सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने रुद्राभिषेक किया और जन कल्याण की कामना की। इस दौरान देश के 12 ज्योतिर्लिंग के प्रतिनिधियों ने वैदिक मंत्रोचारण किया। करीब चालीस मिनट तक पूजा में भाग लेने के बाद वो मंदिर प्रांगण में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए और सभी का आभार व्यक्त किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार के कार्यक्रम का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए कहा कि सोमनाथ शाश्वत दिव्यता का एक प्रकाशस्तंभ बनकर खड़ा है। इसकी पावन उपस्थिति…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रविवार को अपने पिता और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर एक अत्यंत भावुक संदेश साझा किया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने पिता के संघर्षों को याद करते हुए उन्हें अपना सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने लिखा “आज, मेरे बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जन्मजयंती है। यह मेरे लिए महज एक महान नेता का जन्मदिन नहीं है, बल्कि उस पिता की याद है जिन्होंने मुझे जीवन जीने की कला सिखाई, संघर्ष करना सिखाया और सबसे महत्वपूर्ण, बिना झुके अपनी गरिमा, मूल्यों और सच्चाई पर…
जामताड़ा। जामताड़ा जिले के कायस्थपाड़ा चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स में 24 दिसंबर की रात हुई सनसनीखेज लूट और फायरिंग की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के चार शातिर अपराधियों को हथियार, लूटे गए जेवर और बिना नंबर की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, चारों अपराधी देर रात बालाजी ज्वेलर्स में घुसे थे। लूट का विरोध करने पर उन्होंने दुकान मालिक अमन…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के लुपुंगुटू इलाके में एक 18 वर्षीय छात्रा अर्पित सुमन पुरती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। अर्पित महिला कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी और वर्तमान में अपने जीजा के घर रह रही थी। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। उस समय अर्पित अपने कमरे में अकेली थी, जबकि घर के अन्य सदस्य बरामदे में बैठकर टीवी देख रहे थे। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला, तो देखा कि अर्पित फंदे से लटकी हुई है। यह देखते ही घर में अफरा-तफरी मच…
जोधपुर/जयपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा सबसे अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करने में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, देश की उत्पादन क्षमता में वृद्धि और स्वभाषा का प्रयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। अमित शाह जोधपुर के मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ‘माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन’ के दूसरे दिन बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज की आत्मनिर्भरता और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भूमिका से ही देश सशक्त बनता है। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर आम लोगों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि चुनाव आयोग जिस तरह से इस प्रक्रिया को चला रहा है, उससे वह “स्तब्ध और बेहद व्यथित” हैं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि एसआईआर पूरी तरह मशीन और प्रक्रिया-निर्भर हो गया है, जिसमें मानवीय संवेदनशीलता का घोर अभाव दिखाई देता है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर…
रांची। झारखंड अलग राज्य आंदोलन के महानायक और ‘धरतीपुत्र’ के रूप में विख्यात जस्टिस एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर शनिवार को राजधानी रांची में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शाहदेव चौक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत राज्य के कई दिग्गज नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। आंदोलन को दी थी नई दिशा श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जस्टिस एलपीएन शाहदेव केवल एक न्यायाधीश नहीं थे, बल्कि वे झारखंड की अस्मिता के रक्षक थे। उन्होंने कहा, “शाहदेव जी आजीवन झारखंड की…
खूंटी। खूंटी जिले में दिवंगत आदिवासी नेता सोमा मुंडा के निधन के बाद शोक की लहर है। शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद कुमार के साथ सोमा मुंडा के पैतृक गांव पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। परिजनों से बातचीत के दौरान बाबूलाल मरांडी ने घोषणा की कि स्वर्गीय सोमा मुंडा की बेटी की शिक्षा का पूरा खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के सशक्त…
रांची। झारखंड में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में बताया गया कि राज्य में पुरानी मतदाता सूची से वर्तमान सूची की मैपिंग का 70% कार्य संपन्न हो चुका है। शहरी क्षेत्रों और मैपिंग पर जोर सीईओ ने शहरी क्षेत्रों में बीएलओ (BLO) को मैपिंग कार्य में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में विशेष कैंप लगाकर कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। मतदाता सूची…
रांची। झारखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) के जरिए कराए जा रहे हैं, जिसमें एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। मतदाताओं को वार्ड पार्षद और मेयर (अध्यक्ष) दोनों के लिए अपने वोट एक ही बैलेट बॉक्स में डालने होंगे। हालांकि, भ्रम की स्थिति से बचने के लिए आयोग ने दोनों पदों के लिए अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर आवंटित किए हैं। बैलेट पेपर के रंगों का गणित राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने जानकारी दी कि निर्वाचन प्रक्रिया को सरल…
खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने खगड़िया समाहरणालय परिसर का घेराव किया और सभागार में जबरन घुसकर हंगामा मचाया। इस मामले में एसपी राकेश कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, अधिकारियों की कुर्सियों पर बैठे, सरकार विरोधी नारे लगाए और कचहरी रोड को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बच्ची के साथ हुए अपराध को साजिश…
