नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के उपलक्ष्य में हर किसी के जीवन में सुख और शांति की कामना की। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ” सभी देशवासियों को नवरात्रि की महाअष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।” प्रधानमंत्री मोदी ने शक्ति उपासना के इस महापर्व पर शारदीय नवरात्रि के आरंभ से ही देवी के हर स्वरूप के अवसर पर देशवासियों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने देवी मां के चरणों को नमन करते हुए उनसे कामना कि…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय मल्होत्रा का निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स में 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। एम्स ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। भाजपा नेता मल्होत्रा पिछले 45 वर्ष में दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। वर्ष 2004 के आम चुनाव में मल्होत्रा दिल्ली में अपनी सीट जीतने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे। अपने पूरे राजनीतिक करियर में मल्होत्रा बेदाग और स्वच्छ छवि वाले नेता रहे। मल्होत्रा ने हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। वह राजनीति…
लातेहार। डीसी उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने लातेहार जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का मंगलवार को निरीक्षण किया10। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहे, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था, भीड़-नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरा एवं पार्किंग की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया । उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान आपातकालीन तैयारियां जैसे अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, और आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के…
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल ने मृतक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के पत्रकार राजीव प्रताप के पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे डॉक्टरों ने डेड बॉडी पर मारपीट सम्बन्धी कोई निशान नहीं पाये, उसके शरीर के चेस्ट ऐबडोमिनल हिस्से में कुछ आन्तरिक चोटे हैं, जो दुर्घटना के समय आना सम्भव है। डॉक्टरों ने आन्तरिक चोटो को ही मृत्यु होना सम्भव बताया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल ने बताया कि 18 सितम्बर की रात्रि में राजीव अपने दोस्त के साथ उत्तरकाशी बस अड्डे, चौहान होटल में खाना खाने के बाद राजीव अपने दोस्त…
पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा स्थित कृति मैदान के पास सोमवार देर रात एक 16 वर्षीय नाबालिग सिमरन लोहार ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि सिमरन ने मौत से पहले किसी से फोन पर बातचीत की थी। बातचीत खत्म होने के कुछ देर बाद ही उसने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी से लटक कर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह जब उसके पिता राकेश लोहार ने बेटी को उठाने के लिए आवाज दी, तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि…
पूर्वी सिंहभूम। शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित कालीमाटी रोड पर मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। आपसी विवाद में दो युवकों पर (चाकू) धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों की पहचान भालूबासा के निवासी आयुष शर्मा और साहिल शर्मा के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले से पहले आयुष और साहिल की कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते…
हजारीबाग। हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जेल में बंद कारोबारी विनय सिंह के डेमोटांड़ स्थित शोरूम को अस्थायी रूप से सील कर दिया है। यह कार्रवाई सोमवार को की गई, जिसके बाद प्रतिष्ठान के बाहर नोटिस भी चिपकाया गया है। इससे पूर्व एसीबी की टीम ने रविवार को शोरूम में जांच शुरू की थी, जो आठ घंटे तक चली थी। जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद सोमवार को शोरूम को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने पूरे परिसर को घेर रखा था और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। एसीबी की ओर…
गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर जनपद के नोएडा के विभिन्न जगहों से 7 किशोरियां लापता हो गई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। बादलपुर थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने साेमवार काे बताया कि बीती रात छपरौला के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपार्ट दर्ज कराई है कि उनकी एक स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय बेटी बीती 24 सितंबर की शाम 5:30 बजे से घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। थाना फेस 3 के प्रभारी ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में…
मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर, संकठा मंदिर दरबार भी श्रद्धालुओं से पटा वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी शारदीय नवरात्र में शक्तिपूजन में लीन है। शारदीय नवरात्र में सातवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास कालिका गली में स्थित मां कालरात्रि के दरबार में हाजिरी लगाई। वहीं, नवरात्र में परम्परानुसार लोगों ने मां अन्नपूर्णा के दरबार में भी दर्शन पूजन किया। इस बार शारदीय नवरात्र में चतुर्थी तिथि का दो दिन मान रहने के कारण लोगों ने आदि शक्ति के दोनों स्वरूपों के चौखट पर मत्था टेका।…
कोलकाता। दुर्गा पूजा की सप्तमी पर रविवार रात राजधानी कोलकाता की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालु और दर्शक शहर के विभिन्न पंडालों में थीम, लाइटिंग और कलाकृतियों का आनंद लेने पहुंचे। षष्ठी से ही भीड़ का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन सप्तमी की रात यह और अधिक बढ़ गया। सप्तमी, अष्टमी और नवमी को सरकारी व गैर-सरकारी दफ्तर बंद रहने से लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ देर रात तक पंडालों में जुटे रहे। ऑपरेशन सिंदूर पर बने पंडाल संतोष मित्रा एस्कवायर, सुरुचि संघ, शिवपुर मंदिर तला, खिदिरपुर 74 पल्ली, खिदिरपुर 25 पल्ली, चक्रबेरिया, बकुलबागान, बदामतला…
कटिहार। कटिहार जिला के पोठिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो के साथ कुल 700 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों का नाम राज तिलक उम्र 25 वर्ष पिता स्व. उमर पासवान और नवीन कुमार उम्र 30 वर्ष पिता श्रवण सिंह है, जो खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। पोठिया थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है और उनके पास से 700 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने कांड…
