Author: shivam kumar

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों का असर बुधवार को एशियाई बाजारों में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। अमेरिका और यूरोप के मिश्रित कारोबार के बाद, एशिया के अधिकांश बाजारों में आज जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। वहीं, गिफ्ट निफ्टी में भी मजबूत शुरुआत देखने को मिली, जो निवेशकों के लिए उत्साहजनक संकेत है। अमेरिका में खरीदारी का दौर जारी अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन मजबूती देखने को मिली। वॉल स्ट्रीट के तीनों प्रमुख इंडेक्स सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.27% की बढ़त के साथ 6,512.61 अंक पर…

Read More

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। वहीं INDIA कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस ने INDIA के 315 सांसदों के वोट का दावा किया था, हालांकि INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को 15 वोट कम मिले। BRS और BJD ने चुनाव में भाग नहीं लिया, जबकि राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, वे सितंबर माह में दो बार—18 और 27 तारीख को पटना का दौरा करेंगे। उनके इस दौरे को राजग (NDA) के भीतर रणनीति निर्धारण और सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा ने बिहार को पांच चुनावी जोनों में विभाजित किया है, और अमित शाह इन सभी जोनों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। साथ ही वे राजग के प्रमुख नेताओं से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय…

Read More

नई दिल्ली। भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हो गया। संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले मतदान में कुल 781 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और रात 8 बजे तक परिणाम आने की संभावना है। इस बार मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है। एनडीए की ओर से तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल राधाकृष्णन को प्रत्याशी बनाया गया, जबकि विपक्ष ने सुप्रीम…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को एक बड़े आतंकी साजिश मामले में कार्रवाई करते हुए देश के छह राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 21 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एजेंसी को कई डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनकी जांच जारी है। एनआईए ने बताया कि छापेमारी का मुख्य केंद्र अखलाथुर उर्फ मोहम्मद अखलाक मुजाहिद था, जिसे पहले ही भारत में आतंक फैलाने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह पाकिस्तान और सीरिया स्थित आतंकी संगठनों से संपर्क में था और सोशल मीडिया के जरिए भारत में…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने 273 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत मंगलवार को दिल्ली और मध्य प्रदेश के भोपाल में कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। इडी ने इस छापेमारी में एरा हाउसिंग एंड डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (EHDIL) और इसके प्रवर्तकों/निदेशकों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए हैं। जांच एजेंसी ने दिल्ली में 9 और भोपाल में 1 ठिकाने पर एक साथ रेड की। सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी का उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य एकत्र करना है।…

Read More

उप राष्ट्रपति चुनाव: सीपी राधाकृष्णन बनाम बी. सुदर्शन रेड्डी: उप राष्ट्रपति पद के लिए कांटे की टक्कर नई दिल्ली। देश के 17वें उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन में आज मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सुबह 10 बजे अपना वोट डालकर प्रक्रिया की शुरुआत की। इस चुनाव में एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मैदान में हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDI) ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसके बाद शाम 6 बजे से…

Read More

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री शिनावात्रा को भ्रष्टाचार मामलों में एक साल जेल में काटनी होगी बैंकॉक (थाईलैंड)। थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा को अब एक साल जेल में बिताना होगा। थाईलैंड के उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को आदेश दिया कि थाकसिन का अब तक अस्पताल में गुजारा गया समय सजा की अवधि में शामिल नहीं किया जाएगा। 76 वर्षीय अरबपति शिनावात्रा 2001 से 2006 तक देश के प्रधानमंत्री रहे, लेकिन सैन्य तख्तापलट के बाद उन्हें अपदस्थ कर दिया गया था। वे 15 साल तक स्वैच्छिक निर्वासन में रहने के बाद 2023 में अचानक देश लौटे थे। सत्ता में रहते…

Read More

नेपाल में सोशल मीडिया से हटा प्रतिबंध: जेन जेड आंदोलन के आगे झुकी नेपाल सरकार, शैक्षणिक संस्थानों में दो दिन का शोक काठमांडू। नेपाल में जारी जेन जेड आंदोलन (Gen Z Movement) के दबाव में आकर सरकार को सोशल मीडिया प्रतिबंध हटाना पड़ा। सोमवार देर रात करीब 1 बजे से देश में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म दोबारा काम करने लगे। हालांकि अभी तक सरकार ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को मौखिक रूप से निर्देश दिया गया कि सभी प्रतिबंधित साइट्स की सेवा…

Read More

अमंता हेल्थकेयर की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ 9% तक का मुनाफा नई दिल्ली। अमंता हेल्थकेयर ने आज भारतीय शेयर बाजार में जोरदार एंट्री की, जिससे इसके IPO निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ। कंपनी ने अपने शेयर 126 रुपये प्रति इक्विटी के भाव से जारी किए थे, लेकिन आज बीएसई पर 134 रुपये और एनएसई पर 135 रुपये की दमदार लिस्टिंग हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी का जबरदस्त सपोर्ट मिलने से 10:30 बजे तक शेयर 138 रुपये तक पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 9.25% का रिटर्न मिला। कंपनी का 126 करोड़ रुपये का आईपीओ 1 से 3…

Read More

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के अटलाकोमुल्को शहर में एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी और डबल डेकर बस की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे रेलवे क्रॉसिंग पर उस वक्त हुई जब बस ट्रैक पर धीरे-धीरे पार कर रही थी और तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे बीच से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस दो हिस्सों में बंट गई। मारे गए लोगों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर राहत एवं…

Read More