नई दिल्ली। एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर भारत और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। BCCI ने ACC के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी को ईमेल भेजकर ट्रॉफी जल्द भारत को सौंपने की मांग की है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने एक कार्यक्रम में बताया कि यदि नकवी जवाब नहीं देते या नकारात्मक रुख अपनाते हैं, तो मामला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में उठाया जाएगा। भारतीय टीम ने 28 सितंबर को एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती थी, लेकिन आतंकवादी हमले के विरोध में उन्होंने नकवी…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान एलिसा हीली बुधवार (22 अक्टूबर) को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले महिला विश्व कप 2025 के लीग मैच में पिंडली (कॉल्फ) की चोट के कारण नहीं खेलेंगी। हीली को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान हल्की पिंडली में खिंचाव आया था। वह भारत और बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारियां खेल चुकी हैं, और ऐसे में उनका बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय है। टीम प्रबंधन ने बताया कि हीली की चोट पर मेडिकल टीम लगातार नजर रखेगी। उनकी उपलब्धता पर निर्णय 25 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका…
– रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर जाकर अर्धसैनिक बलों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी नई दिल्ली। लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में आज ही के दिन चीनी सैनिकों के हमले में 10 बहादुर पुलिसकर्मियों की शहादत की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके बलिदानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि सेना भारत की भौगोलिक अखंडता की रक्षा करती है, तो पुलिस भारत की सामाजिक अखंडता की रक्षा करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश से नक्सलवाद की समस्या अगले साल मार्च तक समाप्त हो…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन स्थित राज्यसभा सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का दौरा किया। इस दौरे में पटल कार्यालय, विधायी अनुभाग, प्रश्न शाखा, सदस्यों के वेतन एवं भत्ते शाखा, सदस्य सुविधा अनुभाग, विधेयक कार्यालय, सूचना कार्यालय, लॉबी कार्यालय और संवाददाता शाखा जैसे प्रमुख अनुभाग शामिल थे। इस दौरे के दौरान सभापति ने सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यसभा के सुचारू और प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका की सराहना की। राधाकृष्णन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पण और व्यावसायिकता के…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास से पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों की सहायता हेतु 1000 कुंतल गेहूं के बीज सहायता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और शांतिपूर्वक वातावरण में मनाया जा रहा है। दीपावली का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और शांतिपूर्वक वातावरण में मनाया जा रहा है। उत्सव का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम किसी पीड़ित को जोड़कर उसकी सहायता के लिए खड़े हों। इसी भावना के साथ आज इस कठिन समय में उत्तर प्रदेश सरकार पंजाब के अन्नदाता किसानों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोषसिंह को केंद्र सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद पर नियुक्त करने की औपचारिक मंजूरी प्रदान की है। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि अशुतोष सिंह को पांच वर्षों की अवधि के लिए या अगले आदेश तक इस पद पर पदस्थ किया जाएगा। पत्र में राज्य सरकार से कहा गया है कि अशुतोष सिंह को इस आदेश के जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर रिलीव किया जाए, ताकि वे जल्द ही वे…
तेल अवीव। इजराइल और हमास के बीच ‘युद्ध विराम’ को बनाए रखने की चुनौती के बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस मंगलवार को इजरायल पहुंचे। वेंस गाजा पट्टी में दाेनाे पक्षाें के मध्य ‘युद्ध विराम समझौते’ को बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य नेताओं से मिलेंगे। वेंस के साथ उनकी पत्नी ऊषा वेंस भी तेल अवीव पहुंची हैं। गाैरतलब है कि वेंस की यह यात्रा उस समय हो रही है जब दाेनाें पक्षाें के बीच युद्धविराम काे लेकर आराेप-प्रत्याराेप का सिलसिला शुरू हाे चुका है। इस बीच व्हाइट हाउस के अनुसार, वेंस का दौरा ट्रंप प्रशासन…
काठमांडू। नेपाल के गृहमंत्री ओमप्रकाश आर्याल ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को कानून से ऊपर रहने का विशेषाधिकार नहीं है। ओली के सरकार का आदेश नहीं मानने और काठमांडू के बाहर जाने की बात कहने पर गृहमंत्री की तरफ से यह चेतावनी दी गई है। आर्याल ने कहा कि ओली को देश का कानून और सरकार का निर्देश मानना होगा। आर्याल ने मंगलवार को सुरक्षा समिति की बैठक के बाद स्पष्ट किया कि जिन लोगों का पासपोर्ट रद्द किया गया है वो देश छोड़ कर बाहर जाने की चेष्टा न करें और जिन्हें काठमांडू से बाहर…
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को नव निर्वाचित उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिले।उन्होंने अपने विभागों के काम-काज और मुख्य पहलों की जानकारी दी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट पर बताया कि उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन से आज उनके आवास पर मुलाकात हुई। उनसे भेंट करके प्रसन्नता हुई। इस मुलाकात के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की प्रमुख पहलों और गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी दी और उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की ओर से पार्टी नेताओं को धूर्त कहने पर आपत्ति जताई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने मंगलवार को इस बाबत तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। झारखंड के मंत्री सुदिव्यत कुमार सोनू की ओर से राजद नेताओं को लेकर धूर्त शब्द का प्रयोग करने पर कैलाश यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह ब्यान काफी पीड़ादायक है। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद सबसे ताकतवर और बड़ी पार्टी है। इंडी गठबंधन के नेता भी तेजस्वी यादव हैं। साथ ही बिहार में मुख्य मुकाबला राजद…
नई दिल्ली। प्रसिद्ध हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गोवर्धन असरानी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और वास्तव में बहुमुखी कलाकार, जिन्होंने विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान…
