चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में बड़ी अपराधिक वारदात की योजना को विफल बनाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे में एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) बरामद किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर खुफिया कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकियों महकदीप सिंह उर्फ महक और आदित्य उर्फ आधी को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसएआई के एक ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जिसने इन्हें यह खतरनाक हथियार मुहैया कराया था। इसके…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज सांकेतिक बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज चौतरफा तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.07…
रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में 25 और 26 अक्तूबर को मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। जिन जिलों में बारिश का असर दिख सकता है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा शामिल हैं। इन इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बिजली गरजने के साथ वर्षा हो सकती है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश के असर…
रांची। टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) पर तमाड़ थाना क्षेत्र के दिऊड़ी मंदिर के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने सड़क पर खड़े अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक बुरी तरह केबिन में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अलकतरा से लदा टैंकर तकनीकी खराबी के कारण सड़क के बीचोंबीच रुक गया था। टैंकर का चालक उसे किनारे लगाने की कोशिश कर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय नौसेना को हिंद महासागर के ‘गार्जियन’ की संज्ञा दी और आईएनएस विक्रांत से कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया के सबसे बड़े रक्षा निर्यातक देशों में शामिल करना है। प्रधानमंत्री मोदी दीपावली के अवसर पर गोवा में आईएनएस विक्रांत पर नौ सैनिकों का साहस बढ़ाने पहुंचे। इस अवसर पर उन्हें संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में हमारी सेनाएं तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। हमारी सेना ने हजारों ऐसे सामानों की सूची बनाई है जिन्हें अब बाहर से नहीं मंगाया जाएगा ।…
गाजा पट्टी। गाजा में रविवार को दो इजराइली सैनिकों की हत्या के बाद इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने ताबड़तोड़ हमले किए। आईडीएफ के हमलों में कम से कम 45 लोग मारे गए। अमेरिका ने हमास और इजराइल के बीच लागू युद्धविराम को टूटने से बचाने के लिए हस्तक्षेप किया है। इजराइल ने कहा कि वह युद्धविराम की शर्तों को मानेगा पर उसे छेड़ा गया तो वह जवाब देगा। द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह दक्षिणी गाजा पट्टी में इजराइली सैनिकों पर हुए घातक हमले के बाद इजराइल ने भी भीषण हमले किए। कहा जा रहा…
निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म ‘वॉर 2’ की असफलता के बाद अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘धूम 4’ के निर्देशन से खुद को अलग कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अयान ने निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ हुई एक निजी बैठक में इस परियोजना को लेकर अपनी शंकाएं जाहिर कीं। उनका मानना है कि ‘वॉर 2’ और ‘धूम 4’ जैसी हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्में उनके फिल्ममेकिंग स्टाइल के अनुरूप नहीं हैं, और वे भविष्य में रोमांस और ड्रामा जैसी भावनात्मक कहानियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार अयान मुखर्जी बस श्रीधर राघवन द्वारा लिखी स्क्रिप्ट पर काम कर…
नई दिल्ली। दिवाली के दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में हुई मामूली कमी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,30,850 रुपये से लेकर 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज भी 1,19,940 रुपये से लेकर 1,20,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 1,71,900 रुपये…
चंडीगढ़। देश की सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर रहकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अपने कार्य क्षेत्र पर ही दीपावली का पर्व मनाया। सीमावर्ती जिला गुरदासपुर सेक्टर की सीमा पर बीएसएफ कर्मियों के साथ दिवाली मनाई। इस समारोह में बीएसएफ के आईजी अतुल फुलजले बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर डीआईजी एवं कमांडेंट ऑफ बटालियन जसविंदर कुमार विरदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में दीप प्रज्वलन, मिठाइयां बांटना, आतिशबाजी और एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके बाद सीमा पर तैनात जवानों के साथ रात्रि भोज…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुरमी – कुड़मी समाज का असंतोष अब आंदोलन से आगे बढ़कर राजनीतिक रूप ले चुका है। रेल टेका वार्ता के नाम पर ठगा महसूस कर रहे कुड़मी समाज के लोगों ने आगामी उपचुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। समाज ने साफ कहा है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक उनका नारा रहेगा। नो एसटी , नो वोट। जानकारी के अनुसार, घाटशिला विधानसभा के 93 कुड़मी बहुल गांवों में अगले दस दिनों के भीतर ग्रामसभा स्तर पर संगठन का विस्तार और हस्ताक्षर…
भागलपुर। भागलपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की खींचातानी अब समाप्त होती दिखाई दे रही है। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से रोहित पांडे को चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसको लेकर भाजपा खेमे में ही विरोध के स्वर उठने लगे थे। टिकट की उम्मीद लगाए बैठे भाजपा नेत्री डॉक्टर प्रीति शेखर, डॉक्टर अर्जित चौबे, मनीष दास सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागी तेवर अख्तियार कर लिए थे। उक्त सभी ने निर्दलीय मैदान में उतारने का मन बना लिया था। जिसको लेकर रोहित पांडे की परेशानी काफी बढ़ गई थी। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व के दबाव…
