रांची। चक्रवार्ती तूफान मोंथा के कारण रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इससे ठंड बढ़ गई है। मोंथा के प्रभाव के कारण शुक्रवार तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग के अनुसार राज्य के जिन विभिन्न इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई है उनमें रांची में 21 मिमी, खूंटी में 48 मिमी, बहरागोरा 42.4, गुडाबांधा में 33.4, जमशेदपुर में 32.6, पुटकी में 31.2, अड़की में 25, नामकुम में 25 मिमी, हरिहरगंज में 24, खरसावां में 22.8, नीमडीह में…
Author: shivam kumar
रांची। चाइबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआइवी संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर घटना में केवल सिविल सर्जन का निलंबन पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का मंत्रालय और सचिवालय दोनों समान रूप से जिम्मेदार हैं। सरयू राय ने कहा कि झारखंड के सभी सरकारी ब्लड बैंक अराजकता की स्थिति में हैं और नेशनल ब्लड पॉलिसी के प्रावधानों को अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव से यह पूछा जाना…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में थैलेसीमिया के पीडित बच्चों को संक्रमित खून चढाने की घटना दुखद है। इस घटना की जिम्मेवारी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को लेना चाहिए। यह बातें माकपा की वरिष्ठ नेत्री वृंदा करात ने बुधवार को मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को नागरिकता निर्धारण का उपकरण नहीं बनाया जा सकता है। निर्वाचन आयोग की ओर से 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को विस्तारित करने के फैसले का माकपा कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया गरीबों…
रांची। रांची में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु के मांस को बरामद किया है। इस कार्रवाई में मांस से भरे दो ट्रक को पकड़ा गया, जिसमें एक बड़ा और एक छोटा ट्रक जब्त किया गया है। पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशु का मांस लाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने तत्काल छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित मांस को मौके पर ही पकड़ लिया। मांस की बरामदगी के बाद पुलिस अब…
दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से पूर्व, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष रणनीतिकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दरभंगा में एक बड़ी घोषणा कर चुनावी माहौल को गरमा दिया है। दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने 500 करोड़ रुपये की लागत से सांस्कृतिक संग्रहालय स्थापित करने का ऐलान किया, जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र के पुराने गौरव को वापस दिलाना है। 500 करोड़ का सांस्कृतिक म्यूजियम, होगा विद्वानों की पांडुलिपियों का केंद्र अलीनगर से भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर के समर्थन में आयोजित जनसभा…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राफेल विमान में उड़ान भरने के बाद कहा कि शक्तिशाली राफेल विमान की पहली उड़ान ने मुझमें राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं के प्रति एक नई गौरव की भावना जगाई है। राष्ट्रपति को राफेल और भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। राष्ट्रपति मुर्मु भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं। इससे पहले उन्होंने 2023 में सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति ने लगभग 30 मिनट तक उड़ान भरी और लगभग…
नई दिल्ली। असम में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता के बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। भाजपा ने कांग्रेस पर ‘बांग्लादेश-प्रेमी’ होने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि इंडी गठबंधन की एक ही पहचान- जुबान पर संविधान, पर मन में वोटबैंक की दुकान और इसके बहुत सारे मिल चुके हैं प्रमाण। जो लोग कल तक कहते थे कि पाकिस्तान तू मेरा भाईजान, आज कांग्रेस बांग्लादेश की कद्रदान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एक बैठक में उनके एक…
टाेक्याे। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस अनुराेध काे ठुकरा दिया है जिसमें जापान से रूसी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात पर राेक लगाने की बात की गई थी। उन्हाेंने ट्रंप से कहा कि रूसी एलएनजी के आयात पर प्रतिबंध लगाना मुश्किल होगा। ट्रंप ने हाल ही में अपनी ‘सफल’ जापान यात्रा समाप्त की है। जापान के समाचार पत्र ‘निक्केई बिज़नेस डेली’ ने बुधवार को सरकारी अधिकारियों के हवाले से इस आशय का खुलासा किया। अखबार के मुताबिक जापान के कुल एलएनजी आयात में रूसी एलएनजी की हिस्सेदारी लगभग नाै प्रतिशत की ही…
काठमांडू। नेपाल में सगरमाथा एवरेस्ट बेस कैंप के पास सोलुखुम्बु के लोबुचे में आज सुबह अल्टिच्यूट एयर का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित है। सोलुखुम्बु के पुलिस उपाधीक्षक मनोजित कुंवर ने इसकी पुष्टि की। पुलिस उपाधीक्षक कुंवर ने बताया कि हेलीकॉप्टर में केवल पायलट विवेक खड़का सवार थे। वे सुरक्षित हैं। यह हेलीकॉप्टर एक पर्यटक के बचाव के लिए गया था और लैंडिंग के दौरान बर्फ में फिसलने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
काठमांडू। नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की आज दोपहर सरकार, राजनीतिक दलों और जेन-जी नेताओं के साथ त्रिपक्षीय बैठक करने जा रही हैं। बैठक में चुनाव पर चर्चा होगी। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल और जेन-जी पीढ़ी के प्रतिनिधि औपचारिक चर्चा के लिए एक साथ आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रेस संयोजक राम रावल के अनुसार, यह बैठक शाम चार बजे प्रधानमंत्री के सरकारी आवास में निर्धारित है। रावल ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराना और हालिया राजनीतिक परिवर्तनों को संस्थागत रूप देना है। प्रधानमंत्री कार्यालय के…
मनीष मल्होत्रा की डेब्यू फीचर फिल्म ‘गुस्ताख इश्क़’ से तीसरा रोमांटिक ट्रैक ‘शहर तेरे’ रिलीज हो गया है और संगीतप्रेमियों के दिलों में धीरे-धीरे घर करने लगा है। इससे पहले आए गाने ‘उल जलूल इश्क़’ और ‘आप इस धूप’ को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। फैशन जगत के बाद अब सिनेमा में कदम बढ़ा चुके मनीष, स्टेज5 प्रोडक्शन के बैनर तले अपनी पहली फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो मोहब्बत की कड़वी-मीठी यादों और सदा रहने वाले जुनून को नई ताजगी के साथ दर्शकों तक पहुंचाने का वादा करती है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘शहर तेरे’…
