Author: shivam kumar

नई दिल्ली। केएल राहुल (58) के बेहतरीन नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पांचवें दिन मंगलवार को 7 विकेट से हराकर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। भारत ने अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में एक पारी और 140 रन से शिकस्त दी थी। पांचवें दिन जीत के लिए भारत को 58 रन की जरूरत थी। भारत को साईं सुदर्शन और और केएल राहुल ने धीमी शुरुआत दिलाई। हालांकि 88 के कुल स्कोर पर सुदर्शन 39 रन बनाकर रोस्टन चेज की…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में पेंच फंस गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए राजग में सीट बंटवारे और जनता दल (यूनाइटेड) को विधानसभा सीटों के आवंटन पर कड़ी नाराजगी जताई है। पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगीर, मोरवा और सोनबरसा विधानसभा सीट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (लोजपा-आर) को दिया गया है। यहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उतारने की योजना है। इसी तरह तारापुर विधानसभा सीट भाजपा के खाते में आ गई…

Read More

बेंगलुरु। लोकायुक्त ने बेंगलुरु सहित कर्नाटक राज्य में 12 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे हैं। इन सभी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह छापे बेंगलुरु, हासन, कालाबुरागी, चित्रदुर्ग, उडुपी, दावणगेरे, हावेरी और बागलकोट जिलों में एक साथ मारे गए। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, लोकायुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने बेंगलुरु में मंजूनाथ जी चिकित्सा अधिकारी मल्लसंद्रा हेरिज अस्पताल, वी सुमंगल निदेशक कर्नाटक उच्च शिक्षा बोर्ड, एनके गंगामारी गौड़ा सर्वेक्षक विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी बीएमआरसीएल, ज्योति मैरी प्रथम श्रेणी सहायक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हासन, कलबुर्गी कृषि विभाग सहायक निदेशक धुलप्पा, चित्रदुर्ग कृषि विभाग…

Read More

– हरियाणा सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का संदेश दिया चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे और आत्महत्या करने वाले हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिजनों से मिले। पत्नी अमनीत पी कुमार व उनकी बेटियों के साथ मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का संदेश दिया। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने बीते 7 अक्टूबर को खुदकुशी कर ली। उनके पास से मिले सुसाइड नोट में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के नाम थे।…

Read More

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में स्थित ग्राम सिमलावदा में सोमवार को दुर्लभ जीव पैंगोलिन मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और पैंगोलिन को रेस्क्यू किया। उसे पिंजरे में बंद कर वन विभाग कार्यालय लाया गया है। बताया गया है कि ग्रामीण दूलेसिंह दायमा के मकान में रविवार रात को पैंगोलिन दिखाई दिया था। तब ग्रामीण ने उसे बिना नुकसान पहुंचाए शौचालय में बंद कर दिया था। सुबह रतलाम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल जो कि गांव सिमलावदा के ही निवासी है, उन्हें सूचना दी। जब गांव में इस जीव के होने की…

Read More

15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम ने भारत को गौरवान्वित करने वाले अद्वितीय योगदान दिए। वे वैज्ञानिक, इंजीनियर और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश की रक्षा और अंतरिक्ष तकनीक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें विशेष रूप से भारत के मिसाइल कार्यक्रम के लिए जाना जाता है, जिसके कारण उन्हें “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” कहा गया। कलाम ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में कई अहम परियोजनाओं का नेतृत्व किया। उन्होंने भारत के पहला स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान विकसित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से…

Read More

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में बरसात से भारी तबाही हुई है। संघीय सरकार ने सोमवार सुबह इस विभीषिका की विवरण जारी किया। विवरण के अनुसार, पिछले हफ्ते मेक्सिको में बरसात, बाढ़ और भूस्खलन के दौरान 64 नागरिकों की मौत हो गई। 65 लोग अब भी लापता हैं। मौतों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है। अमेरिकी महाद्वीप के देश मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा प्रमुख लॉरा वेलाजक्वेज ने कहा कि यह मौतें अत्यधिक भारी बारिश वाले चार राज्यों में हुईं। मेक्सिको न्यूज डेली की रिपोर्ट के अनुसार, लॉरा वेलाजक्वेज ने कहा…

Read More

काठमांडू। नेपाल के तीन प्रमुख दल संसद विघटन और सरकार गठन के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। भंग की गई प्रतिनिधि सभा के स्पीकर देवराज घिमिरे ने मंगलवार को तीनों प्रमुख दलों की बैठक बुलाकर संसद विघटन और सरकार गठन को चुनौती देने के लिए एक साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने को कहा है। इस बैठक में स्पीकर घिमिरे ने कहा कि अलग-अलग रिट दाखिल करने से बेहतर है सभी संयुक्त रूप से इसे दाखिल करें। इस बैठक में नेपाली कांग्रेस के तरफ से प्रवक्ता डॉ. प्रकाश शरण महत,नेकपा…

Read More

काठमांडू। हमास ने सोमवार को गाजा में बंधक नेपाली छात्र विपिन जोशी का शव को रेडक्रॉस के मार्फत इजराइल को सौंप दिया। तीन अन्य बंधकों के साथ सौंपे गए विपिन के शव को पोस्टमार्टम के बाद नेपाल लाने की तैयारी है। रेडक्रॉस की टीम सोमवार रात चार शव इजराइल डिफेंस फोर्स को सौंपे। इजराइल में नेपाल के राजदूत धन बहादुर पंडित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विपिन का शव दूतावास को सौंपा जाएगा। उसके बाद उसे नेपाल भेजा जाएगा। राजदूत पंडित ने बताया कि विपिन जोशी के परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके शव को काठमांडू…

Read More

शर्म अल-शेख (मिस्र)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिलिस्तनी संघर्ष के समाधान में मिस्र की राय से सहमत नहीं हैं। ट्रंप ने गाजा शांति शिखर सम्मेलन से लौटते समय पत्रकारों से बातचीत में मिस्र को राष्ट्रपति के विचार पर कोई टिप्पणी नहीं की। एक पत्रकार ने ट्रंप से मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी तर्क पर पूछा था। सीसी ने कहा था कि इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष में शांति का एकमात्र रास्ता दो-राज्य समाधान है। ट्रंप ने जवाब दिया, “मैं गाजा के पुनर्निर्माण का पक्षधर हूं। एकल राज्य, दो राज्य से मेरा कोई लेना देना नहीं है।” सीबीएस न्यूज चैनल की रिपोर्ट…

Read More

क्वेटा। बलोचिस्तान की प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. महरंग बलोच और बलोच सॉलिडेरिटी कमेटी (बीवाईसी) की अन्य महिला नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की ताजा सुनवाई आतंकवाद विरोधी अदालत के बजाय क्वेटा जिला जेल में हुई। बीवाईसी ने इसे प्रशासनिक दमन का एक भयावह उदाहरण बताया है। द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की 13 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, बलोच सॉलिडेरिटी कमेटी ने एक्स पर एक बयान में कहा कि हिरासत में ली गई महिलाओं की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। डॉ. महरंग बलोच, सिबगतुल्लाह बलोच, बेबो बलोच, बैबर्ग बलोच और गुलजादी बलोच को मार्च में पब्लिक ऑर्डर ऑर्डिनेंस (एमपीओ)…

Read More