जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में लंबे समय तक सक्रिय रही नक्सली और वर्षों से भूमिगत प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) की सबसे वरिष्ठ सीसीएम नेता पोथुला पद्मावती उर्फ कल्पना उर्फ मैनाबाई उर्फ म्यनाक्का उर्फ सुजाता ने शनिवार को तेलंगाना पुलिस महानिदेशक डॉ. जितेन्द्र के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह 62 वर्षीय वरिष्ठ सीसीएम नेता सुजाता तेलंगाना के जोगुलाम्बा गडवाल जिले के गट्टू मंडल के पेंचिकालपाडु गांव की निवासी है। नक्सली औरसीसीएम नेता सुजाता बस्तर में हुई कई बड़ी नक्सल वारदाताें में शामिल रही है। लेकिन वह पिछले कई वर्षों से भूमिगत थी। 01 करोड़ की इनामी सुजाता का आत्मसमर्पण नक्सल संगठन के…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में राज्य पुलिस सेवा (डीएसपी संवर्ग) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रोन्नति की प्रक्रिया एक बार फिर अटक गई है। इसका मुख्य कारण बना है UPSC द्वारा अनुराग गुप्ता को राज्य के डीजीपी (DGP) के रूप में अस्वीकार करना। सूत्रों के अनुसार, 13 अगस्त को दिल्ली में UPSC प्रोन्नति समिति की बैठक प्रस्तावित थी, जिसमें झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता को शामिल होना था। लेकिन UPSC ने अनुराग गुप्ता की डीजीपी के तौर पर वैधता स्वीकार नहीं की, जिससे बैठक स्थगित कर दी गई। संघ लोक सेवा आयोग…
हजारीबाग। झारखंड के निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर अब सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। सेवायत भूमि घोटाले में आरोपी विनय चौबे की याचिका पर फैसला 16 सितंबर को हजारीबाग ACB कोर्ट सुनाएगी। शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई हुई थी, जिसमें ACB और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। गौरतलब है कि विनय चौबे पर हजारीबाग डीसी रहते हुए सरकारी भूमि घोटाले का आरोप है। इस मामले में ACB ने अगस्त 2025 में कांड संख्या 9/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। विनय चौबे…
विशेष पड़ोसी देशों में हालिया घटनाओं से भारत को सतर्क रहने की जरूरत कट्टरपंथी ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ को कमजोर करने की साजिश रच रहे कालादान प्रोजेक्ट मजबूती देगा भारत की कमजोर कड़ी को असम के सीएम हिमंता ने भी चेताया, स्थानीय नागरिकों को भड़काने की कोशिश लगातार हो रही विश्व में, खासकर भारत के पड़ोसी देशों में हो रहे हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए भारत को सतर्क रहने की जरूरत है। भारत विरोधी कई ऐसी ताकतें हैं, जो भारत को अस्थिर करने की जुगत में हैं। पहले श्रीलंका, फिर बांग्लादेश और अब नेपाल की घटना कई सवालों को जन्म देती…
विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय लीगल सेल का दो दिवसीय अधिवेशन शुरु इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत का बदलता दौर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 और तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे कई ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बना है। हमने भी राज्य में लव जिहाद, खुले में मांस के विक्रय और लाउडस्पीकर पर कड़ी कार्रवाई की है। हमारे लिए मानव कल्याण और प्रदेश का विकास सर्वोपरि है। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इंदौर में विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय लीगल सेल के दो दिवसीय…
हथौड़े की ठक-ठक और अदालत का शोर, इंतज़ार खत्म हुआ, ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिप्ले बटन दबा रहे हैं। इंडिया की सबसे चर्चित कोर्टरूम फ्रेंचाइज़ी 19 सितम्बर को बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है और इस बार मुकाबला भी जबरदस्त होगा। हंसी-ठहाकों से कोर्टरूम गूंजेगा। क्या है ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत? जज त्रिपाठी का सब्र-सौरभ शुक्ला उर्फ़ जज त्रिपाठी फिर से अपने मज़ेदार कटाक्षों के साथ लौटे हैं। दोनों जॉली के बीच भिड़ंत देखकर उनका सब्र अब टूटने की कगार पर है, और यही सिचुएशन सबसे…
नई दिल्ली। अडाणी पॉवर लिमिटेड बिहार में तीन अरब डॉलर (करीब 26,482 करोड़ रुपये) के निवेश से 2,400 मेगावाट का (अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल) अत्याधुनिक बिजली संयंत्र स्थापित करेगी। अडानी समूह की कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि उसने बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड बीएसपीजीसीएल के साथ 25 साल के बिजली आपूर्ति समझौता (पीएसए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत राज्य के भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित होने वाली परियोजना से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। कंपनी ने बताया कि वह नए संयंत्र (800 मेगावाटx3) और इसके सहायक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए डिजाइन, निर्माण, वित्त,…
मॉस्को। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास शनिवार को 7.1 तीव्रता का तेज भूकंप आया। इसके बाद इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने इसकी तीव्रता 7.4 बताई और केंद्र 39.5 किमी की गहराई में बताया। चीन के सुनामी वार्निंग सेंटर ने सूचना जारी करते हुए कहा कि भूकंप कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में दर्ज किया गया है। केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 7.1 और गहराई 15 किलोमीटर बताई।
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 15 सितंबर (रविवार) को बिहार के पूर्णिया का दौरा करेंगे, जहां वे राज्य को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नवनिर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जो बिहार का चौथा वाणिज्यिक एयरपोर्ट होगा। साथ ही, वे कोसी-मेंची लिंक परियोजना, पटना मेट्रो समेत कई अन्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बिहार सरकार ने 30 अधिकारियों की तैनाती की है, जो 14 और 15 सितंबर तक पूर्णिया में मौजूद रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि…
धनबाद: बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात के करीब 11:30 बजे साइलो प्लांट अचानक गिर गया। हादसे में एक कर्मचारी ऊपर में फंसा हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। 80 फीट ऊंचा साइलो प्लांट ढह गया। करोड़ों की लागत से तैयार हुआ यह प्लांट हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे, हालात पर नजर बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर बनाये हुए हैं। बाघमारा थाना क्षेत्र के मधुबन कोल वाशरी…
आइजोल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मिजोरम में 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 8,070 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बैराबी–सैरांग रेल लाइन प्रमुख है, जो राज्य की राजधानी आइजोल को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ती है। प्रधानमंत्री ने खराब मौसम के कारण आइजोल नहीं पहुंच पाने पर लंगपुई हवाई अड्डे से वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया। इस दौरान मिजोरम के राज्यपाल वी. के. सिंह, मुख्यमंत्री लालदूहामा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आइजोल स्थित लम्मुआल मैदान में उपस्थित थे। मोदी ने कहा, “आज का दिन न केवल…
