Author: shivam kumar

देहरादून। देहरादून के मियांवाला क्षेत्र के होनहार युवा क्रिकेटर पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 राज्य क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि ने पार्थ के परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। उन्हें परिवार और क्षेत्रवासियों की ओर से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। गत वर्ष दिसंबर में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयुष क्रिकेट अकादमी, छिद्दरवाला में आयोजित किए गए अंडर-14 ट्रायल्स में पार्थ ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। इन ट्रायल्स में कुल 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें पार्थ परमार को एक बल्लेबाज और विकेट-कीपर के रूप में…

Read More

रांची। झारखंड में पिछले कई वर्षों से लंबित नगर निकाय चुनाव का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए चुनावी कार्यक्रम के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने अपनी औपचारिक सहमति दे दी है। इसके साथ ही अब राज्य के 48 नगर निकायों में चुनावी बिगुल बजने की तैयारी शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के कड़े रुख और 31 मार्च तक चुनाव संपन्न कराने के आदेश के बाद, आयोग ने 28 फरवरी तक ही पूरी प्रक्रिया संपन्न करने का लक्ष्य रखा है। 27 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना तय कार्यक्रम के अनुसार, निकाय चुनाव की विधिवत अधिसूचना…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश लगातार जारी है। बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद रांची पुलिस ने तलाश अभियान को और तेज कर दिया है। रांची पुलिस प्रशासन ने बच्चों का पता बताने वाले को दिए जाने वाले इनाम की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। दरअसल, दोनों बच्चे 02 जनवरी को धुर्वा थाना क्षेत्र के मल्हार कोचा इलाके…

Read More

रांची। राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका के मामले में सोमवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मंत्री ने बच्चों के माता-पिता से विस्तार से बातचीत करते हुए उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना। इस दौरान बच्चों की मां भावुक हो गईं और अपने दोनों बच्चों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व और कृतित्व विकसित भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए नई शक्ति और आत्मविश्वास की कामना की । उन्होंने कहा कि यह दिव्य अवसर युवाशक्ति के संकल्प को और सशक्त करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर स्वामी विवेकानंद को भारतीय युवाशक्ति का सशक्त प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके विचार और कर्म राष्ट्र निर्माण की दिशा में…

Read More

धनबाद। धनबाद पुलिस ने सोमवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। सुबह लगभग 5 बजे से शहर के विभिन्न इलाकों में एक साथ हुई इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य प्रिंस खान के गुर्गों और उसके आर्थिक सहयोगियों को निशाना बनाना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह अभियान धनबाद के वासेपुर, पांडरपाला और भूली क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर चलाया गया। इस बड़ी कार्रवाई की कमान सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी संभाल रहे हैं, जबकि डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल…

Read More

गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव के पास अज्ञात हाईवा की भीषण टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की रविवार की रात मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कार्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई और शव वाहन में बुरी तरह फंस गया। मृतकों की पहचान पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के लवर पांडु गांव निवासी लखन पासवान के पुत्र नरेंद्र कुमार पासवान (30), शंभु पासवान का पुत्र जितेंद्र पासवान (28), विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी मनोज पासवान का पुत्र बादल पासवान (20)तथा अशोक पासवान का पुत्र बिक्की…

Read More

पाकुड़। झारखंड के पाकुड़-बड़हरवा रेलखंड पर शनिवार रात एक बड़ी रेल दुर्घटना की साजिश नाकाम हो गई। कुछ असमाजिक तत्वों ने तिलभीटा-कुमरपुर रेलवे फाटक के पास पटरी पर चार-पांच फुट का भारी लोहा रख दिया था, जिसका उद्देश्य ट्रेन परिचालन को बाधित करना और बड़ा हादसा कराना था। हालांकि, एक मालगाड़ी के चालक की सूझबूझ ने इस संभावित त्रासदी को टाल दिया। घटना तब घटी जब मालगाड़ी का चालक उस स्थान से गुजरते समय पटरी पर कुछ अवरोध होने का अंदेशा हुआ। उसने तुरंत ट्रेन रोकी और पास जाकर देखा तो पटरी पर एक भारी लोहा रखा हुआ था। उसकी…

Read More

जमशेदपुर। वन विभाग ने रविवार शाम साकची गोलचक्कर पर एक बड़ी अवैध वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़ किया। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता से तोते लाकर जमशेदपुर में सप्लाई किए जाने थे। इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें एक पेटी में बंद 100 से अधिक तोते बरामद हुए। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि कोलकाता से और भी तोते लाए गए हैं, जिन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में छिपा कर रखा गया है। इसके बाद वन विभाग की टीम आरोपियों…

Read More

रांची। विद्यासागर पूजा क्लब, कैलाश बाबू स्ट्रीट, आदित्य दुर्गा शक्ति मंदिर ट्रस्ट के अंतर्गत जगन्नाथ एनक्लेव में रविवार को पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य, पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नवगठित कमेटी में विकास कुमार को अध्यक्ष, सनी कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रिंस वर्मा, बंटी साहू और राज डे को उपाध्यक्ष बनाया गया। कौशल साहू को संगठन सचिव, विशाल वर्मा एवं पीयूष सिंह को सह-सचिव, शेखर वर्मा एवं अमन वर्मा को महामंत्री और अनिरुद्ध वर्मा, आदित्य सिंह, आदित्य गुप्ता, स्वरित सिंह और सचिन वर्मा…

Read More

रांची। झारखंड में शीतलहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों के लिए शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा। वर्तमान में, राज्य के नौ जिलों – रांची, डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला, पाकुड़ और गुमला का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। गुमला शुक्रवार को राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां…

Read More