नई दिल्ली। भारत के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह तथा नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान राष्ट्रपति को तीनों सेनाओं की तैयारियों और रक्षा संबंधी विषयों की जानकारी दी गई। राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की व्यावसायिक दक्षता, त्याग और देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मु ने तीनों…
Author: shivam kumar
सूरजपुर की 75 पंचायतें भी हुईं शामिल, 2028-29 तक पूरा छत्तीसगढ़ होगा बाल विवाह मुक्त रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 अगस्त 2024 को शुरू किए गए “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। राज्य का बालोद जनपद पूरे देश का पहला जिला बन गया है, जिसकी जल्द ही आधिकारिक रूप से बाल विवाह मुक्त होने की घोषणा की जाएगी। बालोद जिले की सभी 436 ग्राम पंचायतों और 09 नगरीय निकायों को विधिवत प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को यहां हुए कार्यक्रम…
रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। झारखंड सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अविनाश कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के अलावा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और झारखंड भवन, नई दिल्ली के मुख्य स्थानिक आयुक्त के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। अविनाश कुमार अबतक उर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव, रांची के पद पर पदस्थापित थे। इसके अलावा वे मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त,…
रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध कोयला कारोबार पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को लिखा है कि मुंशी प्रेमचंद्र की “दो बैलों की कथा” की तरह रांची में अवैध कोयला व्यापारियों की कथा भी चर्चित हो रही है। राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में होटल के बाहर सड़कों पर अक्सर खड़ी रहने वाली मनोज बाबू की बीएमडब्ल्यू कार की लोगों के बीच खूब चर्चा है। चर्चा भी क्यों न हो, काली…
सारंडा संरक्षण के लिए हेमंत सरकार प्रतिबद्ध रांची। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के आरोपों को नकारते हुए कहा कि भाजपा झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। सारंडा जंगल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए हेमंत सरकार ने मंत्री समूह का गठन कर दिया है। आज से ही मंत्री समूह ने सारंडा में सामाजिक-आर्थिक अध्ययन कार्य शुरू कर दिया है, ताकि इस जंगल को जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र की दृष्टि से सुरक्षित और संरक्षित किया जा सके। विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि…
रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया है कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में एशिया के सबसे बड़े साल वन (सारंडा जंगल) का आयरन ओर का माफियाओं ने जमकर दोहन किया, जिससे पूरे क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सरकार की नींद टूटी है और सारंडा को अभयारण्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि करीब 82,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह जंगल कभी 300 से अधिक पौधों और 253 हाथियों की प्रजातियों का घर था, लेकिन खनन माफियाओं की…
रांची। झारखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक सरयू राय ने राज्य सरकार पर सारंडा सघन वन क्षेत्र में अवैध खनन करने और सारंडा वन क्षेत्र का अस्तित्व समाप्त करने का आरोप लगाया है। राय मंगलवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर रहे थे। रांची प्रेस क्लब में विधायक सरयू राय ने कहा कि ऐसा लगता है कि खनन कंपनियां पूरे सारंडा सघन वन क्षेत्र में खनन पट्टा (लीज) प्राप्त कर लेना चाहती हैं और राज्य सरकार भी इसके पक्ष में है। इस तरह सारंडा सघन वन क्षेत्र का अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है। इसके…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने 734 करोड़ रुपये की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) घोटाले की जांच के दौरान 15.41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इससे पहले इस मामले में 5.20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। अधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जब्त की गई संपत्ति घोटाले के मास्टर माइंड के करीबी अमित गुप्ता की है। जब्त की गई सभी संपत्तियां कोलकाता में स्थित हैं। घोटाले के सिंडिकेट में शामिल लोगों ने कमीशन के तौर पर 67 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की है। इडी रांची ने जीएसटी इंटेलिजेंस की ओर से दर्ज…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लद्दाख हिंसा में मारे गए फौजी त्सेवांग थरचिन के पिता के दर्द को बयां करते हुए केंद्र सरकार से मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में जिस तरह एक देशभक्त फौजी की जान ली गई, वह न केवल दुखद है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी हमला है। राहुल गांधी ने मंगलवार को त्सेवांग थरचिन के पिता का एक वीडियो एक्स पर साझा करते हुए कहा कि पिता फौजी, बेटा भी फौजी, जिनके खून में देशभक्ति बसी है। फिर भी…
पलामू। झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत कंचनपुर पंचायत के लंगडीतर पिछुलिया टोला की महिलाओं ने सामूहिक प्रयास से एक मिसाल कायम की है। ‘मंईया सम्मान योजना’ के तहत खाते में प्राप्त राशि को महिलाओं ने चंदे के रूप में एकत्र कर सड़क निर्माण में लगा दिया। परिणामस्वरूप, ग्रामीणों के श्रमदान से करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी मिट्टी-मोरम की सड़क दो दिनों में तैयार कर दी गई। शनिवार को जिले के 3.50 लाख लाभुकों के खातों में मंईया सम्मान योजना के तहत दो महीने की राशि—प्रत्येक महिला को पाँच हजार रुपये जमा की गई थी। राशि प्राप्त होते ही…
जादू-टोना में बली चढ़ाने की आशंका पूर्वी सिंहभूम। शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ाबासा में सोमवार की मध्यरात्रि एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक अजय बासा उर्फ झंटू की हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक की जान जादू-टोना की कुप्रथा के तहत ली गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, मृतक अजय बासा अपने मित्र संदीप के साथ सोमवार की रात घर से निकला था। देर रात उसकी लाश गाढ़ाबासा स्थित घर के…
