Author: shivam kumar

पटना। बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बुधवार को विकास भवन, पटना में खेल विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में खेल विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर विशेष बल दिया गया। खेल मंत्री ने निर्देश दिया कि विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में निरंतरता बनी रहे तथा विभागीय कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें। मंत्री ने एकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों को राज्य की खेल प्रतिभाओं के विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा…

Read More

रांची। ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर घोटाले से जुड़े धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में आए अधिशाषी अभियंता सिद्धांत कुमार ने बुधवार को रांची सिविल कोर्ट स्थित पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के तुरंत बाद अदालत ने उन्हें राहत देते हुए सशर्त जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने जमानत देते हुए शर्तें लागू कीं, जिनमें एक लाख रुपये का निजी मुचलका, पासपोर्ट जमा करना तथा अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश से बाहर न जाने का…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन और हड़ताल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले की अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं और केमिस्ट समुदाय ने ऑनलाइन दवा बिक्री, नकली दवाओं तथा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन की ओर से केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि जीएसआर 817 (ई) एवं जीएसआर 220 (ई) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। केमिस्टों ने आरोप लगाया कि इन…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। टाटा स्टील प्लांट परिसर में मंगलवार रात चोरी की एक बड़ी कोशिश को सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते विफल कर दिया। टाटा स्टील सिक्योरिटी टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण तीन युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है किआरोपित कंपनी के कीमती सामान की चोरी की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान उनकी योजना सफल नहीं हो सकी। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। प्लांट परिसर में नियमित निगरानी और गश्ती के दौरान सिक्योरिटी टीम की नजर तीन संदिग्ध युवकों पर पड़ी। पूछताछ…

Read More

पांच साल में 190 करोड़ का चालान बकाया, मैनुअल वसूली बनी बड़ी चुनौती रांची। राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए बड़े शहरों की तर्ज पर अब ‘इ-डिटेक्शन सिस्टम’ लगाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। रांची ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस आधुनिक सिस्टम को इंस्टॉल करने के लिए परिवहन विभाग को एक औपचारिक प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर विभाग ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस तकनीक के आने से मैनुअल चेकिंग की मुश्किलें खत्म होंगी और चालान काटने तथा उसकी वसूली…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने दक्षिण रेलवे के अरक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना (68 किमी) को 993 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य चेन्नई उपनगरीय रेल नेटवर्क में भीड़भाड़ कम करना, यात्री सुविधाओं में सुधार करना और माल परिवहन को मजबूत बनाना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह परियोजना चेन्नई के व्यस्त उपनगरीय रेल नेटवर्क पर भीड़ कम करने, ट्रेनों की समयपालन क्षमता बढ़ाने और परिचालन दक्षता में सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई को भी मजबूती मिलेगी तथा सीमेंट, ऑटोमोबाइल, अनाज, लोहा और इस्पात जैसी प्रमुख वस्तुओं के…

Read More

वाशिंगटन/तेहरान/इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और पाकिस्तान सक्रिय रूप से शांति समझौते की कोशिशों में जुटे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बने तनावपूर्ण माहौल के बीच इन देशों ने कूटनीतिक पहल तेज कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर फिलहाल ईरान पर प्रस्तावित हमले को टाल दिया गया है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर गंभीर वार्ता जारी है और जल्द ही…

Read More

रांची। झारखंड समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस को लेकर बनी स्थिति पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधा। झारखंड मंत्रालय में आयोजित बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि पेट्रोल पंपों के बाहर दिख रही लंबी कतारें और संकट कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह हालात साल 2014 से लगातार बने हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वीआईपी कारकेड छोटा करने और ईंधन की बचत की अपील पर तंज कसते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि अब देश के “राजा” वही हैं, इसलिए आगे क्या-क्या करवाते हैं,…

Read More

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर मंत्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे अपने लिए प्रेरणादायक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया। मंत्री डॉ. अंसारी के अनुसार, राहुल गांधी के साथ हुई यह बातचीत पूरी तरह से राज्य के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित रही। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने और सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाने की सलाह दी। मुलाकात…

Read More

रांची। जामताड़ा की युवा शूटर Devasi Hembram ने थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड और देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बताया जा रहा है कि देवासी बेहद साधारण और गरीब परिवार से आती हैं। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जिसके कारण खेल के लिए जरूरी संसाधन और आर्थिक सहयोग जुटाना परिवार के लिए आसान नहीं था। तमाम कठिनाइयों और संसाधनों की कमी के बावजूद देवासी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स में 295 अंक और निफ्टी में 83 अंकों की तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 294.79 अंक यानी 0.39 फीसदी की उछाल के साथ 75,609.83 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेज (एनएसई) का निफ्टी भी 82.60 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 23,760 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त…

Read More