गोपालगंज। गोपालगंज जिला प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक को उनके पद से हटा दिया है। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने प्रशांत अभिषेक के स्थान पर वरीय उप समाहर्ता संदीप कुमार को जिला स्थापना शाखा, जिला विधि शाखा तथा जिला गोपनीय शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके साथ ही जिला राजस्व शाखा, जिला सामान्य शाखा और जिला अभिलेखागार शाखा का प्रभार वरीय उप समाहर्ता दिलीप कुमार को दिया गया है। डीएम ने उप समाहर्ता अजय कुमार को भी अभिलेखागार शाखा के प्रभार से मुक्त कर दिया है। डीएम ने कहा कि…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सारंडा पर सर्वोच्च न्यायालय के दिये गये फैसले का गुरुवार को प्रसन्नता जाहिर की है। राय ने गुरुवार को इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जारी बयान में विधायक सरयू राय ने कहा कि सारंडा के जितने क्षेत्र (31468 हेक्टेयर यानी 314.68 वर्ग किलोमीटर) को सैंक्चुअरी अधिसूचित करने का निर्देश सर्वोच्च न्यायालय ने दिया है, उतने क्षेत्र को सैंक्चुअरी बनाने की मांग वह विगत पांच वर्षों से करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय नेमेरे मांग के अनुरूप फैसला दिया है।सरकार उनकी मांग नहीं मान रही थी। अब सुप्रीम कोर्ट…
अबू धाबी। अफगानिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बुधवार देर रात बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली। शानदार गेंदबाज़ी के बाद रहमत शाह और रहमानुल्लाह गुरबाज़ की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत अफगान टीम ने 222 रनों के लक्ष्य को 47.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज़ अजमतुल्लाह ओमरजई ने शुरुआती झटके देकर मेज़बान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। टॉप-3 बल्लेबाज़ सिर्फ 53 रन पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तौहीद ह्रिदॉय (56 रन) और मेहदी हसन…
एस्पू (फिनलैंड)। अनजान लेकिन प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ी थरुन मन्नेपल्ली ने आर्कटिक ओपन 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व नंबर 14 टोमा जूनियर पोपोव को हराकर देश की पुरुष एकल में उम्मीदों को जिंदा रखा। वहीं लक्ष्य सेन को एक और निराशाजनक पहले दौर की हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 46वें नंबर के मन्नेपल्ली ने शुरुआती गेम गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए पोपोव को 11-21, 21-11, 22-20 से हराया। एक घंटे आठ मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में उन्होंने निर्णायक गेम में चार मैच प्वाइंट बचाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अब प्री-क्वार्टर फाइनल…
पलामू। पलामू जिला मनरेगा कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार दोपहर एक बजे जिले के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) से मुलाकात की और उनसे संविदाकर्मियों की मांगों पर विचार करने के लिए गठित त्रिस्तरीय आंतरिक समिति के समक्ष मनरेगाकर्मियों के स्थायीकरण के दावे को प्रस्तुत करने की मांग की। संघ ने डीडीसी को इस सिलसिले में एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें पिछले कई वर्षों से लगातार अपनी सेवा दे रहे मनरेगा कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि मनरेगाकर्मी पिछले कई वर्षों से…
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने गुरुवार को यहां प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंधों में नई ऊर्जा और गति आई है। दोनों नेताओं ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और यह साझेदारी वैश्विक स्थिरता तथा प्रगति में भी अहम भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्टार्मर के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष जुलाई में मेरी ब्रिटेन यात्रा के…
कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने रातोंरात 47 भारतीय मछूआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया। इससे तमिलनाडु के मछुआरा समुदाय में हड़कंप है। आरोप लगाया गया है कि सभी भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से शिकार कर रहे थे। ऑनलाइन पोर्टल न्यूज फर्स्ट श्रीलंका की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को मन्नार और डेल्फ़्ट समुद्री क्षेत्रों में समन्वित गश्त के दौरान हिरासत में लिया…
काठमांडू। नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले भंग प्रतिनिधि सभा की बहाली और वर्तमान सरकार की वैधता पर सवाल उठाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं। भंग किए गए प्रतिनिधि सभा में ये दोनों सबसे बड़ी पार्टी रही है। नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. प्रकाश शरण महत ने बताया कि दोनों ही दल संयुक्त रूप से इस विषय पर कानूनी परामर्श में शुरू से जुटी हुई है। महत का दावा है कि जैसे ही अदालती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी उसी दिन हमारे तरफ से कोर्ट के याचिका दाखिल करने की तैयारी है। नेकपा एमाले के उपमहासचिव प्रदीप…
कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया)। भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। उनका रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स बेस पर जोरदार स्वागत किया गया। सिंह ने एक्स पर लिखा, ” कैनबरा के रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस में आगमन पर ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षामंत्री पीटर खलील ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मैं अपने मित्र, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ शीघ्र ही द्विपक्षीय बैठक की आशा करता हूं। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सिंह की यह यात्रा ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर हो रही है, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) की स्थापना के…
वाशिंगटन। हमास और इजराइल को गाजा में शांति के लिए तैयार करने में कामयाब होते दिख रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ उन्हें शांति समझौता कराने में मदद करते हैं। टैरिफ शांति समझौते कराने की उनकी क्षमता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका उन लोगों के साथ समझौता नहीं करेगा जो लड़ते हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं आपको बता रहा हूं कि टैरिफ ने दुनिया में शांति ला दी है। टैरिफ आपको शांति का एक शानदार रास्ता दिखाते हैं और लाखों लोगों की…
तेल अवीव। इजराइल और हमास के बीच एक और युद्धविराम होने की सूचना से बंधकों के परिवार ही नहीं राजनीतिक दल बेहद उत्साहित हैं। बंधकों के परिवारों का दिल तेजी धड़क उठा है। लोग जल्द से जल्द अपने प्रियजनों को देखने के लिए बेताब हैं। इजराइल की प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और नेता हमास के साथ हुए इस समझौते से खुश है। सीएनएन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने कहा कि इस समय इजराइल का दिल बंधकों और उनके परिवारों के साथ एक होकर धड़क रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए एक्स पर लिखा, ” भविष्यवक्ता…
