-वैशाली जिले में आरोपित के घर से पिस्तौल,बंदूक,कारतूस और नकदी बरामद नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2024 के हथियार तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के वैशाली जिले में एक आरोपित के घर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। एजेंसी ने बुधवार को आरोपित संदीप कुमार सिन्हा उर्फ छोटू लाल के घर पर तलाशी ली, जिसमें एक 9 एमएम पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस, दो पिस्तौल मैगजीन, एक डबल बैरल 12 बोर बंदूक, 35 जिंदा कारतूस और 4.21 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। एनआईए के अनुसार, संदीप मुख्य आरोपित विकास कुमार का…
Author: shivam kumar
अररिया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के रानीगंज में स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत गुरुवार को आईसीडीएस द्वारा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविका, सहायिका एवं ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित महिलाओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं एवं नवमतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराना तथा शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना था।सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने मतदाता जागरूकता गीतों, रंगोली,नारों और स्लोगन के माध्यम से मतदान के प्रति जनजागरण फैलाया। इस अवसर पर यह संदेश…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। यह समझौता इजरायल और हमास के बीच दो साल से चल रहे संघर्ष के बाद हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में कहा कि “हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का भी प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि बंधकों…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नगरकाटा इलाके में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह इस हमले के मामले में की गई पहली कार्रवाई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान अकमरल हक और गोविंद शर्मा के रूप में हुई है। एक आरोपित को नगरकाटा से जबकि दूसरे को जयगांव से पकड़ा गया है। दोनों पर सोमवार को हुए पथराव और हमले में शामिल होने का आरोप है। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर अहमद ने गुरुवार…
भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा आज गुरुवार को मुम्बई में “इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन पॉवर एंड रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग एंड वाइट गुड्स इन मध्य प्रदेश” का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में आयोजित इस इंटरएक्टिव सेशन में देश-विदेश के उद्योगपतियों-निवेशकों से संवाद करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित होटल ट्राइडेंट में आयोजित इस सेशन में देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ सिंगापुर, मैक्सिको, कनाडा और इटली सहित विभिन्न देशों के कॉन्सुल जनरल…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला विधानसभा उपचुनाव- 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (उपायुक्त) कर्ण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडेय की ओर से ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर गुरुवार को कॉपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किया गया । गौरतलब है कि 45-घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टिंयां कॉपरेटिव कॉलेज से रवाना की जाएंगी। वहीं मतदान के बाद ईवीएम सेट की रिसिविंग भी कॉपरेटिव कालेज में होगी। सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों के लिए सुगमता से प्रस्थान करें इसे लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर का मुआयना कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश…
गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना इलाके के भरकट्टा ओपी स्थित चिताखारों गांव में बुधवार देर रात नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि चिताखारो गांव में किराना दुकानदार सह ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक संजय वर्मा के घर में देर रात लगभग एक बजे अचानक छह की संख्या में नक़ाबपोश अपराधियों ने उनके घर के पीछे वाले दरवाजे को तोड़कर घर में प्रवेश किया । घर के अंदर आते ही संजय वर्मा और उनकी पत्नी साथ ही उनके छह महीने का बच्चे को पिस्टल की नोक पर बंधक बना लिया और आवाज न लगाने की…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। ये दोनों चमकीली धातुएं आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गई हैं। आज के कारोबार में सोना 1,750 रुपये से लेकर 1,910 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी भी 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गया है। कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,23,940 रुपये से लेकर 1,24,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह…
पूर्वी सिंहभूम। पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्र पटमदा थाना के बेलटांड़ दुर्गा पूजा मैदान से गुरुवार सुबह एक नाबालिग का शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि नशे के अधिक सेवन से नाबालिग की मौत हुई है। मृतक की पहचान पटमदा के बामनी टोला घोषडीह निवासी लगभग 14 वर्षीय आदिवासी किशोर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अक्सर बेलटांड़ बाजार में लावारिस हालत में घूमता रहता था और…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल ऊपर नीचे होने लगी। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा स्टील, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, सिप्ला, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.69 प्रतिशत से लेकर 0.56 प्रतिशत…
रांची। झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग के अनुसार एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के गोविंदपुर में 37.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कुमारडूंगी, महेशपुर, बहरागोड़ा, पुलिया मजगांव और गोविंदपुर सहित कई इलाकों में 10 से 25 मिलीमीटर तक बारिश रिकार्ड की गई। गुरुवार…
