– इजराइल के राजदूत अंतिम संस्कार में शामिल हुए, इजराइली राष्ट्रपति का शोक संदेश पढ़ा गया काठमांडू। इजराइल पर हमले के दौरान हमास के हाथों बंधक बनाए जाने के बाद मारे गए 23 वर्षीय विपिन जोशी के पार्थिव शरीर का मंगलवार को महाकाली नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों स्थानीय लोग अंतिम सम्मान देने के लिए इकट्ठा हुए। अंतिम संस्कार से पहले सशस्त्र पुलिस बल के एक दल ने औपचारिक सलामी दी और कंचनपुर के मुख्य जिला अधिकारी लक्ष्मण धाकल ने सम्मान के प्रतीक के रूप में ताबूत पर राष्ट्रीय ध्वज…
Author: shivam kumar
टोक्यो। जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की नेता साने ताकाइची को आधिकारिक रूप से देश का प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। मंगलवाल काे ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने ताकाइची काे बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में दाेनाें देशाें के रणनीतिक संबध और मजबूत हाेंगे। मीडिया खबराें के मुताबिक उन्होंने संसद के निचले सदन में पहले दाैर के मतदान मे ं237 वाेट हासिल कर बहुमत प्राप्त किया। जापान में संविधान के अनुसार संसद के निचले सदन की जीत अंतिम…
ब्लॉकबस्टर कोरियन वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों को ही दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब इस सुपरहिट सीरीज पर आधारित रियलिटी शो ‘स्क्विड गेम: द चैलेंज 2’ आपके मनोरंजन के लिए आ रहा है। इस शो में एक बार फिर 456 खिलाड़ी लगभग 40 करोड़ रुपये के इनाम के लिए मुकाबला करते नजर आएंगे। यानी दर्शकों को फिर से खतरनाक और रोमांच से भरे खूनी खेल का अनुभव मिलने वाला है। ‘स्क्विड गेम: द चैलेंज 2’ को अगले महीने रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने इसका शेड्यूल तीन हफ्तों का तय…
पूर्वी चंपारण। पुलिस ने मोतिहारी विधानसभा से राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के आवास पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि उक्त छापेमारी शहर के ज्ञान बाबू चौक पर 29 जुलाई को हुई भाजपा नेता राजन कुमार हत्याकांड में मामल में की है। इस दौरान पुलिस ने राजन हत्याकांड मामले के आरोपित सुबोध यादव को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि बीते 29 जुलाई को मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक पर भाजपा नेता राजन की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में राजन के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसकी जांच के दौरान पुलिस के समक्ष…
धनबाद। धनबाद के ऐतिहासिक 252 वर्ष पुराने तेलीपाड़ा काली मंदिर का इतिहास और मंदिर की स्थापना की कहानी जितनी रोचक है, उतना ही रोचक इस मंदिर की परंपरा भी है। जहां हर वर्ष काली पूजा पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है। इसमें हजारों की संख्या में भक्त हिस्सा लेने मंदिर पहुंचते है। इस मंदिर की स्थापना की कहानी शुरू होती है आज से 252 साल पहले। कहते हैं, तेलीपाड़ा निवासी मगन महतो के स्वप्न में मां काली ने दर्शन देकर यहां मंदिर स्थापित करने को कहा। इसके बाद यहां मां काली की प्रतिमा रख कर यहां पूजा…
रांची। छठ पूजा के मद्देनजर रांची से बिहार जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। हटिया-पटना, वंदे भारत, जनशताब्दी समेत कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं और लंबी वेटिंग लिस्ट बनी हुई है। रेलवे की तरफ से छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं, लेकिन यात्रियों की मांग को पूरा करने में ये पर्याप्त नहीं साबित हो रही हैं। 26 अक्टूबर को रांची रेल डिविजन से पटना के लिए करीब आधा दर्जन ट्रेनें चलेंगी, लेकिन सभी में टिकट की किल्लत है। हटिया-पटना ट्रेन के स्लीपर क्लास में 99 वेटिंग,…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिस राजनीतिक समीकरण पर सबकी निगाहें टिकी थीं, वह अब बिखरता नजर आ रहा है। कभी विपक्षी एकता का प्रतीक माने जाने वाला महागठबंधन अब सीट बंटवारे की रस्साकशी में उलझकर कमजोर होता दिख रहा है। गठबंधन के भीतर चल रही असहमति अब खुलकर सामने आ चुकी है। बिहार की 11 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस, आरजेडी और अन्य घटक दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे यह साफ हो गया है कि “महागठबंधन की एकता” अब सिर्फ नाम भर रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर राजनीतिक…
रामगढ़। शहर के पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर एसपी अजय कुमार ने झारखंड के 191 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद जवानों को शस्त्र झुकाकर और मौन धारण कर भावपूर्ण श्रद्वांजली दी गई। एक सितंबर 2024 से 1 अगस्त 2025 तक सर्वोच्च बलिदान देने वाले कुल 191 शहीद जवानों का नाम पढ़कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान व्यक्त किया…
– बलिदानियों की स्मृतियां हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा का देती हैं अमर संदेश: योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रिज़र्व पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस समारोह में प्रदेश पुलिस के वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य पूंजी है, जिसे हम कभी भूल नहीं सकते। उनकी स्मृतियां हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा का अमर संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस…
रांची। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर झारखंड की सियासत में बड़ा मोड़ आ गया है। झारखंड सरकार में मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को स्पष्ट किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब बिहार चुनाव से पूरी तरह हट रहा है। न तो पार्टी कोई उम्मीदवार उतारेगी और न ही महागठबंधन के लिए प्रचार करेगी। सुदिव्य कुमार ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर गठबंधन धर्म के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर झामुमो को जानबूझकर भ्रमित किया गया। अंतिम समय तक कोई ठोस प्रस्ताव न आने से पार्टी…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र के गोला बस्ती में सोमवार देर रात एक स्क्रैप टाल में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों तक पहुंच गईं और पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इस हादसे में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग पटाखे की चिंगारी से भड़की हो सकती है। आग…
