पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के पहले चरण में कुल 121 सीटों पर दोनों प्रमुख गठबंधनों– राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और आईएनडीआईए वाले महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इस चरण में महागठबंधन ने युवाओं पर अधिक भरोसा जताया है। महागठबंधन के उम्मीदवार अपेक्षाकृत राजग गठबंधन से नौजवान हैं। इनकी औसत आयु 50 वर्ष है। दूसरी ओर राजग उम्मीदवारों की औसत आयु 52 वर्ष है। दोनों गठबंधनों के उम्मीदवारों की कुल औसत आयु इस चरण में 51 वर्ष है। उम्मीदवारों की उम्र के आधार पर देखने पर पता चलता है कि दोनों गठबंधन कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतार रहे हैं।…
Author: shivam kumar
घाटशिला। घाटशिला उपचुनाव को लेकर पार्टियों से लेकर चुनाव आयोग तक बड़ी तैयारियों में जुट गया है। इसी बीच चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन काफी सख्त नजर आ रही है। वहीं लाइसेंसी शस्त्रधारकों के खिलाफ भी सख्त हो गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एक आखिरी चेतावनी देते उन सभी लाइसेंस धारकों को 28 अक्टूबर तक का समय दिया है, और कहा है कि जिन्होंने अब तक अपने हथियार थाने में नहीं जमा कराये हैं वे तत्काल जमा करा लें। निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इससे पहले 8 अक्टूबर को जारी एक…
रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि भगवान श्रीकृष्ण सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, यही मेरी मंगलकामना है। जय श्रीकृष्ण।
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन मामूली गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में हुई इस कमी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,30,570 रुपये से लेकर 1,30,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज भी 1,19,690 रुपये से लेकर 1,19,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,30,720 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,840 रुपये…
पश्चिमी सिंहभूम। भारत आदिवासी पार्टी, पश्चिम सिंहभूम ने बुधवार को जुबली तालाब के कैफेटेरिया परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड सरकार पर सारंडा क्षेत्र के वनग्रामों में बसे आदिवासियों की अनदेखी का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार सारंडा के 40 से अधिक वनग्रामों को अभयारण्य क्षेत्र से बचाने में पूरी तरह विफल रही है, जिससे वहां के निवासियों में विस्थापन की आशंका गहराने लगी है। पार्टी नेताओं ने कहा कि एक ओर सरकार सर्वोच्च न्यायालय में सारंडा को अभयारण्य घोषित करने के पक्ष में हलफनामा दाखिल करती है और कैबिनेट से इसकी स्वीकृति भी देती है,…
नई दिल्ली। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा बाली में जारी वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन (जीएफआरए) 2025 के अनुसार भारत ने वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व में 9वें स्थान पर पहुंच गया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। यादव ने बताया कि पिछले मूल्यांकन में भारत 10वें स्थान पर था। उन्होंने बताया कि देश ने वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि के मामले में भी दुनिया भर में अपना तीसरा स्थान बनाए रखा है…
इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम- इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) का एक कैडर मारा गया है। यह मुठभेड़ 21 अक्टूबर की रात को तब शुरू हुई जब असम राइफल्स के जवानों ने 6 माइल के पास लगभग सात उल्फा (आई) उग्रवादियों के एक ग्रुप से मुठभेड़ की। गुवाहाटी स्थित सेना के पीआरओ ने बुधवार काे आधिकारिक बयान में बताया कि प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम- इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) कथित तौर पर असम में काकोपाथर आर्मी कैंप पर हाल ही में हुए हमले से जुड़ा था। मारे गए…
नई दिल्ली। दिवाली की छुट्टी के बाद आज बलि प्रतिपदा के अवसर पर भी घरेलू शेयर बाजार में छुट्टी है। इस छुट्टी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई लगातार दूसरे दिन बंद है और आज किसी तरह की कोई ट्रेडिंग नहीं हो रही है। यानी आज शेयर बाजार में पूरी तरह से छुट्टी है। आज बलि प्रतिपदा और गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही हिन्दू परंपरा के मुताबिक आज से कारोबारी नव वर्ष की शुरुआत होती है। दिवाली की छुट्टी के मौके पर कल शेयर बाजार में परंपरागत मुहूर्त ट्रेडिंग का…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 अक्टूबर से चार दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी। विभाग के अनुसार राज्य के जिन इलाकों में बारिश होने की आशंका है इनमें दक्षिणी जिले ( पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) और इसके निकटवर्ती मध्य भाग शामिल हैं। इसके बाद 25 से लेकर 27 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि झारखंड के ऊपर किसी भी प्रकार का निम्न…
झारखंड की जनता जेएमएम की कार्यवाही की प्रतीक्षा में रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार चुनाव में इतनी बार ‘यू’ टर्न मारा है कि अब उसे जेएमएम (यू) कहना चाहिए। शुरूआत में यह 16 सीट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। फिर यू टर्न मारा और सीटों की संख्या 12 कर दी। इसके बाद महागठबंधन के नेताओं से मिले। कहा सीटों पर फैसला हो गया। फिर यू टर्न मारा और सीटों की संख्या तीन तक घटा दी। प्रतुल ने कहा कि महागठबंधन ने जब ठेंगा दिखाया तो रांची में प्रेस…
रांची। रांची में लगातार हो रही व्यापारियों के साथ आपराधिक वारदातों से व्यापारी जगत में दहशत है। हाल ही में कटहल मोड़ के पास सीमेंट कारोबारी को गोली मारकर कर हत्या कर दी गयी और कांके थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक की हत्या ने राजधानी रांची की विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। इसी विषय पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने राज्य की लचर कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का विषय सबसे गंभीर है। यदि व्यापारी और उद्यमी भयमुक्त वातावरण में काम नहीं कर पाएं, तो…
