Author: shivam kumar

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज तिमारपुर स्थित जेजे क्लस्टर की संजय बस्ती में पहली ‘अटल कैंटीन’ का शिलान्यास किया। इस कैंटीन से जरूरतमंदों को 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली भर में ऐसे 100 कैंटीन खोलने की सरकार की योजना है। मुख्यमंत्री ने शिलान्यास समारोह में कहा कि भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र में दिल्ली में अटल कैंटीन खोलने का जो वादा किया था, वह संकल्प आज सिद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू करने के लक्ष्य…

Read More

धनबाद। कोयलांचल में अहले सुबह जांच एजेंसी ने दबिश दी है। कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर जांच एजेंसी की छापेमारी चल रही है। सरायढेला के देव विला और कुसुम विहार समेत 10 से अधिक ठिकानों पर जांच एजेंसी की छापेमारी जारी है। फिलहाल यह कहा नहीं जा सकता है कि किस मामले में छापेमारी चल रही है। लेकिन कई तरह के आरोप इन कोयला कारोबारियों पर पूर्व में भी लगे हैं। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस आय से अधिक संपत्ति का मामला हो या फिर आउटसोर्सिंग को लेकर, इनके कई मामला उजागर होते रहें हैं। अब किस मामले आज की…

Read More

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में रांची नगर निगम द्वारा भवन नक्शा पास करने में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान नगर निगम की ओर से दाखिल जवाब से अदालत संतुष्ट दिखाई दी और अंततः याचिका का निष्पादन कर दिया। झारखंड उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। नगर निगम की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि जुलाई 2023 से अब तक भवन नक्शा स्वीकृति के 2500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2100 से अधिक आवेदनों को मंजूरी…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राजभवन के मुख्य द्वार से ओटीसी ग्राउंड तक आयोजित “सरदार @150 पदयात्रा” (यूनिटी मार्च–एक भारत, आत्मनिर्भर भारत) में भाग लिया और पदयात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित यह पदयात्रा युवाओं में राष्ट्रभावना को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और सेवा-भावना का भी प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों का विलय कर अखंड भारत की नींव रखी थी, जो उनकी अद्वितीय दूरदृष्टि और…

Read More

नई दिल्‍ली। शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ लाल निशन पर खुला। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी में गिरावट का सिलसिला जारी है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 242.53 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 85,390.15 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 86.50 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 26,105.65 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट का रुख है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 44 शेयर…

Read More

नई दिल्ली। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बधाई दी। गडकरी ने एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और नई मंत्रिपरिषद को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग की डबल इंजन सरकार बिहार के विकास को नई गति देगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि राजग सरकार के कार्यकाल में राज्य में तेज विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार, सुशासन की मजबूती और विकसितभारत…

Read More

रांची। रांची के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र निवासी उमेश साहू बुधवार शाम को अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनका इलाज डॉक्टर अभिषेक रंजन कर रहे थे। डॉक्टरों की ओर से मरीज में ब्लड कैंसर की आशंका जताई गई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गुरुवार सुबह तक मरीज की हालत सामान्य थी,…

Read More

पलामू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसबी) की पलामू प्रमंडलीय टीम ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आवेदक से नकल निकालने के एवज में पैसे की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत एसीबी से की गई थी। एसीबी ने जांच में मामला सही पाया। इसके बाद टीम ने विनोद कुमार को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Read More

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा बाजार में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरा – तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने छह दुकानों और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह आग किसी असामाजिक तत्व की करतूत हो सकती है, क्योंकि देर रात दुकान से अचानक उठती लपटें देखी गईं। रात लगभग 12 बजे दुकानों से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देख लोगों ने तत्काल दुकान मालिकों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर काफी संख्या में लोग…

Read More

रांची। राजधानी रांची में बुधवार की रात अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के आदेश पर जिले के सभी थाना प्रभारी और डीएसपी ने करीब 70 जगहों पर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 183 लोगों को पकड़ा गया। उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जिन जगहों पर अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया गया। उनमें नामकुम, कांके, बिरला मैदान, विद्यानगर, नरकोपी, लालपुर, हरमू सहित 70 से अधिक स्थान शामिल हैं। इस दौरान बेवजह जमा होकर अड्डेबाजी करने वाले कई युवकों को पुलिस ने खदेड़ कर भगाया गया। साथ ही, कई…

Read More

पटना पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को हुए भव्य समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया. एनडीए की आठवीं सरकार के गठन के साथ ही 26 सदस्यीय कैबिनेट का ऐलान भी हो गया. जिसमें भाजपा, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो सभी पार्टियों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. इस बार का मंत्रिमंडल जातीय, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों का संतुलित मिश्रण माना जा रहा है. नीतीश कैबिनेट में 26 चेहरे मुख्यमंत्री- नीतीश कुमार (जेडीयू) उपमुख्यमंत्री- सम्राट चौधरी (बीजेपी) उपमुख्यमंत्री- विजय कुमार सिन्हा (बीजेपी) जेडीयू कोटे से 8…

Read More