Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) – सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के नगर बागूनहातू चौक में खोली गई शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय बस्तीवासियों ने सोमवार सुबह जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाएं, युवक और बुजुर्ग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि शराब दुकान के आसपास 100 मीटर की परिधि में विमेंस कॉलेज, मंदिर और एक निजी कंपनी मौजूद है। इसके चलते सुबह से देर रात तक शराबियों की भीड़ लगी रहती है, जिससे छात्राओं और स्थानीय महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन में शामिल सोनू सरकार और…

Read More

रांची: झारखंड कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी (सेवानिवृत्त) अमित खरे को भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) से मंजूरी मिल चुकी है। जारी आदेश के अनुसार खरे को केंद्र सरकार के सचिव पद और वेतनमान के समकक्ष दर्जा दिया गया है। खरे की यह नियुक्ति अनुबंध आधार पर तीन वर्षों के लिए की गई है, जिसकी गणना कार्यभार संभालने की तारीख से होगी। हालांकि, सरकार आवश्यकता पड़ने पर इस अवधि में परिवर्तन कर सकती है। प्रशासनिक सफर 1985 बैच के झारखंड कैडर के IAS अधिकारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

पीएम मोदी की असम को 12 हजार करोड़ की सौगात, दुनिया के पहले बांस आधारित एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन -हमारे पैसों से विदेशों में रोजगार बनते हैं, इसको बदला जाना जरूरी, भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायो एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखी। पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां बांस से एथेनॉल बनाने की शुरूआत हुई है। इसका असम के लोगों को फायदा होगा। सरकार यहां के किसानों को बांस की खेती…

Read More

वोटर अधिकार यात्रा में मिला बंपर समर्थन, पच नहीं रहा कांग्रेस को यात्रा के मंच से पहले पीएम मोदी की मां को गाली, उसके बाद एआइ वीडियो का आना लगता है बिहार की संस्कृति से अवगत नहीं है महागठबंधन का साथी नवरात्र का महीना, मां की भक्ति में जनता और मां को राजनीति में घसीटना, समझ से परे बिहार में होनेवाले चुनाव का शोरगुल अभी थोड़ा धीमा पड़ गया था, क्योंकि देश में अलग तरह की सियासी बयान बह रही थी। तभी बिहार कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां से जुड़ा एक एआइ-जनरेटेड वीडियो, सोशल मीडिया हैंडल एक्स…

Read More

पलामू। झारखंड में पलामू जिले के मनातू और तरहसी के सीमावर्ती जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) का कमांडर मुखदेव यादव के खिलाफ 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से सुरक्षा बलों के निशाने पर था। पलामू पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार मुखदेव यादव बिहार और झारखंड में आतंक का पर्याय बना हुआ था। उसके खिलाफ दर्ज मामलों को देखकर और पलामू पुलिस की अनुशंसा पर इसी वर्ष मार्च 2025 में झारखंड सरकार ने 5 लाख का इनाम घोषित किया था। टीएसपीसी…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में रविवार को झारखंड के पूर्व प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। वहीं डॉ प्रसाद पासवान नेशनल एजुकेशन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष रवींद्र सिंह, मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी, विनय सिन्हा दीपू, अभिलाष साहु, राजन वर्मा केदार पासवान, जवाहर लाल महत्था, अभिजीत राज, कामेश्वर गिरी, सुनीत शर्मा, राजू राम, अंजनी रंजन ने पार्टी…

Read More

नासिक। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने नासिक में दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआइ की गिरफ्त में आए आरोपितों की पहचान गणेश और श्याम कमांकर के रूप में हुई है। दोनों को 13 सितंबर को विशेष सीबीआइ अदालत, ठाणे में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने एम/एस स्वगन बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ये कॉल सेंटर संचालित किए थे। यहां से ब्रिटेन के नागरिकों को बीमा एजेंट और सरकारी…

Read More

रांची। देश के अन्य प्रांतों की भांति झारखंड में भी दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। पुलिस प्रशासन अभी से अलर्ट पर है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने दुर्गा पूजा को लेकर राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये हैं। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार आगामी पर्वों एवं त्योहारों के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक रद्द कर दी गयी हैं। छुट्टियां रद्द करने का यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि दुर्गा पूजा…

Read More

रांची। झारखंड में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से रविवार को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान हिंदी का प्रशासनिक कार्यों तथा तकनीकी क्षेत्रों में प्रयोग करने और बढ़ावा देने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य के कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता, संस्कृति और संवाद की सशक्त भाषा है। हिंदी ने प्रशासनिक कार्यों को सरल और जनसामान्य तक पहुंच को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हिंदी भाषा को और अधिक सरल, सहज तथा समृद्ध बनाने के लिए…

Read More

गंगटोक। सिक्किम के गेजिंग जिले के 19-सरदोंग लुंगजिक ग्राम पंचायत के पंचायत अध्यक्ष राजेन गुरुंग की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार देर रात तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद मृतक गुरुंग का शव बरामद किया गया। 19-सरदोंग लुंगजिक ग्राम पंचायत के पंचायत अध्यक्ष राजेन गुरुंग की शनिवार देर रात अपर सरदोंग के लामा गांव वार्ड में भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना मृतक के घर के पास हुई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन के प्रयासों के बाद शव बरामद किया गया। भारी बारिश के बीच…

Read More

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को असम में 18,530 करोड़ रुपये से अधिक के ढांचागत और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे। इनमें दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बी.एससी. नर्सिंग कॉलेज शामिल है। प्रधानमंत्री स्‍वच्‍छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और जीवाश्‍म ईंधन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से आज नुमालीगढ़ रिफाइनरी लि. (एनआरएल) में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। वे यहां पॉलीप्रोपलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे। राजधानी गुवाहाटी में यातायात सुविधा बढ़ाने के लिए गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त ब्रह्मपुत्र नदी पर कुरुवा-नरेंगी पुल का शिलान्‍यास होगा।…

Read More