नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका लगा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी नई दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 15 रुपये का इजाफा किया गया है, जो अब 1580 रुपये से बढ़कर 1595 रुपये हो गया है। कोलकाता में यह सिलेंडर 16 रुपये…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 285.68 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 80,553.30 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 73.20 अंक यानी 0.30 फीसदी उछलकर 24,684.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में यह बढ़त रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट पर लिए गए निर्णय और एक अक्टूबर से किए गए नियमों में बदलाव के बाद देखने को…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में मंगलवार की देर रात एसएसपी राकेश रंजन ने अचानक शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का पैदल चलकर निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी के साथ इस निरीक्षण में सिटी एसपी पारस राणा, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए, सिटी डीएसपी केवी रमण सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। निरीक्षण के दौरान, एसएसपी राकेश रंजन ने पंडालों के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और यातायात नियंत्रण के…
रांची। मनातू थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की अवैध तस्करी में संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 30 सितंबर 2025 को सुबह लगभग 8:15 बजे मनातू थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ग्रे रंग की मारुति सुजुकी इको कार (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH01CS-2171) के माध्यम से अवैध विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पु० अ० नि० निर्मल उराँव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन…
रांची। शारदीय नवरात्रि का आज नौवां और अंतिम दिन है, इसे महानवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार नवमी तिथि 30 सितंबर को दोपहर 1:45 बजे शुरू हुई थी और 1 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे तक रहेगी। महानवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। इसे कंजक पूजन भी कहा जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के बाद नव कन्याओं और एक बालक (भैरव) की पूजा करने से व्रत पूर्ण माना जाता है। ऐसे करें कन्या पूजन – 9 कन्याओं और 1 बटुक…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टेबो थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फरार नक्सली भीम बोदरा के टेबो थाना क्षेत्र के शंकई गांव स्थित घर पर अदालत के आदेश के मुताबिक बुधवार को इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने उसके परिवार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि वह निर्धारित समयसीमा में अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि भीम बोदरा के खिलाफ टेबो थाना में कांड संख्या 7/2023 दर्ज है और वह लंबे समय…
नवादा। बिहार में नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव की एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या में शामिल महिला की बहु और उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते बहू अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर षडयंत्र के तहत सास की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को गांव से दूर पहाड़ पर फेंक दिया था । पुलिस ने कचो देवी सहित दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह से…
धनबाद। बाघमारा पुलिस अनुमंडल के शोनार्डीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया तीन के ब्लॉक चार स्थित ओरिएंटल आउटसोर्सिंग पैच में महाअष्टमी की रात सीआईएसएफ टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बिना नंबर प्लेट की एक जेसीबी मशीन को मौके से जब्त किया है, उक्त जेसीबी मशीन का इस्तेमाल अवैध खनन के लिए रास्ता बनाने में किया जा रहा था। वहीं, सीआईएसएफ की यह कार्रवाई धनबाद में बदस्तूर जारी अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल जब्त जेसीबी को सीआईएसएफ की टीम ने स्थानीय थाने…
रांची। झारखंड के सभी स्थानों पर तीन से पांच अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। यह स्थिति बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण पैदा हुई है। मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की भी आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने दो अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एवं इससे सटे मध्यवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश के अलावा 30 से 40…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दिल्ली के मिनी बंगाल कहे जाने वाले चितरंजन (सीआर पार्क) के दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काली बाड़ी में पूर्जा अर्चना की और आरती में शामिल हुए। महाअष्टमी के दिन उन्होंने बंगाल की पूजा पद्धति के अनुरूप मां दुर्गा की आरती और उन्हें पुष्पाजंलि भी अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी साथ में रही। प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी को सांस्कृतिक एकजुटता और परंपराओं के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है। सीआर पार्क में दुर्गा पूजा का इतिहास बहुत…
– लोढ़ा रियल एस्टेट कंपनी के पूर्व डायरेक्टर को जेल भेजा, बेटा फरार, बेनामी प्रॉपर्टी की जांच होगी जोधपुर। रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स के पूर्व डायरेक्टर को तेरह दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया, जबकि मामले में सह आरोपित बेटा साहिल लोढ़ा की तलाश में छापेमारी की जा रही है। साहिल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जांच में जोधपुर कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस अब राजस्थान में उनकी चल-अचल संपत्तियों की जांच करेगी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पूर्व डायरेक्टर राजेंद्र लोढ़ा को 85 करोड़ रुपये के आरोप…
