नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती घंटे के दौरान दबाव में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। शेयर बाजार ने आज सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत की थी। सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुला था, वहीं निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये दोनों सूचकांक लगातार गिरते चले गए। हालांकि खरीदारों ने यदा-कदा लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की। इसके बावजूद इन दोनों सूचकांकों की चाल में अधिक सुधार नहीं हो सका। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स निचले स्तर से 350 अंक की रिकवरी करके बंद हुआ।…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 से ठीक पहले नौकरी-रोजगार से जुड़े करीब दर्जन भर फैसले लिए और उसे कैबिनट से मंजूर करवाया। बिहार में रहने वाली 60 प्रतिशत से अधिक युवा आबादी को साधने के लिए हर पार्टियां लगी हुई हैं। नीतीश कुमार ने भी सरकार का खजाना इनके लिए खोल दिया है। नीतीश कुमार ने बीते दो माह में दर्जन भर से अधिक योजनाओं की घोषणा की है, जो सीधे रोजगार से जुड़ा है। जिसके जरिये युवा आबादी को साधने की कोशिश की गई। गत दो माह में नीतीश सरकार ने 5 साल में एक करोड़…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) की टीम मंगलवार को राजधानी रांची में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इडी की टीम रांची के कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड स्थित सुखदेव नगर और कडरू में अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी कर रही है। उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच कर रही इडी की टीम ने 10 जुलाई 2024 को भी कांके प्रखंड से अंचल क्षेत्र में विवादित जमीन का सत्यापन किया था। टीम ने जिस जमीन का सत्यापन किया था, वह कांके के चामा मौजा में सीएनटी और…
लातेहार। सदर अस्पताल के ममता वाहन सेल में मंगलवार को शार्ट सर्किट से आग लग गयी। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में मंगलवार को ममता वाहन सेल में पहुंच कर कॉल सेंटर कर्मी ने पंखा चालू किया। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुई और पंखा में आग लग गई। पंखा में आग लगता देख लोग डर गए। परंतु अस्पताल कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर तत्काल काबू पा लिया। इस संबंध में लातेहार सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलखो ने बताया कि अस्पताल के कॉल…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बड़सोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 106 पुड़िया ब्राउन शुगर, 1550 रुपये नकद तथा अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया। बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में बड़सोल निवासी ड्रग पेडलर्स चंदन खटूआ और राकेश कुमार के अलावा खरीदार मुसाबनी निवासी राजा रजक और अंशु मिश्रा शामिल हैं। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया…
सरायकेला। झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में स्थित प्लास्टिक के ग्लास बनाने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गयी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की वजहों को फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज नाम की फैक्टरी में प्लास्टिक ग्लास बनाने का कच्चा माल (रॉ मैटेरियल) भारी मात्रा में मौजूद था, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन…
रांची। झारखंड के विभिन्न में 24 और 25 सितंबर को भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद में मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड के कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा इन जिलों से सटे हुए मध्यवर्ती हिस्सों में भी भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इन जिलों…
रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के हाहाप गांव में जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मंगल मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, मंगल मुंडा और गांव के ही कुछ लोगों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था सोमवार की रात दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि कुछ लोगों ने लाठी से मंगल मुंडा पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मंगल ने…
पूर्वी सिंहभूम। प्रखंड कार्यालय के गेट के बिल्कुल पास मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कर दी गई। इस कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी सीआई बलवंत सिंह की मौजूदगी में कई अवैध ढांचे तोड़े गए। कुछ लोग प्लास्टिक से ढके झोपड़ों में दुकानदारी कर रहे थे, जिन्हें प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। सुबह से ही प्रखंड कार्यालय के पास एक जेसीबी मशीन खड़ी देखी जा रही थी, जिससे स्थानीय लोगों में भारी उत्सुकता और हड़कंप की स्थिति बन गई थी। ज्यादातर दुकानदारों ने कार्रवाई से पहले ही अपने ठेलों और दुकानों को हटा लिया था। कई दुकानदारों ने अपने ठेलों…
– नेपाल विदेश मंत्रालय ने खाड़ी देशों के दूतावासों के साथ मंगलवार को बैठक बुलाई काठमांडू। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाद अब नेपाली नागरिकों के लिए मलेशिया, सउदी अरब और कतर ने वीजा देने की प्रक्रिया को कड़ा करना शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने खाड़ी देशों के दूतावासों के साथ मंगलवार को एक बैठक बुलाई है, जिसमें ताजा घटनाक्रम पर चर्चा होगी। नेपाल विदेशी रोजगार उद्यमी संघ के सचिव कुंचदोरजे डिमडोंग ने कहा कि नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए यूएई ने 15 सितंबर से यात्रा और कार्य वीजा को सख्त…
