रांची। प्रदेश राजद ने महापर्व छठ पर देश भर में 12 हजार ट्रेन चलाने के केंद्र सरकार के दावे को खोखला बताया है। इस संबंध में बुधवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्र सरकार ने विगत दिनों घोषणा किया था कि छठ महापर्व त्योहार के पावन अवसर पर बिहार के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलायेंगे। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि देशभर में झारखंड और बिहार से जाकर करोड़ों काम करने वाले लोगों को छठ त्यौहार पर घर वापसी के लिए काफी परेशानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि…
Author: shivam kumar
घाटशिला। जिले के 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के तहत बुधवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया पूरी कर ली गयी। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 14 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं। वहीं, तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया। जिन अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत हुए हैं, उनमें प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के साथ कई निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। भाजपा से बाबूलाल सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से सोमेश चंद्र सोरेन के बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना जतायी…
आबुजा। नाइजीरिया के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को एक ईंधन टैंकर के पलटने के बाद हुए भयानक विस्फोट में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और उसमें भरा पेट्रोल चारों ओर फैल गया। इसके तुरंत बाद हुए विस्फोट ने आस-पास के इलाके को दहला दिया। नाइजीरिया की संघीय सड़क सुरक्षा कोर (एफआरएससी) की राज्य कमांडर ऐशातु सादु ने बताया कि यह घटना बेहद दर्दनाक थी और पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर…
शेख हसीना विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामले में जमानत खारिज, 5 नवंबर को अगली सुनवाई ढाका। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए सेना के 15 सेवारत अधिकारियों की जमानत याचिकाएं बुधवार को खारिज कर दीं और उन्हें तत्काल जेल भेजने का आदेश दिया। इन अधिकारियों पर 2010 से 2024 के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान ‘मानवता के खिलाफ अपराध’, जबरन गुमशुदगी, हत्या और यातना जैसे गंभीर आरोप हैं। जस्टिस मोहम्मद गुलाम मोर्तुजा मजूमदार की अध्यक्षता वाली तीन-सदस्यीय पीठ ने इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जमानत…
काठमांडू। नेपाल में युवाओं के एक गुट ने अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस गुट ने उन पर गैर-संवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी जांच और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। ‘युवा आंदोलन’ से जुड़े रवि किरण हमाल ने बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) को औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा। पत्र में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री कार्की का पद संभालना देश के संविधान और लोगों के जनादेश का सीधा उल्लंघन है। उन पर राष्ट्र के साथ विश्वासघात करने और स्थापित कानूनी परंपराओं को तोड़ने का प्रमुख…
2 अरब डॉलर से अधिक का द्विपक्षीय व्यापार ठप, व्यापारी बेहाल पेशावर। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में कतर और तुर्किये की मध्यस्थता से हुए संघर्ष विराम समझौते के बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियाँ पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। सीमा चौकियों पर व्यावसायिक गतिविधियों के पूरी तरह से निलंबित रहने के कारण दोनों पक्षों के व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले से अफगानिस्तान के साथ होने वाला व्यापार अभी भी बंद है। पारगमन व्यापार (Transit Trade) के निलंबन…
सियोल। अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप की अगले हफ्ते हाे रही दक्षिण काेरिया की यात्रा के बीच उत्तर काेरिया ने उसके दक्षिणी क्षेत्र पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया हैा दक्षिण काेरिया की सेना ने बुधवार काे बताया कि उत्तर काेरिया ने उसके पूर्वी क्षेत्र पर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालांकि उसने इस बाबत और काेई ब्याैरा नहीं दिया है। इससे पहले, दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया था कि यह मिसाइल उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के पास समुद्र की ओर से दागी गई। उत्तर कोरिया ने आठ मई को भी अपने पूर्वी तट से कम दूरी…
कीव। यूक्रेन के पूर्वी शहराें काे निशाना बनाकर रात भर किए गए रूसी सेना के हवाई हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए। हमलाें में रूसी सेना ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इसके परिणामस्वरूप अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर बैठक टल गयी है। यूक्रेन की सेना ने बुधवार काे यह जानकारी देते हुए बताया कि रूस की ओर से रात में 50 से ज्यादा ड्रोन और लगभग 10 मिसाइलें दागी गईं। इनमें से ज्यादातर को यूक्रेन की सेनाओं ने राेक लिया अथवा मार गिराया लेकिन खार्कीव और डिनप्रो इलाकों में…
– सेना प्रमुख की मौजूदगी में रक्षा मंत्री ने मानद पद का चमचमाता प्रतीक चिह्न औपचारिक रूप से सौंपा नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की गई। लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) नीरज चोपड़ा और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री ने उन्हें दृढ़ता, देशभक्ति और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की भारतीय भावना का प्रतीक बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को साउथ ब्लॉक में पिपिंग समारोह…
– बुड़ैल जेल में पूर्व डीजीपी के पिता ने करीब बीस मिनट तक मुलाकात की चंडीगढ़। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व डीआईजी एचएस भुल्लर के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने बुधवार को करीब छह घंटे तक चंडीगढ़ के बैंकों में सर्च की। एक टीम आज सुबह सेक्टर 9 स्थित एचडीएफसी बैंक की ब्रांच पहुंची थी। यहां हरचरण सिंह भुल्लर के लॉकर की जांच की गई है। टीम को जांच के दौरान यहां से कुछ संपत्ति के कागजात, सोना और कई चीजें बरामद हुईं है, जिनको टीम…
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में जीविका दीदियों और संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों को सरकार बनने पर सरकारी कर्मी का दर्जा देने की घोषणा की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि “जीविका दीदी के साथ जितना अन्याय बिहार सरकार ने किया है, उतना कहीं नहीं हुआ होगा। जब हम बिहार में दौरा कर रहे थे, तब जीविका दीदी की टीम आकर अपना ज्ञापन देती थी और अपना दुख व्यक्त करती थी। उन्हीं लोगों की पीड़ा को देखते हुए हम लोगों ने अध्ययन…
