कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय संगीत जगत के महान गायक और संगीतकार सचिन देव बर्मन की जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि सचिन देव बर्मन ने अपने अद्भुत गायन और संगीत रचनाओं से भारतीय संगीत को नई ऊंचाई दी। उनकी धुनें आज भी पीढ़ी दर पीढ़ी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती हैं। सचिन देव बर्मन का जन्म त्रिपुरा के राजपरिवार में हुआ था। वे हिंदी और बांग्ला फिल्मों के सुप्रसिद्ध गायक व संगीतकार बने। भारतीय सिनेमा को उन्होंने ऐसे अमर गीत दिए जो आज भी संगीत प्रेमियों के…
Author: shivam kumar
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने ₹4233 करोड़ की लागत से जनसुविधा एवं विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की सुविधा और ग्राम्य विकास को प्राथमिकता दे रही है। वे योजनाएँ जो सीधे गाँव और किसानों से जुड़ी हैं, उन्हें तेज़ी से पूरा कराया जाएगा। 663 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास, जिनका निर्माण ग्राम पंचायतों द्वारा ₹1823 करोड़ की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना अंतर्गत 1000 विवाह मंडपों का शिलान्यास, जिनका निर्माण ग्राम पंचायतों द्वारा ₹500…
गुवाहाटी। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भारत की महिला वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीतू डेविड को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की। एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी में खेले जा रहे महिला वनडे विश्व कप 2025 के उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ दीप्ति ने यह उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने पहले श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू को आउट किया और फिर कवेशा दिल्हारी को पवेलियन भेजते हुए वनडे में अपना 142वां विकेट लिया, जिससे उन्होंने नीतू डेविड (141) को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अनुष्का संजीवनी को आउट…
गुवाहाटी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप का आगाज शानदार अंदाज़ में किया और उद्घाटन मैच में श्रीलंका को 59 रन से मात दी। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत की जीत की हीरो रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से दम दिखाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संघर्षपूर्ण स्थिति से उबरकर बड़ा स्कोर खड़ा किया। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद दीप्ति शर्मा (87 रन) और अमनजोत कौर (57 रन) की सातवें विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी ने टीम को संभाला। हरलीन देओल (48) और प्रतिका रावल (37)…
कोलकाता। हावड़ा में मंगलवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। रात करीब 9:30 बजे संध्या बाजार स्थित बनो बिहारी बोस लेन में बाइक सवार दो हमलावरों ने 55 वर्षीय सुरेश यादव को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल यादव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हावड़ा पुलिस कमिश्नर प्रवीण त्रिपाठी ने बुधवार सुबह बताया कि बिहार के गोपालगंज का रहने वाला सुरेश यादव दो दिन पहले ही हावड़ा आया था। उसपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। हालांकि अपने इलाके में वह कारोबारी के रूप में…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री राष्ट्र के प्रति आरएसएस के योगदान को रेखांकित करने वाला विशेष रूप से डिजाइन स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। इस साल विजयदशमी से साल 2026 विजयदशमी तक आरएसएस शताब्दी वर्ष मना रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की ओर से साल 1925 में…
वॉशिंगटन। अमेरिका में संघीय बजट के पास नहीं होने के कारण सरकार को शटडाउन का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले अहम घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सीनेट से फंडिंग बिल को पास नहीं करवा पाए। मंगलवार देर रात बिल पर मतदान में समर्थन में 55 और विरोध में 45 वोट पड़े। इसे पास कराने के लिए 60 वोटों की जरूरत थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। ट्रंप की पार्टी को सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल पास कराने के लिए कम से कम 60 वोटों की जरूरत थी लेकिन सिर्फ 55 वोट ही जुट पाए। सरकारी…
किन्शासा। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ काबिला को एक सैन्य अदालत ने मंगलवार को अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई। अदालत ने उन्हें युद्ध अपराध, देशद्रोह और मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराया। मामला पूर्वी कांगो में रवांडा समर्थित एम23 विद्रोहियों को समर्थन देने से जुड़ा है। अदालत के अनुसार, काबिला पर हत्या, यौन हिंसा, यातना और विद्रोह भड़काने जैसे गंभीर आरोप सिद्ध हुए। सुनवाई के दौरान न तो काबिला मौजूद थे और न ही उनका कोई वकील। अदालत ने उन्हें राज्य और पीड़ितों को लगभग 50 अरब डॉलर का मुआवजा अदा करने का भी…
मनीला। फिलीपींस में मंगलवार रात को आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है, जबकि 140 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता वाला यह भूकंप मंगलवार रात लगभग 10 बजे (भारतीय समयानुसार रात 2 बजे) सेबू प्रांत के बोगो शहर के तट पर आया जिससे जानमाल के भारी नुकसान की खबर है। भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गईं और बिजली की आपूर्ति भी ठप हाे गई है। सौ वर्ष पुराना एक चर्च भी ढह गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण…
साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना रही है। 25 सितंबर को रिलीज़ हुई इस एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म ने हर दिन बंपर कमाई की है, जिससे निर्माताओं को काफी फायदा हुआ है। पवन कल्याण की इस फिल्म को न केवल समीक्षकों से, बल्कि दर्शकों से भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, फिल्म के रिलीज़ के पांचवें दिन ‘दे कॉल हिम ओजी’ के कलेक्शन में अन्य दिनों के मुकाबले गिरावट देखी गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पांचवे दिन 8.55 करोड़ रुपये का…
-आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.5 फीसदी पर रखा बरकरार नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो रेट को 5.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया है। साथ ही चालू वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी ग्रोथ 6.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को एमपीसी की तीन दिवसीय द्विमासिक समीक्षा बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी। आरबीआई गवर्नर ने छह सदस्यीय एमपीस की तीन दिवसीय बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘एमपीसी ने आम सहमति से…
