Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज जोरदार गिरावट का रुख बना है। सोना आज 1,620 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में कमी होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,23,650 रुपये से लेकर 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,13,340 रुपये से लेकर 1,13,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती घंटे के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण इन दोनों सूचकांकों की स्थिति में सुधार होने लगा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान टेक शेरों में लगातार बिकवाली होती रही, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक निगेटिव सेंटीमेंट का शिकार हो गए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,617.32 अंक…

Read More

वाराणसी। देश की अग्रणी इस्पात कंपनियों में से एक सलूजा स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के बाजार में अपने उत्पादों को औपचारिक रूप से लॉन्च करते हुए, एक शानदार डीलर एवं डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग आरंभ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम दिनांक 15 नवंबर, 2025 को वाराणसी में सिगरा स्थित प्रतिष्ठित होटल कैस्टिलो में संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में कंपनी के डायरेक्टर, श्री सतविंदर सिंह सलूजा जी, ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। श्री सलूजा ने कंपनी की भविष्य की योजनाओं, मजबूत गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं और उच्च-मानक इस्पात उत्पादों की विस्तृत जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय तीरंदाजी टीम द्वारा किए गए अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा है कि यह उपलब्धि देश के उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण सहित कुल 10 पदक जीते हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि टीम ने 18 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद पुरुष रिकर्व वर्ग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल किया, जो भारतीय तीरंदाजी के लिए एक महत्वपूर्ण…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। एनसीपी पार्टी की ओर से सोमवार को मानगो क्षेत्र में नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सौरव ओझा ने की, जबकि संचालन का दायित्व मोहम्मद रिजवान ने निभाया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (नगर निकाय) डॉ. पवन पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉ. पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि घाटशिला उपचुनाव संपन्न होने के बाद झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी राजनीतिक क्षमता के साथ तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा…

Read More

दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय(एसकेएमयू)का 9वां दीक्षांत समारोह सोमवार को दुमका स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने की और मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक व उपाधि प्रदान की। समारोह में कुल 78 छात्रों को स्वर्ण पदक तथा 37 पीएचडी शोधार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न परीक्षाओं में सफल 33697 छात्रों को इन-एबसेंशिया डिग्री दी गई। वहीं सर्वश्रेष्ठ स्नातक (बेस्ट ग्रेजुएट) के रूप में तृप्ति शोभा मरांडी को सम्मानित किया गया। वे सेंट जेवियर्स कॉलेज महारो की गणित विभाग की छात्रा (यूजी सत्र 2021-24) है…

Read More

रांची। धुर्वा डैम में हुए एक हादसे में डूबे चौथे व्यक्ति, पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह का शव सोमवार की सुबह बरामद कर लिया गया। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि रविवार को भी डूबे व्यक्ति की तलाश की गई थी लेकिन शव नहीं मिला था, सोमवार सुबह शव बरामद किया गया। इससे पहले, इसी घटना में मारे गए तीन अन्य पुलिसकर्मियों के शव पानी से निकाले जा चुके थे। सत्येंद्र सिंह की तलाश में एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार जुटी हुई थी. यह घटना उस समय हुई जब जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) की सुरक्षा टीम के…

Read More

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर का आंतरिक कलह अब बाहर आ गया है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले सोशल मीडिया पर बयान देने के बाद एक बार फिर से उन्होंने अपनी बात साझा की है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उन्होंने अपने पिता को किडनी दी, जिसे लेकर उनके घर में उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्हें गालियां दी जा रही हैं। उन्होंने एक बार फिर से अपने भाई और उनके हरियाणवी दोस्तों पर निशाना साधा है। रोहिणी ने अपने…

Read More

रांची। झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि प्रवक्ताओं के चयन के लिए ‘नेशनल मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम पूरे देश में चलाया जा रहा है और झारखंड में इसकी शुरुआत आज से हो गई है। यह प्रक्रिया पूरा दिसंबर तक चलेगी। इस अवसर पर टैलेंट हंट से जुड़ा पोस्टर भी जारी किया गया। झारखंड को 7 जोन में बांटा गया कांग्रेस ने नए प्रवक्ताओं की चयन…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में ओड़िशा से हो रहे अवैध बालू परिवहन पर शिकंजा कसते हुए कोवाली थाना पुलिस ने देर शनिवार रात बड़ी कार्रवाई की। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बालू की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान कोवाली मार्ग पर तीन संदिग्ध हाईवा को रोका गया और उनकी विस्तृत जांच की गई। जांच में पाया गया कि तीनों वाहनों में करीब 1500 सेफ्टी बालू लदा हुआ था, जिसे ओड़िशा के लायलाम घाटी रास्ते झारखंड में अवैध रूप से लाया जा…

Read More