Author: shivam kumar

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गोपालगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव को जनसुराज का समर्थन मिला है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले जनसुराज अभियान ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक रुख की घोषणा करते हुए कहा कि गोपालगंज सीट पर संगठन निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव का समर्थन करेगा। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि अनूप कुमार श्रीवास्तव सामाजिक सरोकारों से जुड़े, स्वच्छ छवि वाले और क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर लंबे समय से सक्रिय हैं। संगठन का मानना है कि वे जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से विधानसभा में…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव में अब मात्र दस दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपने उम्मीदवार के प्रचार में जोर-शोर से लगी हुई है। इसी कड़ी में बिहार में समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र राज्य में अपने चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। बिहार आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली से ही वर्चुअल माध्यम (जैसे ‘बुजुर्गों से संवाद’ और ‘रन फॉर बिहार यूनिटी’) के जरिए पार्टी के अभियान की दिशा तय कर दी थी, जिसका मुख्य केंद्र बिंदु विकास, विरासत और एकता रहा। प्रधानमंत्री मोदी अपने अभियान की शुरुआत…

Read More

धनबाद। ​झरिया के भौंरा ओपी क्षेत्र स्थित परसियाबाद मोड़ पर गुरुवार की देर रात हाइवा मालिक सह पूर्व वार्ड पार्षद शिव कुमार यादव और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के झरिया प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो के बीच हुए विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस घटना के बाद इलाके में करीब तीन घंटे तक जबरदस्त हंगामा और सड़क जाम की स्थिति बनी रही। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आखिरकार लाठीचार्ज तक करनी पड़ी। ​वहीं, ​मारपीट के बाद आक्रोशित भीड़ के बीच एक जेएलकेएम नेता समर्थक, डिस्को महतो ने आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की…

Read More

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और कई निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड), दंत चिकित्सालय, जन औषधि केंद्र, एसएनसीयू (एसएनसीयू) और वार्ड का भ्रमण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में एक साथ अधिक संख्या में मरीजों की उपस्थिति को देखते हुए पंजीकरण और परामर्श की प्रक्रिया को…

Read More

रांची। झारखंड के 17 जिलों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें राज्य के दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, मध्यवर्ती जिले रांची खूंटी, गुमला, हजारीबाग, बोकारो, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद और उत्तर पश्चिम जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल है। इन जिलों में सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा छाने की संभावना है। वहीं 26 अक्टूबर को पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के दक्षिणी,…

Read More

पटना। बिहार में वैशाली जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी दूसरी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जन-जन का यह उमंग व उत्साह भाजपा और राजग के लिए प्रदेशवासियों के अनन्य प्रेम और समर्थन का प्रतिबिंब है। जेपी नड्डा ने कहा कि इस बार का चुनाव ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच की लड़ाई है। राजद ने पूरे 20 साल जंगलराज चलाया है तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने बिहारवासियों का हमेशा से अपमान किया है। जेपी नड्डा ने कहा कि लालू और तेजस्वी यादव अपने कुशासनकाल के बारे में एक शब्द तक नहीं बोलते।…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर गुरुवार को महागठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता में बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा ऐलान हुआ। कांग्रेस समेत गठबंधन के सभी दलों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी काे उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। पटना में आयोजित महागठबंधन की साझा पत्रकार वार्ता में बिहार कांग्रेस के प्रभारी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि “राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की राजामंदी के बाद तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया है।…

Read More

रांची। रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री सिंह को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Read More

समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 24 अक्टूबर यानी शुक्रवार को प्रस्तावित समस्तीपुर दौरे को लेकर जिले भर में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशासनिक अमला से लेकर राजग गठबंधन के कार्यकर्ता तक प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। शहर से सटे दुधपुरा हवाई अड्डा मैदान में होने वाली यह जनसभा बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए राजग का एक बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने जिले के वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर सभा स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। मैदान और उसके आसपास…

Read More

रांची। ओरमांझी के चूटूपाली पंचायत अंतर्गत कुरुम तेतर टोली में गुरुवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सोहराई जतरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सोहराई झारखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व है। जो जीवन, उर्वरता और प्रकृति के चक्र का प्रतीक है। यह पर्व कृषि केंद्रित जीवनशैली को दर्शाता है। खासकर कृषि‍ कार्य में उपयोगी बैल, भैंस, बकरी और भेड़ जैसे मवेशियों के प्रति कृतज्ञता और स्नेह व्यक्त करने का अवसर देता है। जिनकी मेहनत से खेती संभव होती है। महतो ने कहा कि सोहराई…

Read More

रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने गुरूवार को धुर्वा डैम, बटन तालाब, शालीमार तालाब धुर्वा, जगन्नाथपुर तालाब सहित विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा उपायों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं सहित अन्य‍ समस्याओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ अब निकट है। इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी-कर्मी शेष बचे कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करें। ताकि श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण में बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।…

Read More