दुबई। एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को लीग मुकाबले के बाद फिर पटखनी दी है। रविवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मात दी। पाकिस्तान की ओर से मिले 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज की। युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने केवल 39 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल…
Author: shivam kumar
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की दमदार जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और सोचने पर मजबूर करने लौटी है। मशहूर कोर्टरूम ड्रामा फ्रैंचाइज़ी ‘जॉली एलएलबी’ का तीसरा पार्ट अब सिनेमाघरों में चर्चा का विषय बना हुआ है। साल 2013 में आई पहली फिल्म में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीता था, जबकि 2017 में रिलीज़ हुई ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार ने अपनी मौजूदगी से बॉक्स ऑफिस पर सफलता दर्ज की थी। अब करीब आठ साल बाद डायरेक्टर सुभाष कपूर ‘जॉली एलएलबी 3’ लेकर आए हैं, जो 19 सितंबर को रिलीज़ हुई। रिपोर्ट्स…
रांची। झारखंड सरकार अब राजधानी दिल्ली में राज्य के उन विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में घोषणा राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने रविवार को रांची स्थित संत जेवियर्स कॉलेज में की। वे यहां ट्राइबल सोसाइटी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री लिंडा ने कहा कि यह निर्णय मीणा समुदाय की पहल से प्रेरित होकर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मीणा समुदाय के अधिकारियों ने दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में अपने समाज के छात्रों के लिए भवन का निर्माण…
नई दिल्ली। देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें आज से लागू हो गईं। नवरात्रि के पहले दिन से लागू इन दरों में मुख्य रूप से अब पांच फीसदी और 18 फीसदी की दो दो श्रेणी हैं। लग्जरी और विलासितापूर्ण वाली वस्तुओं पर अलग से 40 फीसदी कर लगेगा। सिगरेट, तंबाकू और अन्य संबंधित वस्तुओं को छोड़कर नई कर दरें आज से प्रभावी हो गईं। इससे हर आयु वर्ग और हर समुदाय के लोगों को बड़ी राहत मिली है। रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और उपकरणों और वाहनों समेत करीब 400 वस्तुएं…
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें नवरात्रि के पहले दिन सोमवार से लागू हो गई हैं। त्योहारी सीजन होने से बाजारों में खासी रौनक रहने वाली है। कंपनियों ने ग्राहकों को फायदा देने के लिए कई उत्पादों की कीमतें घटाए हैं, उत्पादों पर नया और पुराना रेट वाला एमआरपी स्टिकर लगाया है। जीएसटी दरें कम होने से घी, पनीर और कार खरीदने से लेकर एसी खरीदना भी सस्ता हो गया है। देशभर में आज से अमल में आने वाली जीएसटी में मुख्य रूप से सिर्फ पांच और 18 फीसदी की अब दो दरें हैं। हालांकि, लग्जरी…
नई दिल्ली। साइबर सिक्योरिटी फर्म टेक डिफेंस लैब्स सॉल्यूशंस के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 193 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 366.70 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद लिवाली के सपोर्ट से इस शेयर की चाल में और तेजी आ गई, जिसके कारण थोड़ी ही देर में ये उछल कर 385 रुपये के अपर सर्किट लेवल तक पहुंच गया। इस तरह पहले दिन के कारोबार…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.11 प्रतिशत और निफ्टी 0.03 प्रतिशत की कमजोरी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हीरो मोटोकॉर्प,…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लिवाली का जोर बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,664.36 अंक…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र में स्थित श्रीराम पावर प्लांट में सोमवार को बॉयलर फट गया। इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के देव कमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रीराम पावर प्लांट में प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था ताक पर है। सोमवार की सुबह दो मजदूर बॉयलर के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान बॉयलर फटा और वे दोनों मजदूर आग की चपेट में आ गए। मजदूरों की पहचान मुरपा निवासी नेतलाल ठाकुर और चुंबा निवासी अब्दुल…
पश्चिमी सिंहभूम। जिले में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। किसी अज्ञात जालसाज ने उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है। यह अकाउंट मोबाइल नंबर +84 56 521 5615 से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सोमवार को जनता को सतर्क करते हुए कहा कि इस फर्जी अकाउंट के जरिये धोखाधड़ी की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उपायुक्त कार्यालय या प्रशासन कभी भी व्हाट्सएप के जरिए व्यक्तिगत जानकारी या डिटेल नहीं मांगता। इस कारण ऐसे संदेशों पर भरोसा करने से बचें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी नागरिक को उक्त नंबर…
पलामू। सीनियर आइपीएस शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने पलामू के 8वें जोनल आइजी का पदभार संभाल लिया। सोमवार को उन्होंने पदभार संभालने के बाद कार्यालय के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व शैलेन्द्र कुमार सिन्हा दुमका जोन के आइजी थे। पिछले दिनों उनका तबादला पलामू के जोनल आइजी के पद पर हुआ है, वहीं पलामू के जोनल आइजी आइपीएस सुनील भाष्कर का तबादला बोकारो आइजी के पद पर हुआ है। पलामू पहुंचने पर जोनल आइजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को उनके कार्यालय के बाहर गार्ड ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। मौके पर जोनल आइजी ने कहा कि…
