Author: shivam kumar

– मप्र के मुख्यमंत्री ने बिहार के पटना की दिघा विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया पटना/भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार और पटना का चुनावी वातावरण एक अलग करवट ले रहा है। जैसे-जैसे चुनाव परवान चढ़ रहा है, बिहार का चुनावी माहौल एनडीए की जीत की इबारत लिख रहा है, विजय जुलूस की तैयारी कर रहा है। एनडीए के पक्ष में बिहार में यह वातावरण उस विकास के कारण है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नीतीश कुमार की सरकार ने किया है। उन्होंने 55 सालों का बिहार का पिछड़ापन महज 20…

Read More

पूर्वी चंपारण। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार बीच शुक्रवार को मोतिहारी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से बिहार की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के ताजा आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। राज्य में लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाओं में पिछले कुछ वर्षों में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है। उन्होने कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार सिर्फ जुमलेबाजी में मशगूल है, जबकि जनता की समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।…

Read More

-चार दशकों का है यह सफर पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज पहले नंबर की पार्टी है। बिहार विधानसभा में यह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। शून्‍य से आरंभ होकर सबको पीछे छोड़ने तक का यह सफर चार दशकों का है। आपातकाल की तपिश झेलकर निकली भाजपा ने बिहार की राजनीति में अपनी पहली दस्तक 1980 के चुनाव से दी थी। बिहार में पिछले 45 साल के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार है कि भाजपा बिहार की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है। अब उसके 80 विधायक हैं। सुनने में तो यह उपलब्धि बहुत…

Read More

रांची। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने-अपने जिले के ब्लड सेंटर्स की जांच रिपोर्ट शनिवार तक विभाग को भेजें और उसमें अपना मंतव्य अवश्य जोड़ें। उन्होंने कहा कि जहां एलिजा सेंटर से जांच नहीं की जा रही है। वहां की इकाइयों को बंद कर दिया जाएगा। सचिव शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय कक्ष से राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में निर्देश दे रहे थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी ब्लड बैंकों के…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। राष्ट्र की एकता और अखंडता के शिल्पकार, भारत के पहले गृहमंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव से मनाया। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने बिस्टुपुर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगाये। इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने सरदार…

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला स्थित एक किराना दुकान सह गोदाम में शुक्रवार अहले सुबह भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गये। अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दुकान विजय अग्रवाल की थी। पिछले 3 साल से दुकान का संचालन किया जा रहा था। खुदरा के साथ-साथ थोक सामानों की भी बिक्री होती थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन स्पष्ट…

Read More

पटना। बिहार के मुंगेर, लखीसराय और नालंदा जिले में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में देश नक्सलवाद मुक्त हो रहा है, आतंकवाद से मुक्त हो चुका है और भ्रष्टाचार से भी मुक्त हो चुका है। अमित शाह ने कहा कि 2005 के पहले, पूरा बिहार जंगलराज की चपेट में था। सारे उद्योग, व्यापार, ट्रेडिंग बंद हो गए थे, बस एक ही धंधा चल रहा था अपहरण और फिरौती का…आपने नीतीश बाबू के हाथ में बिहार का शासन दिया, नीतीश बाबू ने जंगलराज को समाप्त कर दिया और…

Read More

‎तुष्टिकरण की राजनीति करना महागठबंधन का चरित्र ‎पटना। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर महापर्व छठ पूजा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बयान से बिहार और पूर्वांचल की माताएं और बहनें आहत हैं। उन्होंने कहा कि इस महापर्व में बहनें 36 घंटे तक बिना अन्य जल ग्रहण किए हुए निर्जला व्रत करती हैं। इस पावन त्यौहार को जिस तरह से उन्होंने ड्रामा करार दिया, इससे हम…

Read More

पटना। मोकामा विधानसभा क्षेत्र (Mokama Assembly Seat) के बसावन चक गांव में गुरुवार की शाम जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार के दौरान कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव अपने समर्थकों के साथ गांव में प्रचार कर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद हमलावरों ने उन्हें अपनी गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी गाड़ी पर भी गोलियों के कई निशान मिले हैं।…

Read More

पटना। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में गुरुवार को चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनकी पहचान पांच शब्दों से की जा सकती है- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन। मोदी ने कहा कि जहां कट्टा चलता है, वहां कानून ठहर नहीं सकता, जहां क्रूरता राज करती है, वहां जनता का विश्वास टूट जाता है। उन्होंने महागठबंधन पर बिहार को अराजकता और भ्रष्टाचार की राह पर ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता सब समझ चुकी है और विकास के रास्ते से उसे कोई नहीं भटका…

Read More

पटना। पिछले चुनाव में दशमलव तीन प्रतिशत वोट के अंतर ने जहां एनडीए को सत्ता की कुर्सी पकड़ा दी, वहीं महागठबंधन सत्ता से दूर हो गया। यदि पुरानी स्थिति को देखें तो ऐसी स्थिति में एक-एक वोट की कीमत बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में विधानसभा चुनाव में बागियों द्वारा काटे गये वोट तय करेंगे कि महागठबंधन की सरकार बनेगी अथवा एनडीए की। ये बागी हर दल के लिए सिरदर्द बन गये हैं। पूरे प्रदेश में 30 से ज्यादा ऐसी सीटें हैं, जहां बागी किसी न किसी दल के लिए सिरदर्द बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा ऐसे भी बागी हैं,…

Read More