Author: shivam kumar

बोकारो। बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-बोकारो मुख्य मार्ग स्थित लुकैया सोनोत संथाल मोड़ के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पलात में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में सलगांडीह निवासी रामचंद्र महतो (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लुकैया निवासी शिवलाल सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त दोनों अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी करके सड़क पार करने की तैयारी में थे। इसी दौरान गलत दिशा…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी में नक्सलियों की ओर से पुलिया को आईईडी लगाकर विस्फोट करने के मामले में दो नक्सली को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार नक्सली का नाम अलब्रेट लोगगा उर्फ रेंगी लोमगा और विकास लोमगा उर्फ रापा लॉमगा उर्फ गवरी लोमगा उर्फ बालका लोमगा शामिल हैं। इनके पास से 09 बोल्ट की बैट्री 22 पीस और लगभग 200 मीटर बिजली का तार बरामद किया गया है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम…

Read More

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार आनंद एल राय निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेरे इश्क़ में’ का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। टीज़र के समय से ही दर्शकों में जो रोमांच था, अब यह एक संगीतमय अनुभव में तब्दील हो चुका है। यह गीत दर्शकों को प्यार, दर्द और तड़प से भरी उस दुनिया में ले जाता है, जहां ए. आर. रहमान की जादुई धुनें, अरिजीत सिंह की रूहानी आवाज़ और इरशाद कामिल की दिल को छू जाने वाली शायरी एक साथ मिलकर सुनने वालों के दिल पर अमिट छाप छोड़ती हैं। धनुष और कृति सेनन पर फिल्माया गया यह…

Read More

बरवाडीह : शनिवार को भारत सरकार के सहयोग से संचालित उत्तर कोयल परियोजना के अवशेष कार्यों का निरीक्षण करने के लिए भारत सरकार जल आयोग तथा जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, नई दिल्ली की टीम बरवाडीह पहुंची।टीम के आगमन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क मार्ग से मंडल डैम परियोजना स्थल का दौरा किया। निरीक्षण टीम में भारतीय प्रशासनिक अधिकारी शिल्पा शिंदे (सीएमडी), योगेंद्र पथनकर (मेंबर सेक्रेटरी, सेंट्रल वॉटर कमीशन), एच. एस. सेंगर (चीफ इंजीनियर), संजय शर्मा (सीनियर जीएम) और मानिक घोष शामिल थे।टीम के सदस्यों ने प्रखंड प्रशासन…

Read More

-सोमेश को विजयी बनायें, गुरुजी और रामदास बाबू को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी घाटशिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जंगल से एक बूढ़ा शेर भागकर घाटशिला की ओर आ गया है। उसे रोकने-मारने के लिए मतदाता अपना तीर-धनुष तैयार रखें। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी आरोप लगाते हैं कि राज्य में लूट-खसोट हो रहा है। आप सभी जानते हैं कि झामुमो माटी की पार्टी है। यहां की जनता और खनिज-सम्पदा की रक्षा झामुमो ही कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष पूंजीपतियों कि पार्टी है। पैसे के बल पर प्रलोभन देकर वोट हासिल करना चाहेगी। मतदाताओं को सतर्क…

Read More

घाटशिला। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूूलाल मरांडी ने कहा कि एक बाबूलाल के लिए एक बाबूलाल वोट मांगने आया है। उपचुनाव के परिणाम से भले ही राज्य सरकार की सेहत पर असर नहीं पड़े, लेकिन भ्रष्टाचार, माफिया, लूट-खसोट व जमीन लूटने वाली सरकार के खिलाफ चोट करने के लिए भाजपा को वोट जरूर दें। घाटशिला की जीत से पूरे प्रदेश में भ्रष्ट सरकार के खिलाफ एक संदेश जायेगा। बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के नामांकन के बाद आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सभा से पहले भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने नामांकन पर्चा…

Read More

रांची। वन भूमि घोटाला में गिरफ्तार ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिली है। विनय सिंह ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी, जिसकी सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। विनय सिंह की याचिका खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के पास आरोपित के विरुद्ध प्रथम दृष्टया ठोस सबूत हैं। विनय की याचिका पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत में सुनवाई हुई। विनय सिंह की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने पक्ष रखा, जबकि एसीबी…

Read More

पटना। बिहार में चुनाव सरगर्मी के बीच रैलियों और जनसभाओं का सिलसिला भी अब शुरु हो चुका है। तमाम दलों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शुक्रवार को सारण जिले के तरैया विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जनक सिंह के पक्ष में चुनावी सभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस बार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की 20 सालों में सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस…

Read More

अररिया। बिहार के तेजतर्रार आईपीएस में शुमार सुपर कॉप के नाम से जाने जाने वाले शिवदीप वामनराव लांडे ने अररिया विधानसभा से शुक्रवार को अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। सैकड़ों समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए शिवदीप वामनराव लांडे अररिया समाहरणालय परिसर स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंचे।जहां उन्होंने अररिया के निर्वाची पदाधिकारी सदर एसडीओ रवि प्रकाश के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। शिवदीप लांडे के साथ रानीगंज (अजा) सुरक्षित सीट से उनके समर्थक अमन राज ने भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।शिवदीप लांडे और अमन राज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर चल रहे उपचुनाव के तहत शुक्रवार को महागठबंधन समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहे। घाटशिला सीट पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी। उनके निधन के बाद ही इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई और अब यहां राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। सोमेश सोरेन, जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरे हैं, इस बार पहली बार चुनावी मुकाबले में उतरे हैं।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले की राजनीति शुक्रवार को उस समय पूरे उफान पर आ गई, जब घाटशिला (अजजा) विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। घाटशिला अनुमंडल कार्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष उन्होंने औपचारिक रूप से पर्चा भरा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र चुनावी जोश में सराबोर हो गया। नामांकन के दौरान राज्य और क्षेत्रीय राजनीति के कई दिग्गज नेता बाबूलाल सोरेन के समर्थन में एकजुट नजर आए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी…

Read More