मेक्सिको सिटी। अमेरिका, मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका के फुटबॉल संघों ने सोमवार को 2031 महिला फुटबॉल विश्व कप की संयुक्त मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की। यह टूर्नामेंट पहली बार 48 टीमों के साथ खेला जाएगा। फीफा ने मई में महिला विश्व कप को 32 से बढ़ाकर 48 टीमों तक विस्तार देने को मंजूरी दी थी। नए प्रारूप में 12 समूह होंगे और कुल मैचों की संख्या 64 से बढ़कर 104 हो जाएगी — जो 2026 पुरुष विश्व कप के बराबर होगी। संघों ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि उनका प्रस्ताव “इतिहास का सबसे प्रभावशाली टूर्नामेंट”…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। जाने-माने टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर ने इस साल के डेविस कप फाइनल्स में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। मौजूदा चैंपियन इटली ने सोमवार को अपनी टीम की घोषणा करते हुए उनकी गैरमौजूदगी की पुष्टि की। वहीं, विश्व नंबर 1 कार्लोस अल्कराज स्पेन की ओर से टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। सिनर, जो वर्तमान में विश्व में दूसरे स्थान पर हैं, ने पिछले साल स्पेन में इटली को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, इस बार वे 18 से 23 नवंबर के बीच बोलोनिया (इटली) में होने वाले फाइनल-8 में नहीं खेलेंगे। इटली के कप्तान फिलिपो…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक असरानी का सोमवार शाम निधन हो गया। 84 वर्षीय असरानी का निधन मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में हुआ। सांताक्रूज के शास्त्री नगर श्मशान घाट पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह खबर पूरे फिल्म उद्योग के लिए गहरा सदमा लेकर आई। असरानी ने निधन से कुछ ही घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवाली 2025 की शुभकामनाएं शेयर की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने मौत से कुछ समय पहले अपनी पत्नी मंजू असरानी से कहा था कि उनकी मृत्यु पर कोई शोर-शराबा न किया जाए।…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से अपने चार दिवसीय केरल दौरे की शुरुआत कर रही हैं। यह यात्रा 21 से 24 अक्तूबर तक चलेगी। राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार शाम तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगी, जहां से उनके कई अहम कार्यक्रम निर्धारित हैं। 22 अक्तूबर को वे प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा धार्मिक आस्था और सामाजिक प्रेरणा से जुड़ा हुआ है। 23 अक्तूबर को वे तिरुवनंतपुरम राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वे वर्कला के शिवगिरी मठ में श्री नारायण…
22 अक्टूबर 2008 को भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय लिखा, जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश का पहला चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया था। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह का अध्ययन करना, खनिजों की संरचना का पता लगाना और वहां पानी की उपस्थिति की जांच करना था। चंद्रयान-1 ने अपने अभियान के दौरान भेजे गए आंकड़ों से एक ऐतिहासिक खोज की — चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं की उपस्थिति की पुष्टि की, जिससे पूरी दुनिया में भारत की वैज्ञानिक…
नई दिल्ली। दिवाली के अगले दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में हुई इस कमी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,30,680 रुपये से लेकर 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज भी 1,19,790 रुपये से लेकर 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली…
– आज सिर्फ मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए 1 घंटे तक खुलेगा शेयर बाजार- छुट्टियों के बाद 23 और 24 अक्टूबर को होगा सामान्य कारोबार नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज दिवाली और लक्ष्मी पूजन की छुट्टी रहने वाली है। आज सिर्फ परंपरागत मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार दोपहर 1:45 बजे से लेकर 2:45 बजे तक खुलेगा। आज के बाद कल 22 अक्टूबर को शेयर बाजार में दिवाली बलि प्रतिपदा की छुट्टी होगी। इस तरह घरेलू शेयर बाजार में लगातार दो दिन 21 और 22 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। इसके बाद 23 और 24 अक्टूबर को सामान्य कारोबार होगा,…
रोहतास। देश के आंतरिक सुरक्षा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के साहस ,समर्पण और उनकी सेवा को हम कभी नहीं भूलेंगे। शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ सत्यप्रकाश ने मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर देश व राज्य के आंतरिक सुरक्षा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमारे पुलिसकर्मी देश की आंतरिक सुरक्षा में अपनों से लड़ते लड़ते शहीद होते हैं ।अपनी जान को निछावर कर कर्तव्य का निर्वहन करते हैं । कहा कि सीमा के बॉर्डर पर दुश्मन का तो पता होता है लेकिन यहां अपने ही समाज…
अररिया। दीपावली के मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों में हुक्का पाती खेलने का पौराणिक रीति रिवाज है।इस बार भी दीपावली की रात हुक्का पाती खेलने की धूम रही। बड़ी संख्या में घर को पुरुषों और महिलाओं ने जूट की संठी लकड़ी से बनी हुक्का पाती जलाकर तर्पण किया और मां लक्ष्मी से सुख, समृद्धि की मंगलकामना की। ग्रामीण परिवेश में आज भी दिवाली में हुक्का पाती खेलने का रिवाज़ है। समस्त ग्रामवासी अपने अपने घर से जूट की संठी की लकड़ी से बनी हुक्का को अपने पूजा घर के चिराग से सुलगाते हैं। हुक्का को सुलगाने के बाद ग्रामीण इलाकों में…
हजारीबाग। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर हजारीबाग पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने शहीद जवानों को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस बल के शहीद जवानों का त्याग और बलिदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित एसडीपीओ, डीएसपी, मेजर, सार्जेंट मेजर सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने भी शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। सभी ने शहीद जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस और…
पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा स्थित इमली पेड़ के पास मंगलवार तड़के जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में गोली चलने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस फायरिंग में भुइयांडीह कल्याणनगर निवासी दीपक कुमार धीबर गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब चार बजे कुछ युवक इमली पेड़ के पास बैठकर जुआ खेल रहे थे। खेल के दौरान किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी बीच एक युवक ने अचानक पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली…
