रांची। रांची स्थित नवनिर्मित मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर (कार्तिक उरांव ब्रिज) एक बार फिर चर्चा में है। दो युवकों ने रील्स बनाते हुए फ्लाईओवर को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दीपक कुमार मुंडा नाम के एक व्यक्ति ने वीडियो पोस्ट कर राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा से दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर दीपक बिरुवा ने संज्ञान लेते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। सजा नहीं, संस्कार सिखाने की जरूरत : दीपक बिरुवा दीपक बिरुवा…
Author: shivam kumar
रांची। खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक टाइल्स फैक्टरी के मुख्य गेट पर बुधवार की रात फायरिंग की गई है। फायरिंग के बाद उग्रवादियों ने घटना स्थल पर पर्चा भी छोड़ा है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर फैक्टरी के गेट के पास पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने गेट पर फायरिंग की और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। ओपी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर…
पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अनैतिक कार्यों, अवैध कारोबार, चोरी, सट्टेबाजी, जुए और सड़क पर फैले अतिक्रमण के विरोध में जन सुविधा मंच के बैनर तले स्थानीय नागरिकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने साकची थाना परिसर के सामने जमकर नारेबाजी की और थाना प्रभारी आनंद मिश्रा पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि साकची क्षेत्र में खुलेआम अवैध गतिविधियां हो रही हैं। खासकर काशीडीह,बस स्टैंड और पुराना कोर्ट एरिया में चोरी, छिनतई, नशाखोरी और सट्टेबाजी…
चतरा। पुलिस ने 12 घंटे तक सर्च अभियान चलाकर अफीम से ब्राउन शुगर बनाने की मिनी फैक्ट्री पकड़ा है। पुलिस को ड्रग्स सप्लायरों के नेटवर्क का भी पता चला है। चतरा जिले के पत्थलगडा बस्ती के एक मकान में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चला कर भारी मात्रा में कैश और प्रतिबंधित मादक अफीम, ब्राउन शुगर और केमिकल बरामद किया है। गुरूवार दोपहर तीन बजे से लेकर देर रात 2:30 बजे तक सर्च अभियान चलाया। लगभग 12 घंटे से तक पत्थलगडा, तेतरिया और लेंबोईया गांव में अभियान चलाया। ब्राउन शुगर बनाने के मास्टर माइंड की गिरफ्तारी की सूचना मिल…
रांची। झारखंड कुम्हार महासभा झारखंड प्रदेश की ओर से 29 जून को दिगंबर जैन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। महासभा के अध्यक्ष राजू प्रजापति ने गुरुवार को बताया कि कार्यक्रम में 2025 की वार्षिक परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले कुम्हार समाज के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान जैक, सीबीएसई या आईसीएसई के छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले तीन- चार दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान बढ़कर 34 डिग्री और उमस अधिकतम 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने 14 जून से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इससे तापमान और उमस में कमी आने की आशंका है। फिलहाल दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून मुंबई, अहिल्यानागर, आदिलाबाद और ओडिशा के पुरी में सक्रिय है। इसके झारखंड में 15 जून के बाद ही पहुंचने की संभावना…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लालू यादव की तारीख करते हुए कहा, ”गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राजद सुप्रीमो आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।”
रांची। प्रदेश राजद की ओर से राजद कार्यालय में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्मदिन धूमधाम से बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश राजद महासचिव कैलाश यादव ने पार्टी चुनाव चिह्न लालटेन से सजा हुआ सुसज्जित 78 पाउंड का केक काटकर दीघार्यु होने की कामना की। मौके पर उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव का जन्म गोपालगंज के फुलवरिया गांव में पिता स्वर्गीय कुंदन राय और माता मरछिया देवी के परिवार में हुआ था। लालू प्रसाद यादव का राजनीतिक जीवन दलित, दबे कुचले दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के हक और अधिकार दिलाने के…
साउथैम्पटन। इंग्लैंड ने मंगलवार को साउथैम्पटन के यूटिलिटा बाउल मैदान पर खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को 37 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। यह इंग्लैंड की 2021 के बाद पहली टी20आई सीरीज में क्लीन स्वीप है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीमित ओवरों के नए कप्तान हैरी ब्रुक के नेतृत्व में लगातार दूसरी सीरीज में क्लीन स्वीप किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 248 रन बनाए, जो घरेलू सरजमीं पर उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। डकेट…
लुसाने (स्विट्ज़रलैंड)। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के निवर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाक 23 जून को एक विशेष समारोह के दौरान आधिकारिक रूप से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किर्स्टी कोवेंट्री को सौंपेंगे। यह हस्तांतरण समारोह आईओसी मुख्यालय ‘ओलंपिक हाउस’ में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से 3:45 बजे तक) आयोजित किया जाएगा। थॉमस बाक ने 2013 में ब्यूनस आयर्स में आयोजित 125वें आईओसी सत्र में चुनाव जीतकर नौवें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने आठ वर्षों का पहला कार्यकाल पूरा करने के बाद मार्च 2021 में बिना किसी विरोध के पुनः निर्वाचित होकर…
नई दिल्ली। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के पार चली गई है। बुधवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 306 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7,121 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में छह मौतें दर्ज की गईं। छह मौतों में से तीन केरल से, दो कर्नाटक से और एक महाराष्ट्र से दर्ज की गई। वहीं इस दौरान 929 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। अगर बात राज्यों की करें तो केरल…