Author: shivam kumar

नई दिल्ली। कांग्रेस संसद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली (उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे हैं। वह लखनऊ पहुंच चुके हैं। यहां से रायबरेली रवाना होंगे। वह अपने लोकसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सबसे पहले डेडौली क्षेत्र के बटोही रिसॉर्ट में हरचंदपुर विधानसभा के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर से पहले 11:45 बजे शांति ग्रैंड होटल में प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे वह गोराबाजार चौराहा, सदर विधानसभा में अशोक स्तंभ का अनावरण करेंगे।…

Read More

सरकार पहल करे तो भव्य पर्यटक स्थल बन सकता है इचाक दीपक सिंह हजारीबाग। हजारीबाग जिला मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर दूरी पर स्थित इचाक प्रखंड क्षेत्र में 3 किलोमीटर क्षेत्र में 100 से अधिक प्राचीन मंदिर और दर्जनों ऐतिहासिक तालाब हैं। यह दुमका के मलूटी से कम नहीं। अगर पर्यटन विभाग नजरे इनायत करे तो इचाक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो सकता है। इचाक क्षेत्र रामगढ़ राजाओं की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध रहा है। यही कारण है कि परासी, कुटुमसुकरी, पुराना इचाक, छावनी जैसे इलाकों में तालाब, मंदिर और बाग-बगीचों की भरमार है, जो इस क्षेत्र…

Read More

हर महीने मिल रहे हैं 20 से 30 मरीज, पांच साल में 840, फिलहाल 200 एक्टिव मरीज -डॉक्टरों के अनुसार, एक मरीज 10 लोगों को संक्रमित कर सकता है -धूल और धुएं के कारण लगातार बढ़ रहा है टीबी पीड़ितों का आंकड़ा अंजनी कुमार गोला (आजाद सिपाही)। हरी सब्जियों और कृषि उत्पादों के लिए चर्चित रामगढ़ का गोला इलाका इन दिनों झारखंड का ‘टीबी कैपिटल’ बनता जा रहा है। प्रदूषण. धूल और धुएं के कारण इस इलाके के लोग टीबी यानी यक्ष्मा रोग से पीड़ित हो रहे हैं। हालत यह है कि पिछले पांच साल में टीबी मरीजों की संख्या…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने ने एक बार फिर तेजी का दौर दिखाया और नई ऊंचाइयों को छू लिया। खास बात यह है कि 22 कैरेट सोने की कीमत पहली बार 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से ऊपर पहुंच गई है। वहीं 24 कैरेट सोना भी 1,10,000 रुपये से ऊपर कारोबार करता नजर आया। इस तेजी के कारण निवेशक और गहने बनाने वाले दोनों खुश नजर आ रहे हैं। आज सोने की कीमतों में लगभग 1,960 रुपये से लेकर 2,140 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी देखी गई। इससे 24 कैरेट सोने की कीमत…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य सरकार व आरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में मादा जिराफ मिष्टी मौत की जांच का आदेश दिया है। वन विभाग के संयुक्त सचिव ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी एवं वन्य प्राणी प्रतिपालक) परितोष उपाध्याय को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट देने को कहा है। बता दें कि ‘आजाद सिपाही’ ने सोमवार 08 सितंबर को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। क्या है आदेश में आदेश में कहा गया है कि 3 सितंबर को भगवान बिरसा जैविक उद्यान में मादा जिराफ की मौत हो गयी थी। इससे संबंधित खबर मीडिया…

Read More

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। कचहरी चौक स्थित संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष भव्य और अनूठे पंडाल की प्रस्तुति कर रही है। इस बार पंडाल का डिज़ाइन प्राचीन भारतीय मंदिरों, विशेष रूप से ओडिशा के लिंगराज और कोणार्क मंदिर से प्रेरित होगा। पंडाल की ऊंचाई 55 फीट और चौड़ाई 50 फीट होगी, जबकि मां दुर्गा की प्रतिमा 12 फीट की होगी। पंडाल की दीवारों और छतों को पारंपरिक महल की शैली में सजाया जा रहा है। छतों पर अलंकरण किया जाएगा, जिससे पूरे पंडाल में दिव्यता का माहौल बनेगा। पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम/जमशेदपुर। टेबो थाना पुलिस ने डोडा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान जोहन पूर्ती और मार्टीन सोय के रूप में हुई है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के जोम्बरों गांव के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने बताया कि चाईबासा–खूंटी मुख्य सड़क पर टेबो थाना के सामने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बंदगांव की ओर से आ रही एक बाइक को रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से ₹1.5 लाख नकद, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन,…

Read More

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर। जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। घटना की शुरुआत 9 सितंबर को हुई, जब पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के बिनपुर थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव निवासी राहुल कालिन्दी बहला-फुसलाकर ले गया है। शिकायत के बाद चाकुलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम/जमशेदपुर। जिले के सदर और झींकपानी प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक बना हुआ है। मंगलवार की रात से एक बड़ा हाथियों का झुंड लगातार इन इलाकों में घूम रहा है। बुधवार सुबह सूर्याबासा गांव में करीब 15 से 16 हाथियों के एक दल को देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों ने खेतों में लगी धान की फसल को पूरी तरह से रौंद दिया है। इसके साथ ही कुछ कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचाया गया है। स्थिति इतनी भयावह है कि कई परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों…

Read More

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में मजबूत तेजी दिखाते हुए निवेशकों को उत्साहित किया। बाजार खुलते ही खरीदारी का दबाव बढ़ा, जिससे बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों सूचकांक तेजी के साथ कारोबार करने लगे। हालांकि शुरुआती दौर में मुनाफा वसूली ने कुछ दबाव जरूर बनाया, लेकिन दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में बने रहे। आज सुबह सेंसेक्स 403.04 अंक यानी 0.50% की मजबूती के साथ 81,504.36 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में सेंसेक्स ने 81,593.37 अंक का उच्चतम स्तर छुआ, लेकिन उसके बाद मामूली मुनाफा वसूली देखी…

Read More

रांची/लातेहार: झारखंड में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। बुधवार को सबसे अधिक बारिश लातेहार जिले के सरयू क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई, जहां 75 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में 15 सितंबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवा (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से…

Read More