रांची। इस बार राजधानी रांची की दुर्गा पूजा कुछ खास होने जा रही है। श्री महावीर मंदिर दुर्गा पूजा समिति, थड़पखना ने इस वर्ष पंडाल को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर के रूप में रूपांतरित करने की योजना बनाई है। समिति के अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने बताया कि यह पंडाल पूरी तरह केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है, जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हिमालय की गोद में स्थित एक पवित्र तीर्थस्थल है। पंडाल की चौड़ाई 60 फीट और ऊंचाई 70 फीट रखी गई है। दर्शनार्थियों के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए…
Author: shivam kumar
– विहिप के अधिवेशन में भी भाग लेंगे इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज रविवार को इंदौर प्रवास पर हैं। वे यहां दोपहर 2.30 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘परिक्रमा कृपा सार’ पुस्तक का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। यह पुस्तक नर्मदा परिक्रमा कर चुके मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा लिखी गई है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री विश्वास सारंग, राकेश शुक्ला, चैतन्य काश्यप आदि भी शामिल होंगे। संघ कार्यालय के अनुसार सरसंघचालक डॉ. भागवत यहां विश्व हिंदू परिषद…
खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन का 16वां वार्षिकोत्सव मनाया गया खूंटी। खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन का स्थापना दिवस रविवार को रॉयल सिंह पैलेस खूंटी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अजय नाथ शाहदेव, विशिष्ट अतिथि जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष संजय सहाय, प्रबंध समिति के सदस्य मिहिर प्रतीश तोपनो, श्रीराम पूरी, रमेश सिंह आदि ने संयक्त यप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि और जेएससीए के अध्यक्ष लाल अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि बहुत कम समय में खूंटी ने क्रिकेट के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छुआ है। यह खूंटी…
पूर्वी सिंहभूम। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर देशभर में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने स्पष्ट कहा है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों के हमले के बाद ऐसे देश के साथ क्रिकेट खेलना बलिदानियों का अपमान है। परिषद ने ऐलान किया है कि भारत–पाकिस्तान मैच का वे 100 प्रतिशत बहिष्कार करेंगे। परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार यादव, महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह, संगठन मंत्री आगरंट्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने कश्मीर…
रांची। झारखंड के ख्यातिप्राप्त कवि व शिक्षाविद् डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो को विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन द्वारा आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट कविता के लिए दिया गया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अमेरिका, अफ्रीका, नेपाल और भारत के 20 राज्यों से 6845 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 265 कवियों का चयन किया गया। डॉ. महतो को तृतीय सूची में शामिल करते हुए संस्था ने प्रशस्ति पत्र व प्रमाणपत्र प्रदान किया। संस्था अध्यक्ष…
खूंटी। तपकरा थाना की पुलिस ने तपकारा साप्ताहिक हाट से शनिवार को पांच सौ के चार नोट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये दोनों युवक मो शेख और मो सईम अंसारी नकली नोट से सामान खरीदने का प्रयास कर रहे थे। दुकानदार को नोट के जाली होने पर उसने तत्काल तपकारा थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही तपकरा के थाना प्रभारी नितेश कुमार गुप्ता की तत्परता से दोनों युवकों को पुंलिस ने रंगेहाथों दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच-पांच सौ रुपये के कुल चार जाली नोट बरामद किए गए, जबकि पुलिस के…
खूटी। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि खेल के माध्यम से भी युवाओं का विकास हो सकता है। विधायक रविवार को उकड़ीमाड़ी मैदान में आयोजित हॉकी के फाइनल मैच के दौरान उपस्थित लोगों कों बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी भी रुचि खेल मे है और जितना संभव हो, तोरपा विधान सभा क्षेत्र मे पढाई के साथ खेल का स्तर मे भी सुधार करने का प्रयास रहेगा। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से विधायक का स्वागत किया। मौके पर मुखिया अनस्तसिया आईंद, मोजिर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष रूबेन…
रांची। झारखंड के गोड्डा जिला में सबसे अधिक 86.4 मिलीमीटर बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज की गई है।यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी, तो कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 16 अगस्त को उत्तर-पूर्वी और उत्तर- माध्यवर्ती भागों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गयी है। इन इलाकों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। आज रविवार की बात करें, तो…
बरवाडीह। बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी पंचायत के कंचनपुर ग्राम में तालाब में नहाने के दौरान डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीकांत सिंह उर्म 30 वर्ष पिता जवाहिर सिंह ग्राम गाड़ी पड़वा पलामू के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, श्रीकांत सिंह अपने रिश्तेदार अमेरिका सिंह के घर ग्राम कंचनपुर थाना बरवाडीह दो दिन पहले आया था। जो कि शनिवार को अमेरिका सिंह के घर के पास स्थित तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची बरवाडीह पुलिस को…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित जोजोहतु से केच्चाबाईपी तक बन रही अधूरी और जर्जर सड़क ने ग्रामीणों का परेशानी बढ़ा दी है। सड़क की दुर्दशा से परेशान ग्रामीणों ने अब आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। रविवार को अंजेड़बेड़ा गांव में आयोजित एक बैठक में विभिन्न गांवों के ग्रामीण मुण्डा, डकुवा और समाजसेवियों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विधायक, झारखंड सरकार के मंत्री और उपायुक्त के आवास का घेराव किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता तमसोय जोन के अंजेड़बेड़ा ग्रामीण मुण्डा ने की। बैठक में सिंगीजारी, जोजोहतु, केच्चाबाईपी, तुम्बाहाका,…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी जानकारी हाथ लगी है। एजेंसी के मुताबिक पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने अधिकारियों के बार-बार तबादले और फेरबदल को अपनी सबसे बड़ी रणनीति बनाया था। इसी के जरिए उन्होंने लंबे समय तक गड़बड़ी को अंजाम दिया और शक होने की संभावना को कम कर दिया। पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक व गैर-शिक्षक (ग्रुप-सी और ग्रुप-डी) कर्मचारियों की भर्ती करता है। इसी आयोग के जरिए 2012 में की…
