Author: shivam kumar

बेगूसराय, 20 जून (हि.स.)। हजारों-हजार की संख्या में प्रवासी कामगारों के घर वापसी के बाद तत्काल सरकार उन्हें स्थानीय स्तर पर काम उपलब्ध कराने की कवायद कर रही है। मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं के काम तथा अन्य सरकारी विभागों में होने वाले कार्य में बाहर से आए श्रमिकों को लगाया गया है। लॉकडाउन के दौरान शुरू किए गए कार्य में बेगूसराय के करीब 30 हजार मजदूरों को काम मिल चुका है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ हो रहा है, इसमें बेगूसराय के 60 हजार से अधिक श्रमिकों को 125 दिन तक काम मिलने की उम्मीद है। लेकिन इन…

Read More

भारत और चीन सीमा विवाद के बीच बीते 15-16 जून की रात हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने पर देशभर में गुस्सा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान कि भारतीय सीमाओं में कोई घुसपैठ नहीं हुई, पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी से पूछा कि जब भूमि चीन की थी तो हमारे जवाब क्यों मारे गए। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्षेत्र को चीनी आक्रमण के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। राहुल ने पहला सवाल पूछा कि अगर धरती चीन की थी तो हमारे सैनिक क्यों मारे…

Read More

फिरोजाबाद, 20 जून (हि.स.)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस भीषण हादसे में मासूम सहित 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे कार का ट्रक में घुसना बताया गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नसीरपुर इलाके में शनिवार सुवह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही यह कार अचानक एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।…

Read More

झुंझुनू,। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे असहाय, बुजूर्ग, विधवा, विकलांग, बेसहारा लोगों को उनकी पेंशन की राशि, गैस की सबसिडी की राशि, नरेगा योजना की राशि, किसान पीएम निधि की राशि का चाहे वह किसी भी बैंक में हो उसका घर बैठे भुगतान करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए झुंझुनू जिले के 342 डाक घरों में कार्यरत क़रीब 480 ग्रामीण डाकसेवक व विभागीय पोस्ट मैन घर पर जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा अब तक करोड़ों रुपयों का भुगतान कर चुके हैं। अब डाक विभाग राजस्थान के करीब आठ लाख पेंशन धारकों के इंडिया…

Read More

भारत चीन तनाव पर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने बड़ा बयान दिया है. पॉम्पियो ने कहा कि चीन दुनिया को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि चीनी हमले में भारतीय सैनिकों की शहादत पर हमें दुख है, हम भारत के साथ खड़े हैं. अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने भी कल कहा था कि भारतीय सीमा समेत कई मोर्चों पर चीन द्वारा की जा रही हरकतों से ऐसा लगता है कि वो फायदा उठाने की कोशिश में है. उन्होंने कहा कि बीजिंग का यह मानना है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण विश्व का…

Read More

नई दिल्ली : कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। उनका इलाज दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में इलाज चल रहा है, जहां उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई। सत्येंद्र जैन को तबीयत बिगड़ने के बाद गत शुक्रवार को मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। सोमवार देर रात बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था, जहां मेडिकल जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री के नए सीटी स्कैन से पता चला था कि उनके फेफड़ों में एक पैच काफी बढ़…

Read More

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में आपके महत्वपूर्ण योगदान की अपेक्षा करता हूं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, राज्यसभा के द्वि-वार्षिक चुनावों में 20 राज्यों से चुने गए 61 नव निर्वाचित सदस्यों का हार्दिक स्वागत करता हूं। राज्यसभा हमारी संघीय राजनीति का प्रतीक है, जिसमें अनुभवी सदस्यों और पहली बार चुने गए सदस्यों का संतुलन रहता है। यह सदन सतत परिवर्तन का द्योतक है। उन्होंने कहा कि आप विभिन्न दलों और राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप भारत की समृद्ध विविधता में अंतर्निहित हमारे…

Read More

भिवानी: चीनी सीमा पर बढ़े विवाद को लेकर सियासत जारी है। कांग्रेस नेताओं ने एक के बाद एक राहुल गांधी के जन्मदिन पर सियासी बाण छोड़े। भिवानी में पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए सरकार को सहयोग करने की बता कही तो वही सीमा विवाद को पीएम व सरकार की विफलता बताया। साथ ही चीन से सभी संबंध खत्म कर बदला लेने की बात कही। बता दें कि शुक्रवार को देश भर में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन को सहयोग व सहायता के रूप…

Read More

अफगानिस्तान सरकार कुछ हिंसक हमलों के आरोपी सैकड़ों कैदियों को मुक्त करने से इंकार कर रही हैं, जबकि  तालिबान द्वारा शांति वार्ता शुरू करने की यह एक प्रमुख शर्त रही है। यह मुद्दा गतिरोध का अंतिम प्रमुख बिंदु है, जिसे अगर हल किया जाता है तो उम्मीद की जा सकती है कि 18 से अधिक वर्षों के युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से कतर में अमेरिका समर्थित अफगान शांति वार्ता जल्द आगे बढ़ेगी। एक वरिष्ठ अफगान सरकारी सूत्र ने बताया कि अभी सबसे विवादास्पद हिस्सा कैदियों की रिहाई का मुद्दा है। दो यूरोपीय राजनयिक, एक एशियाई राजनयिक और एक अन्य अफगान अधिकारी…

Read More

पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। इसी कड़ी में पाक सेना ने शुक्रवार को भी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैन आचार्य महाप्रज्ञ की जन्मशताब्दी पर कहा कि समाज और सेवा के लिए जीवन को खपाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जीवन व्यतीत करने का दर्शन तो सहजता से मिल जाता है, लेकिन इस तरह का जीवन जीने वाला आसानी से नहीं मिलता। जीवन को इस स्थिति तक ले जाने के लिए तपना पड़ता है, समाज और सेवा के लिए खपना पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि आचार्य  महाप्रज्ञ  की जन्म शताब्दी के पवित्र अवसर पर हम सब एक…

Read More