तेल अवीव। इजराइल के सैन्य अधिकारी आज सुबह एक और बंधक के शव का ताबूत लेकर गाजा पट्टी से यहां पहुंचे। इस ताबूत में अवशेष हैं। हमास ने शुक्रवार देररात ताबूत रेडक्रॉस को सौंपा। इसके बाद रेडक्रॉस के अधिकारी ताबूत को लेकर गाजा-इजराइल सीमा पर पहुंचे और उसे इजराइल सुरक्षा बलों (आईडीएफ) के अफसरों के हवाले कर दिया। ताबूत को तेल अवीव के अबू कबीर फोरेंसिक संस्थान पहुंचाया गया है। द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीएफ ने सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ ताबूत को इजराइली झंडे लपेटा और तत्काल इजराइल के लिए रवाना हो गए।…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन। ग्रीनबेल्ट कोर्टहाउस मैरीलैंड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे जॉन बोल्टन को शुक्रवार को निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया। वह इन दिनों ट्रंप के मुखर आलोचक हैं। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पर गोपनीय जानकारी का दुरुपयोग करने का आरोप है। उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण करते हुए निर्दोष होने की दलील दी। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 76 वर्षीय बोल्टन ने अदालत में अपना पक्ष रखा। उन्होंने सुनवाई के दौरान कहा कि अति गोपनीय राष्ट्रीय रक्षा जानकारी प्रसारित करने और उसे अपने पास रखने के 18 मामलों…
वाशिंगटन/लंदन। यूरोपीय नेताओं ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ एक वर्चुअल कॉल में यूक्रेन के प्रति अपने दृढ़ समर्थन को दोहराया। ब्रिटेन के डाउनिंग स्ट्रीट ने बयान में कहा कि यूरोपीय नेताओं ने “रूसी आक्रामकता के बावजूद यूक्रेन के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता” जताई। सीएनएन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा: “यूक्रेन के लिए एक न्यायसंगत और स्थायी शांति ही इस युद्ध को हमेशा के लिए रोकने का एकमात्र तरीका है। प्रवक्ता ने बताया कि नाटो महासचिव मार्क…
फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 24 साल की उम्र में जायरा ने निकाह कर लिया है। उन्होंने देर रात सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को चौंका दिया। ‘दंगल’ में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली जायरा ने दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में वह निकाहनामा पर दस्तखत करती नजर आ रही हैं। उनके हाथों में मेहंदी लगी है, जिस पर उनके शौहर का नाम लिखा दिख रहा है। जायरा ने हाथों में…
नई दिल्ली। इंडिगो ने शुक्रवार को एयरबस के साथ 30 अतिरिक्त ए350-900 विमान खरीदने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही चौड़े आकार वाले विमानों के लिए उसके कुल ऑर्डर 60 हो गए हैं। एयरलाइन ने जारी एक बयान में कहा कि उसने एयरबस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे एयरबस ए350-900 विमानों के उसके 70 खरीद अधिकारों में 30 को निश्चित ऑर्डर में बदलने की पुष्टि हुई है। कंपनी के मुताबिक, ”इंडिगो ने अपने चौड़े आकार के विमानों के ऑर्डर को अब 30 से बढ़ाकर 60 एयरबस ए350-900 विमान कर दिया है।” दोनों…
पटना। धनतेरस के शुभ अवसर पर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर लोग कहरीदारी करेंगे। लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए उत्साहित हैं। धनतेरस पर लोग सोने, चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तनों और नए गैजेट्स समेत तांबे-पीतल के बर्तन और दीपक खरीदते हैं। शहर के सर्राफा बाजार, मॉल और थोक दुकानों को दीपावली थीम से सजाया गया है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और ऑफर भी दिए हैं।…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “जल ही जीवन है” अभियान के तहत सीएसआर गुवा अयस्क खदान प्रबंधन की ओर से शनिवार को पांच नवनिर्मित सौर जल मीनारों का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत गंगदा गांव से हुई और समापन बड़ा जामकुंडिया गांव में हुआ। इस परियोजना के अंतर्गत गंगदा, घाटकुरी, डुइया, छोटा जामकुंडिया और बड़ा जामकुंडिया गांवों में सौर ऊर्जा संचालित जल मीनारें स्थापित की गई हैं। इन मीनारों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ, सुरक्षित और निरंतर पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। सौर ऊर्जा…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा प्रखंड क्षेत्र से शनिवार की सुबह गर्ल्स स्कूल के पीछे मछुआ टोली के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु रोता-बिलखता मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी कलयुगी मां ने अपने ही मासूम को बरगद के पेड़ के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया था। सुबह जब आसपास के लोगों ने बच्चे की आवाज सुनीं तो मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि झाड़ियों में एक नवजात पड़ा हुआ है। तुरंत ही स्थानीय लोग सक्रिय हुए और बच्चे को बाहर निकाला। इस दौरान मोहल्ले के ही रमेश भुइयां और उनकी पत्नी सुजाता भुइयां ने इंसानियत…
रांची। रांची के हरमू रोड काली पूजा स्वागत समिति की ओर से इस बार 1101 महिलाएं एक रंग की साड़ी पहनकर मां काली की महाआरती करेंगी। इस वर्ष समिति अपना 37वां स्थापना उत्सव मना रही है। पूजा पंडाल नशामुक्त समाज का संदेश देगा। समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने शनिवार को बताया कि हर साल समिति समाज के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को थीम बनाकर मां काली की आराधना करती है। इस बार की पूजा नशामुक्ति अभियान को समर्पित है। 20 अक्टूबर को पूजा की जाएगी। 21 अक्टूबर को भव्य महाआरती होगी, जिसमें 1101 महिलाएं भाग लेंगी।
इस्लामाबाद। कतर सरकार की मध्यस्थता में शांति वार्ता के लिए दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के जल्द ही दोहा में मिलने की उम्मीद टूटने की कगार पर पहुंच गई है। यह शांति वार्ता आज शुरू होनी थी। पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ताजा बयान से संकेत मिलता है कि पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को फिर से निशाना बनाया। अफगानिस्तान में यह हमले पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाने के तुरंत बाद हुए हैं। इस्लामाबाद और काबुल के दो दिवसीय युद्धविराम को बढ़ाए जाने के कुछ ही घंटे बाद हुए हमले से कतर के प्रयासों…
पलामू। जिले के मोहम्मदगंज के भजनियां से हैदरनगर तक नई सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस सड़क में हैदरनगर और मोहम्मदगंज अंचल के हजारों रैयतों की भूमि अधिग्रहित की गई है। सरकार भूमि का मुआवजा काफी कम दे रही है। कुछ रैयतों को प्रारंभिक राशि का भुगतान भी हुआ है, जो काफी कम माना जा रहा है। रैयतों की ओर से सेवानिवृत शिक्षक रामाशीष सिंह ने उच्च न्यायालय के तीन अधिवक्ताओं विनोद कुमार सिंह, श्याम बिहारी राय और बीएन पाठक को आमंत्रित किया है। प्रभावित रैयतों के साथ तीनों अधिवक्ताओं ने पंचायत सचिवालय हैदरनगर में शनिवार…
