काबुल। अफगान सरकार ने पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ, इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक और दो अन्य जनरलों के वीजा आवेदनों को खारिज कर दिया है। पिछले तीन दिन में इस्लामाबाद ने तीन अलग-अलग अनुरोध भेजे। तीनों को काबुल ने अस्वीकार कर दिया। द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, अफगान विदेश मंत्रालय या तालिबान सरकार ने इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की। सूत्रों ने वीजा आवेदन खारिज करने की पुष्टि की। हाल के महीनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है। इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान पर तहरीक-ए-तालिबान…
Author: shivam kumar
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस वक्त दुनियाभर में जबरदस्त तहलका मचा रही है। फिल्म के रिलीज होते ही इसका जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भारतीय बॉक्स ऑफिस से लेकर अंतरराष्ट्रीय मार्केट तक, हर जगह ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म का डंका बज रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। हालांकि 12वें दिन यानी तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 12वें दिन लगभग 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की।…
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्मों का उनके प्रशंसकों को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में अभिनेता को ‘जॉली एलएलबी 3’ में देखा गया था, जहां उनके प्रदर्शन की काफी सराहना हुई। अब अक्षय एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता जल्द ही साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘संक्रांतिकी वास्तुनम’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इस तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म के रीमेक की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है, “अक्षय कुमार को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई है। उन्होंने…
रांची। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इसमें कई थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी सहित अन्य शामिल है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जिन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें जल्द नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार सतीश कुमार-01 को पिठौरिया थाना प्रभारी, सिद्धान्त को तुपुदाना ओपी प्रभारी, अजय दास को भी बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी, टिंकू रजक को चान्हो थाना प्रभारी, मनोज करमाली को मांडर थाना प्रभारी, नवीन शर्मा को बुढ़मू थाना…
पलामू। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव में जमीन विवाद में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा (40) की हत्या कर दी गयी। मुन्ना पर टांगी से तीन बार हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मुन्ना पिछले सात साल से झामुमो में थे एवं दूसरी बार पांकी प्रखंड अध्यक्ष बने थे। मुन्ना सिन्हा ट्रैक्टर ड्राइवर के…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में पदस्थापित एएसआई उदय प्रसाद यादव और संजय कुमार सिंह को विभाग ने प्रमोशन दिया है। दोनों को सब इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन मिला है। मंगलवार को एसपी अजय कुमार ने पीपिंग समारोह में दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। एसपी ने स्टार लगाकर प्रोन्नति के लिए दोनों को बधाई दी । साथ ही भविष्य में लगन और मेहनत से उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
धनबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर अब धनबाद पुलिस भी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। और इसका ताजा उदाहरण तेतुलमारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह करीब 5 बजे देखने को मिला। जहां पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल होकर अस्पताल पहुंच गया है। यह मुठभेड़ तिलाताड़ जंगल स्थित वाटर प्लांट के पास हुई है, जिसमें भगोड़ा प्रिंस खान का एक गुर्गा गोली लगने से घायल हो गया है। इसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ मंगलवार को जिले में विशाल महा जन आक्रोश रैली निकाली गई। आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति, आदिवासी मूलवासी समिति, कोल्हान रक्षा संघ सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों के बैनर तले हजारों ग्रामीण वेशभूषा और पारंपरिक हथियारों के साथ सड़कों पर उतरे। भीड़ हाथों में तख्तियां, झंडे और बैनर लिए हुए यह जंगल हमारा है, यह पेड़ हमारा है के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। रैली गांधी मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए खनन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंची, जहां…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला में जल, जंगल, जमीन आंदोलन के प्रणेता देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित सांसद जोबा माझी के आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाधि स्थल पर सांसद जोबा माझी, उनके पुत्र विधायक जगत माझी, उदय माझी, प्रदीप अग्रवाल, लखीराम हेम्ब्रम, टीपी सोरेन, दीपक माझी, कालीपद सोरेन, जगदीश नारायण चौबे, रामजीत हांसदा, संतोष मिश्रा, अजय नायक, दिनेश जेना, पीरु हेम्ब्रम, जॉनी हाजरा, कालिया जामुदा, चंदन होंहागा, रामसिंह हेम्ब्रम, अभिषेक सिंकू, बुधराम उरांव, पच्चू बेसरा, लालू उरांव, काजल प्रधान, दीना प्रधान सहित परिजन और समर्थकों ने पुष्प अर्पित…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना ग्राम जलडीहा के पास मुख्य सड़क पर हुई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार आशीष लागुरी (30) की मौत हो गई। मृतक के पिता सुदर्शन लागुरीनोवामुंडी के सर्बिल टोला उटुबसूड, के रहने वाले है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश हेम्ब्रम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र में संगम नदी में डूबे 15 वर्षीय छात्र कुणाल बिरुवा का शव चौथे दिन मंगलवार को बरामद किया गया है। शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने और फुटबॉल खेलने संगम नदी गया था, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर चाईबासा सदर के एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो और एसडीपीओ बहामन…
