सियोल। अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप की अगले हफ्ते हाे रही दक्षिण काेरिया की यात्रा के बीच उत्तर काेरिया ने उसके दक्षिणी क्षेत्र पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया हैा दक्षिण काेरिया की सेना ने बुधवार काे बताया कि उत्तर काेरिया ने उसके पूर्वी क्षेत्र पर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालांकि उसने इस बाबत और काेई ब्याैरा नहीं दिया है। इससे पहले, दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया था कि यह मिसाइल उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के पास समुद्र की ओर से दागी गई। उत्तर कोरिया ने आठ मई को भी अपने पूर्वी तट से कम दूरी…
Author: shivam kumar
कीव। यूक्रेन के पूर्वी शहराें काे निशाना बनाकर रात भर किए गए रूसी सेना के हवाई हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए। हमलाें में रूसी सेना ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इसके परिणामस्वरूप अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर बैठक टल गयी है। यूक्रेन की सेना ने बुधवार काे यह जानकारी देते हुए बताया कि रूस की ओर से रात में 50 से ज्यादा ड्रोन और लगभग 10 मिसाइलें दागी गईं। इनमें से ज्यादातर को यूक्रेन की सेनाओं ने राेक लिया अथवा मार गिराया लेकिन खार्कीव और डिनप्रो इलाकों में…
– सेना प्रमुख की मौजूदगी में रक्षा मंत्री ने मानद पद का चमचमाता प्रतीक चिह्न औपचारिक रूप से सौंपा नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की गई। लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) नीरज चोपड़ा और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री ने उन्हें दृढ़ता, देशभक्ति और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की भारतीय भावना का प्रतीक बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को साउथ ब्लॉक में पिपिंग समारोह…
– बुड़ैल जेल में पूर्व डीजीपी के पिता ने करीब बीस मिनट तक मुलाकात की चंडीगढ़। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व डीआईजी एचएस भुल्लर के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने बुधवार को करीब छह घंटे तक चंडीगढ़ के बैंकों में सर्च की। एक टीम आज सुबह सेक्टर 9 स्थित एचडीएफसी बैंक की ब्रांच पहुंची थी। यहां हरचरण सिंह भुल्लर के लॉकर की जांच की गई है। टीम को जांच के दौरान यहां से कुछ संपत्ति के कागजात, सोना और कई चीजें बरामद हुईं है, जिनको टीम…
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में जीविका दीदियों और संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों को सरकार बनने पर सरकारी कर्मी का दर्जा देने की घोषणा की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि “जीविका दीदी के साथ जितना अन्याय बिहार सरकार ने किया है, उतना कहीं नहीं हुआ होगा। जब हम बिहार में दौरा कर रहे थे, तब जीविका दीदी की टीम आकर अपना ज्ञापन देती थी और अपना दुख व्यक्त करती थी। उन्हीं लोगों की पीड़ा को देखते हुए हम लोगों ने अध्ययन…
नवादा। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के तहत नवादा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। संवीक्षा के दौरान निर्वाची पदाधिकारियों ने सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों, शपथ-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों की विधिवत जांच की। जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप नहीं पाए गए, उनके नामांकन पत्रों को बुधवार को नियमानुसार अस्वीकृत किया गया। सभी विधानसभा क्षेत्रों – नवादा, हिसुआ, रजौली, गोविंदपुर तथा वारिसलीगंज में यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। नाम वापसी की तिथि 23.10.2025 निर्धारित है, जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। विधानसभा-वार संवीक्षा…
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में विधानसभा चुनाव का अब असर दिखने लगा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारोंं ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। जिले के सातों विधानसभा में कुल 102 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र भरे थे, लेकिन चुनावी कसौटी पर 17 दावेदारों के पर्चे गलतियों के कारण खारिज कर दिए गए। फिलहाल 85 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं। 152 बिहपुर : 12 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, 2 का नामांकन रद्द, मैदान में बचे 10 153, गोपालपुर : 11 उम्मीदवार मैदान में 154 पीरपैंती (आरक्षित सीट): 12 उम्मीदवारों में से 1 का पर्चा रद्द, 11 मैदान…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को उनके आवासीय कार्यालय में राज्य के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मुलाकात की और उन्हें चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान खेल मंत्री और उनके साथ मौजूद अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने रांची में आयोजित हो रहे सैफ सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों से संबंधित जानकारी से उन्हें अवगत कराया। यह चैंपियनशिप 24 से 26 अक्टूबर तक राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित…
पलामू। पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी अखौरी पतरा गांव में अनिल कुमार मिश्रा की पीट पीट कर हत्या करने के आरोपित टुनटुन मिश्रा (26) को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा आरोपित नरेश तिवारी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। टुनटुन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार किया। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। बताते चलें कि 15 अक्टूबर को राजोगाड़ी अखौरी पतरा गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के अनिल कुमार मिश्रा…
रांची। महापर्व छठ के पावन अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में 27 और 28 अक्टूबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पर्व के दौरान सुगम यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है, जो आपातकाल को छोड़कर सभी वाहनों पर लागू होगी। इस संबंध में यातायात पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश सिंह ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है। मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंदयातायात एसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 27 अक्टूबर की सुबह आठ बजे से रात के 11 बजे तक और 28 अक्टूबर की सुबह दो बजे से दिन के…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग 22 और 23 अक्टूबर को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। इस सम्मेलन में मतदाता सूची से जुड़े विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आयोग के अनुसार सम्मेलन नई दिल्ली के द्वारका स्थित भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीएम) में आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस दौरान आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अधिकारियों से अपने-अपने राज्यों के अनुभव और चुनौतियां साझा करने को…
