे पहले भगवान श्रीकृष्ण ने जब द्वारका से आकर गोपियों संग स्नान किया था, तब ऐसा संयोग बना था।  लिहाजा इस बार वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए हरियाणा सरकार ने मेला आयोजन को रद्द कर दिया है। मगर परंपरा न टूटे इसको लेकर चंद संत-महात्माओं को स्नान की अनुमति दी गई है। स्नान के साथ पहली बार ब्रह्मसरोवर के तट पर…

Read More

बेगूसराय। लॉकडाउन में के कारण विभिन्न शहरों में फंसे प्रवासियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है लेकिन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू होने की जानकारी पाते ही अब श्रमिकों के घर वापसी के उद्देश बदलने लगे हैं। पहले देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने वाले बिहारी कामगार वहां परेशानी होने तथा काम बंद होने के कारण घर लौट रहे थे लेकिन अब लोग इस उद्देश्य से लौट रहे हैं कि आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए गरीब कल्याण रोजगार अभियान से हम लोगों को कल्याण होगा। गांव में ही रोजगार मिलेंगे,…

Read More

दिल्ली के कोरोना मरीजों की लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। दिल्ली सरकार ने आखिरकार कोरोना मरीजों के इलाज में निजी अस्पतालों की लूट-खसोट पर लगाम लगाने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। दिल्ली सरकार द्वारा देर रात जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक अब दिल्ली के निजी अस्पताल तयशुदा दर पर ही कोरोना के रोगियों से पैकेज वसूल सकेंगे। इसमें तय किया गया है कि एनएवीएच (नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पीटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) से संबद्ध अस्पताल अब कोरोना संक्रमित मरीजों से 10,000 प्रतिदिन से अधिक नहीं वसूल सकेंगे। इसमें ऑक्सीजन व पीपीई किट का चार्ज भी शामिल है।…

Read More

फिरोजाबाद। योग की शिक्षा ने सुहागनगरी की संस्कृति के जीवन जीने के तरीके को ही बदल दिया है। बचपन में एक समर कैंप में योग से परिचय होने के बाद योग ने संस्कृति के मन और आत्मा पर ऐसी छाप छोड़ी कि उसने योग में ही अपना कैरियर बनाने मन बना लिया। संस्कृति खुद तो योग करती ही है साथ ही वह लोगों को भी योग के प्रति जागरूक कर रही है। कोरोना महामारी के इस समय में भी वह आनलाइन योगा क्लास चलाकर लोगों को योग करा रही है। उनका सपना है कि लोग दवाओं से ज्यादा योग पर…

Read More

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में शादी के लिए निकले दूल्हे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासनिक आधिकारियों ने बीच रास्ते में बारात रोक लिया। यही नहीं प्रशासनिक टीम ने दूल्हे के पिता को भी रोका और दोनो को गौरीगंज जिला अस्पताल में ले जाकर शिफ्ट कराया। सीएमओ राजेश मोहन श्रीवास्तव ने इस बात की पुष्टि की है। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के बरसंडा में शुक्रवार रात एक दूल्हा बारात लेकर जा रहा था। इसी समय जिला प्रशासन के पास इसकी रिपोर्ट आ गई। प्रशासन ने तत्काल बारात को रोका, बाराती तो कमरौली थाना क्षेत्र में ही रोक लिए…

Read More