नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली मजबूती के साथ हुई । हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक कुछ देर के लिए गिर कर लाल निशान में भी आए, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लिवाली के सपोर्ट से इन दोनों सूचकांकों ने रिकवरी कर दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.46 प्रतिशत और…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर गिरावट का रुख बना हुआ है। टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में आई तेजी के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार मजबूती का रुख बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बंद होने में…
रांची। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम करीब दो साल बाद आज होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से बाहर आ गए हैं। टेंडर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में घिरे आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिलते हुए जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ही पूर्व मंत्री की जमानत याचिका मंजूर कर ली थी। हालांकि, मंगलवार को कोर्ट का लिखित आदेश आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड न हो पाने के कारण उनकी रिहाई में एक दिन की देरी हुई। आज आदेश की प्रति मिलने और बेल बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने पुलिस हिरासत, जेल में मौत और रेप की घटनाओं में न्यायिक जांच (Judicial Inquiry) को अनिवार्य कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने आदेश दिया कि अब ऐसे सभी मामलों में ज्यूडिशियल इंक्वायरी अनिवार्य होगी। पहले इन मामलों की जांच एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट से कराई जाती थी। कोर्ट ने अपने आदेश में झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) को जेल, पुलिस कस्टडी में मौत या रेप के मामले में नेशनल ह्यूमन राइट कमिशन नई दिल्ली ( एनएचआरसी) की गाइडलाइन के तहत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी ) तैयार करने का निर्देश…
साढ़े चार वर्षों में राज्य में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कुल 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 243 चिकित्सा अधिकारियों, 42 फार्मासिस्ट, उद्यान विभाग के अन्तर्गत 22 प्रयोगशाला सहायकों एवं मशरूम पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की सवा करोड़ जनता की सेवा का संकल्प पत्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे…
पलामू। पलामू जिले में बुधवार देर शाम आये आंधी पानी से भारी तबाही मची है। पेड़ गिरने से दो की मौत हो गई एक जख्मी है। उसका इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) मेदनीनगर में चल रहा है। डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे सिंगरा में रेलवे का तार टूटने से एक घंटे तक परिचालन बाधित रहा। कई गरीबों का आशियाना उजड़ गया। छत को ज्यादा नुकसान पहुंचा। छतों पर लगे सोलर प्लेट भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पलामू प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है। इलाज कराकर आ रहे बाइक सवार पर गिरा पेड़ जिले के हैदरनगर…
लातेहार। जिले के बालूमाथ प्रखंड के बरवाटोला गांव में बुधवार रात आए तूफान की चपेट में आने से विशालकाय पेड़ एक ग्रामीण के घर पर गिर गया। इस घटना में महिला सीमा देवी (40) की मौत हो गई। जबकि घर को भी काफी नुकसान हुआ। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात अचानक तेज आंधी तूफान आई थी। इस दौरान बरवाटोला गांव निवासी राजेंद्र गंझु का पूरा परिवार घर में ही था। तूफान की चपेट में आने…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने कहा कि वर्ष 2004 से 2026 तक राहुल गांधी कुल 54 बार विदेश यात्रा पर गए, जिन पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च हुए। पार्टी ने आरोप लगाया कि इन यात्राओं की फंडिंग और विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। भाजपा प्रवक्ता एवं सांसद डॉ. संबित पात्रा ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी ने 54 बार विदेश यात्रा अपने खर्चे पर की जिस पर 60…
नई दिल्ली। ओमान के तट बुधवार को भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुए हमले की भारत ने कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर रहा कि ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “ हमला अस्वीकार्य है और हम इस बात की निंदा करते हैं कि कमर्शियल जहाजों और आम नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जहाज पर सवार सभी भारतीय क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। भारत ने बचाव अभियान…
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की बचत, कार पूलिंग और अनावश्यक खर्च कम करने की अपील का बड़ा असर गुजरात में दिखा है। प्रधानमंत्री ने स्वयं अपने एसपीजी काफिले में 50 प्रतिशत वाहनों की कटौती करने का निर्देश दिया है। गुजरात यूनिवर्सिटी ने भी कार पूलिंग लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने अपना काफिला छोटा कर लिया है। राज्यपाल ने एसटी बस और ट्रेन से सफर करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अमरेली जिले के राजुला दौरे में सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सामान्यतः मुख्यमंत्री के दौरे में 10 से अधिक वाहनों…
काठमांडू। नेपाल की प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के प्रमुख सचेतक निश्कल राई ने प्रधानमंत्री की सदन में अनुपस्थिति पर आपत्ति जताते हुए स्पीकर से इस संबंध में रूलिंग लाने की मांग की है। प्रतिनिधि सभा की बुधवार को हुई बैठक में नेपाली कांग्रेस के प्रमुख सचेतक निश्कल राई ने प्रधानमंत्री की सदन में अनुपस्थिति पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री को स्वयं सदन में पेश नीति तथा कार्यक्रम पर उठे सवालों का जवाब देने के लिए उपस्थित होना चाहिए। राई ने कहा कि कल भी हमने प्रधानमंत्री की सदन में उपस्थिति की मांग की थी और आज…
