रांची। झारखंड के गोड्डा जिला में सबसे अधिक 86.4 मिलीमीटर बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज की गई है।यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी, तो कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 16 अगस्त को उत्तर-पूर्वी और उत्तर- माध्यवर्ती भागों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गयी है। इन इलाकों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। आज रविवार की बात करें, तो…
Author: shivam kumar
बरवाडीह। बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी पंचायत के कंचनपुर ग्राम में तालाब में नहाने के दौरान डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीकांत सिंह उर्म 30 वर्ष पिता जवाहिर सिंह ग्राम गाड़ी पड़वा पलामू के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, श्रीकांत सिंह अपने रिश्तेदार अमेरिका सिंह के घर ग्राम कंचनपुर थाना बरवाडीह दो दिन पहले आया था। जो कि शनिवार को अमेरिका सिंह के घर के पास स्थित तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची बरवाडीह पुलिस को…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित जोजोहतु से केच्चाबाईपी तक बन रही अधूरी और जर्जर सड़क ने ग्रामीणों का परेशानी बढ़ा दी है। सड़क की दुर्दशा से परेशान ग्रामीणों ने अब आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। रविवार को अंजेड़बेड़ा गांव में आयोजित एक बैठक में विभिन्न गांवों के ग्रामीण मुण्डा, डकुवा और समाजसेवियों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विधायक, झारखंड सरकार के मंत्री और उपायुक्त के आवास का घेराव किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता तमसोय जोन के अंजेड़बेड़ा ग्रामीण मुण्डा ने की। बैठक में सिंगीजारी, जोजोहतु, केच्चाबाईपी, तुम्बाहाका,…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी जानकारी हाथ लगी है। एजेंसी के मुताबिक पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने अधिकारियों के बार-बार तबादले और फेरबदल को अपनी सबसे बड़ी रणनीति बनाया था। इसी के जरिए उन्होंने लंबे समय तक गड़बड़ी को अंजाम दिया और शक होने की संभावना को कम कर दिया। पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक व गैर-शिक्षक (ग्रुप-सी और ग्रुप-डी) कर्मचारियों की भर्ती करता है। इसी आयोग के जरिए 2012 में की…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार नदियों और समुद्र में तेल ले जाने वाले जहाजों के हादसों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए विशेष ‘‘तेल रिसाव आपदा प्रबंधन योजना’’ तैयार कर रही है। शुक्रवार को मुख्य सचिव मनोज पंत ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ नवान्न में उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें तटरक्षक बल और पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता वे स्वयं करेंगे। इसमें आपदा प्रबंधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, सिंचाई, परिवहन, गृह और पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी…
भागलपुर। जितिया पर्व की शुरुआत शनिवार को नहाए-खाए के साथ हो गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु महिलाएं गंगा स्नान कर धर्म-अनुष्ठान में जुट गईं। मान्यता है कि गंगा स्नान के बाद ही भोजन ग्रहण किया जाता है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क दिखा। सुरक्षा को लेकर गंगा घाटों पर आपदा मित्र और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण के भी विशेष प्रबंध किए गए। जितिया पर्व का विशेष महत्व होता…
नालंदा। जिला मुख्यालय स्थित विधिक सेवा प्राधिकार बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। गुरुविंदर सिंह मल्होत्रा जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुन्दन कुमार जिलाधिकारी व भारत सोनी पुलिस अधीक्षक नालंदा और संजीव कुमार सिंह, डीएएसजे-1 द्वारा विधिक सेवा सदन, सिविल कोर्ट, बिहार शरीफ में आयोजित इस तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सभी सुलहनीय फौजदारी मामले (क्रिमिनल केस) सभी तरह के सिविल मामले, बिजली विभाग के मामले, वन विभाग के मामले, क्लेम (दावावाद), बैंक ऋण मामले, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के मामले, माप-तौल अधिनियम मामले, राजस्व मामले, मनरेगा के मामले, सर्विस…
इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टी20 में 146 रनों से हराया मैनचेस्टर। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया है। इंग्लिश टीम ने शुक्रवार देर रात (भारतीय समयानुसार शनिवार) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 304 रन बनाए और टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी फुल-मेम्बर टीम के खिलाफ 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई। फिल सॉल्ट ने धमाकेदार पारी खेलते हुए मात्र 60 गेंदों में नाबाद 141 रन बनाए। यह किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च…
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज़ के बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महाराज को ग्रोइन (जांघ) में चोट लगी है। उनकी जगह 30 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर ब्योर्न फोर्टुइन को टीम में शामिल किया गया है। फोर्टुइन ने आखिरी बार सितंबर 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। कार्डिफ़ में खेले गए वर्षा बाधित पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 14 रन (डीएलएस पद्धति) से हराया था। सीरीज़ के बाकी दो मुकाबले मैनचेस्टर और नॉटिंघम…
इम्फाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नेपाल को लेकर विशेष टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में बसा नेपाल भारत का मित्र और करीबी सहयोगी है। साझा इतिहास और आस्था हमें जोड़ते हैं और दोनों देश साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर सुशीला कार्की को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “140 करोड़ भारतवासियों की ओर से मैं सुशीला जी को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि वह नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का…
-दलाई लामा ने तिब्बती-नेपाली संबंधों की सराहना की धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने शनिवार को नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को बधाई संदेश भेजा। एक पत्र में उन्होंने नेपाली और तिब्बती लोगों के बीच ऐतिहासिक घनिष्ठ संबंधों का उल्लेख करते हुए 1959 के बाद तिब्बत से पलायन करने वाले शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए नेपाल सरकार और जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। दलाई लामा ने सुशीला कार्की को भेजे एक पत्र में लिखा कि जैसा कि आप जानते हैं, नेपाली और तिब्बती लोगों के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। 1959 के बाद…
