Author: shivam kumar

नई दिल्ली। त्योहारों के इस व्यस्त मौसम में सोशल मीडिया पर रेलवे से जुड़ी पुरानी या भ्रामक वीडियो साझा कर यात्रियों में भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। रेलवे ने शनिवार को बताया कि ऐसे 20 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की गई है, जो पुराने या झूठे वीडियो प्रसारित कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गलत सूचना या अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की…

Read More

जम्मू। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख वित्त निगम (जेकेएलएफसी) के कानूनी अनुभाग अधिकारी सुनील जांजुआ को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआइ के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने निगम से लिए गए 51 लाख रुपये के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम ऋण के निपटारे के लिए अपनी फाइल जमा की थी। फाइल को आगे बढ़ाने के लिए अधिकारी ने 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद पहले चरण में 20 हजार रुपये देने की बात तय हुई। सीबीआइ ने 17 अक्टूबर को जाल बिछाकर आरोपी…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तीन स्थानों पर 20 आतंकवादियों को मारने का दावा किया है। सेना ने कहा कि इस दौरान एक आत्मघाती हमला विफल कर दिया गया और दो स्थानों पर खुफिया आधारित अभियान में यह सफलता मिली। सैन्य प्रमुख असीम मुनीर ने आज अफगानिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तालिबान शासन अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के अंदर हमले करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ फौरन कार्रवाई करे। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में एक आत्मघाती हमले की…

Read More

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक ‘खलनायक 2’ एक बार फिर चर्चा में है। सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने न केवल संजय दत्त को ‘खलनायक’ की पहचान दी थी, बल्कि 90 के दशक के सिनेमा को भी नया मोड़ दिया था। अब ‘खलनायक’ के सीक्वल की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है और खुद निर्देशक सुभाष घई ने इसके बारे में खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान घई ने बताया कि उन्होंने ‘खलनायक’ के अधिकार बेच दिए हैं और अब इस फिल्म को एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स में ढाला जाएगा। उन्होंने कहा, “खलनायक को नए जमाने के दर्शकों के…

Read More

भागलपुर। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर शनिवार को समाहरणालय अवस्थित समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि 450 कर्मियों का नाम आज प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके नियंत्रित पदाधिकारी के विरुद्ध निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट किया जाए कि निर्वाचन के कार्य में जानबूझकर व्यवधान उत्पन्न करने के उद्देश्य से कर्मियों…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को लेकर केंद्र सरकार को आगाह किया है। रमेश ने एक्स पोस्ट में दावा किया कि अप्रैल से सितंबर 2025 के दौरान चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 54.4 अरब डॉलर हो गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 49.6 अरब डॉलर था। जयराम रमेश ने कहा कि चीन से आयात लगातार बढ़ रहा है, जिसपर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

Read More

भोपाल। इस वर्ष दीपावली का पर्व पांच नहीं बल्कि छह दिन तक चलेगा। दीपोत्सव की शुरुआत आज धनतेरस से होगी। इस बार पितृ कार्य की अमावस्या 21 अक्टूबर को पड़ने से पर्वों का क्रम एक दिन आगे बढ़ गया है। इसके चलते दीपावली का मुख्य पर्व 20 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर और भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के ज्योतिष विभाग के आचार्य डॉ. सर्वेश्वर शर्मा के अनुसार, इस वर्ष दीप महोत्सव में18 अक्टूबर को धनतेरस, 19 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी, 20 अक्टूबर को दीपावली, 21 अक्टूबर को पितृ कार्य की अमावस्या, 22 अक्टूबर…

Read More

बिश्केक (किर्गिस्तान)। भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए 20 साल बाद एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने शुक्रवार को डोलन ओमुर्जाकोव स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 2-1 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। मैच में भारत ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। हेड कोच जोआकिम एलेक्ज़ेंडरसन के रणनीतिक बदलाव ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 40वें मिनट में बोनिफिलिया शुल्लाई की जगह थंदमनी बास्के को मैदान पर उतारा। बास्के ने 55वें मिनट में गोल कर भारत को बराबरी पर ला दिया और फिर 66वें…

Read More

काबुल। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने शनिवार को घोषणा की कि वह पाकिस्तान में होने वाली आगामी त्रिकोणीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ से हटने का निर्णय ले चुका है। यह सीरीज़ नवंबर के अंत में पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जानी थी। अफगान टीम 17 नवंबर से पाकिस्तान की यात्रा कर सीरीज़ में हिस्सा लेने वाली थी। लेकिन शुक्रवार (17 अक्टूबर) शाम पक्तिका प्रांत के उरगुन ज़िले में अफगान क्रिकेटरों पर हुए हमले के बाद यह फैसला लिया गया है। इस हमले में अफगान घरेलू क्रिकेट टीम के खिलाड़ी क़बीर, सिबगतुल्लाह और हारून सहित आठ लोगों की मौत हो…

Read More

काबुल। अफगानिस्तान ने पड़ोसी पाकिस्तान पर देश के पक्तिका प्रांत में हमले के दौरान अफगान क्रिकेटरों की हत्या का आरोप लगाया है। इसी के साथ अफगानिस्तान ने अगले महीने पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय शृंखला से हटने की घोषणा की है। अफगान क्रिकेट बोर्ड का पाकिस्तान की सेना के हमले में तीन खिलाड़ी कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून सहित पांच लोग मारे गए और सात घायल हो गए। द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के तीन क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत से पूरे देश में गम और गुस्सा है। अफगान क्रिकेट बोर्ड के बयान में कहा गया है…

Read More

काठमांडू। काठमांडू जिला प्रशासन ने एक बार फिर काठमांडू के संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा जारी कर दिया है। शनिवार से दो महीने तक के लिए राजधानी के विभिन्न स्थानों पर किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। काठमांडू के प्रमुख जिलाधिकारी ईश्वर राज पौडेल की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक 18 अक्टूबर से 18 दिसंबर तक काठमांडू के पांच संवेदनशील स्थानों के आसपास निषेधाज्ञा जारी किया गया है। इस सूचना के मुताबिक निषेधाज्ञा वाले स्थानों पर किसी भी राजनीतिक दल, संगठन या किसी भी समूह अथवा व्यक्ति द्वारा सभा, सम्मेलन, धरना, प्रदर्शन,…

Read More