रांची। देश के अन्य प्रांतों की भांति झारखंड में भी दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। पुलिस प्रशासन अभी से अलर्ट पर है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने दुर्गा पूजा को लेकर राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये हैं। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार आगामी पर्वों एवं त्योहारों के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 20 सितंबर से चार अक्टूबर तक रद्द कर दी गयी हैं। छुट्टियां रद्द करने का यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि दुर्गा पूजा…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से रविवार को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान हिंदी का प्रशासनिक कार्यों तथा तकनीकी क्षेत्रों में प्रयोग करने और बढ़ावा देने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य के कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता, संस्कृति और संवाद की सशक्त भाषा है। हिंदी ने प्रशासनिक कार्यों को सरल और जनसामान्य तक पहुंच को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हिंदी भाषा को और अधिक सरल, सहज तथा समृद्ध बनाने के लिए…
गंगटोक। सिक्किम के गेजिंग जिले के 19-सरदोंग लुंगजिक ग्राम पंचायत के पंचायत अध्यक्ष राजेन गुरुंग की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार देर रात तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद मृतक गुरुंग का शव बरामद किया गया। 19-सरदोंग लुंगजिक ग्राम पंचायत के पंचायत अध्यक्ष राजेन गुरुंग की शनिवार देर रात अपर सरदोंग के लामा गांव वार्ड में भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना मृतक के घर के पास हुई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन के प्रयासों के बाद शव बरामद किया गया। भारी बारिश के बीच…
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को असम में 18,530 करोड़ रुपये से अधिक के ढांचागत और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बी.एससी. नर्सिंग कॉलेज शामिल है। प्रधानमंत्री स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से आज नुमालीगढ़ रिफाइनरी लि. (एनआरएल) में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। वे यहां पॉलीप्रोपलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे। राजधानी गुवाहाटी में यातायात सुविधा बढ़ाने के लिए गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त ब्रह्मपुत्र नदी पर कुरुवा-नरेंगी पुल का शिलान्यास होगा।…
रांची। इस बार राजधानी रांची की दुर्गा पूजा कुछ खास होने जा रही है। श्री महावीर मंदिर दुर्गा पूजा समिति, थड़पखना ने इस वर्ष पंडाल को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर के रूप में रूपांतरित करने की योजना बनाई है। समिति के अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने बताया कि यह पंडाल पूरी तरह केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है, जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हिमालय की गोद में स्थित एक पवित्र तीर्थस्थल है। पंडाल की चौड़ाई 60 फीट और ऊंचाई 70 फीट रखी गई है। दर्शनार्थियों के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए…
– विहिप के अधिवेशन में भी भाग लेंगे इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज रविवार को इंदौर प्रवास पर हैं। वे यहां दोपहर 2.30 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘परिक्रमा कृपा सार’ पुस्तक का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। यह पुस्तक नर्मदा परिक्रमा कर चुके मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा लिखी गई है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री विश्वास सारंग, राकेश शुक्ला, चैतन्य काश्यप आदि भी शामिल होंगे। संघ कार्यालय के अनुसार सरसंघचालक डॉ. भागवत यहां विश्व हिंदू परिषद…
खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन का 16वां वार्षिकोत्सव मनाया गया खूंटी। खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन का स्थापना दिवस रविवार को रॉयल सिंह पैलेस खूंटी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अजय नाथ शाहदेव, विशिष्ट अतिथि जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष संजय सहाय, प्रबंध समिति के सदस्य मिहिर प्रतीश तोपनो, श्रीराम पूरी, रमेश सिंह आदि ने संयक्त यप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि और जेएससीए के अध्यक्ष लाल अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि बहुत कम समय में खूंटी ने क्रिकेट के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छुआ है। यह खूंटी…
पूर्वी सिंहभूम। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर देशभर में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने स्पष्ट कहा है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों के हमले के बाद ऐसे देश के साथ क्रिकेट खेलना बलिदानियों का अपमान है। परिषद ने ऐलान किया है कि भारत–पाकिस्तान मैच का वे 100 प्रतिशत बहिष्कार करेंगे। परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार यादव, महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह, संगठन मंत्री आगरंट्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने कश्मीर…
रांची। झारखंड के ख्यातिप्राप्त कवि व शिक्षाविद् डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो को विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन द्वारा आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट कविता के लिए दिया गया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अमेरिका, अफ्रीका, नेपाल और भारत के 20 राज्यों से 6845 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 265 कवियों का चयन किया गया। डॉ. महतो को तृतीय सूची में शामिल करते हुए संस्था ने प्रशस्ति पत्र व प्रमाणपत्र प्रदान किया। संस्था अध्यक्ष…
खूंटी। तपकरा थाना की पुलिस ने तपकारा साप्ताहिक हाट से शनिवार को पांच सौ के चार नोट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये दोनों युवक मो शेख और मो सईम अंसारी नकली नोट से सामान खरीदने का प्रयास कर रहे थे। दुकानदार को नोट के जाली होने पर उसने तत्काल तपकारा थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही तपकरा के थाना प्रभारी नितेश कुमार गुप्ता की तत्परता से दोनों युवकों को पुंलिस ने रंगेहाथों दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच-पांच सौ रुपये के कुल चार जाली नोट बरामद किए गए, जबकि पुलिस के…
खूटी। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि खेल के माध्यम से भी युवाओं का विकास हो सकता है। विधायक रविवार को उकड़ीमाड़ी मैदान में आयोजित हॉकी के फाइनल मैच के दौरान उपस्थित लोगों कों बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी भी रुचि खेल मे है और जितना संभव हो, तोरपा विधान सभा क्षेत्र मे पढाई के साथ खेल का स्तर मे भी सुधार करने का प्रयास रहेगा। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से विधायक का स्वागत किया। मौके पर मुखिया अनस्तसिया आईंद, मोजिर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष रूबेन…
