वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर सकते हैं। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि दोनों नेता भारत-अमेरिका के बीच चल रहे व्यापार विवाद को सुलझाने की दिशा में सफल समझौते पर पहुंच सकते हैं। ब्लूमबर्ग डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने 9 सितंबर को सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका अपने देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं जल्द ही अपने अच्छे…
Author: shivam kumar
टाइगर श्रॉफ की हालिया फिल्म ‘बागी 4’ को रिलीज हुए पूरे पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में गिरावट नजर आ रही है। 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने शुरूआती तीन दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था, लेकिन जैसे-जैसे सप्ताह का मध्य और अंत आया, इसकी कमाई में गिरावट दर्ज होने लगी। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन कलेक्शन घटकर 9.25 करोड़ रुपये रह गया, जबकि तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये तक पहुंचा। लेकिन चौथे…
बॉलीवुड की फेमस कोर्टरूम ड्रामा फ्रेंचाइजी ‘जॉली एलएलबी’ अपनी तीसरी कड़ी लेकर फिर से दर्शकों के बीच धमाल मचाने आ रही है। निर्माताओं ने फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ट्रेलर में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जबरदस्त कोर्टरूम टक्कर देखने को मिल रही है, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन गई है। ट्रेलर में दोनों ‘जॉली’—अक्षय कुमार के जगदीश्वर मिश्रा और अरशद वारसी के जगदीश त्यागी—एक-दूसरे के आमने-सामने कोर्टरूम में खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच तीखी बहस, हंसी-मजाक और अनोखे नोकझोंक से…
नई दिल्ली। वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। यह संशोधन अप्रैल-जून तिमाही में 7.8% की मजबूत वृद्धि को ध्यान में रखकर किया गया है। इससे पहले जून माह में फिच ने 6.7% की वृद्धि दर अनुमानित की थी। फिच के अनुसार, जनवरी-मार्च तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.4% से बढ़कर 7.8% हो गई है। इस तेजी के पीछे घरेलू मांग में सुधार और उपभोक्ता खर्च का बढ़ना मुख्य कारण हैं। रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि मजबूत वास्तविक…
नालंदा/राजगीर: जिले के राजगीर अनुमंडल में बुधवार को सातवीं लघु सिंचाई गणना (2023-24), जल निकाय गणना एवं प्रथम सेंसस ऑफ स्प्रिंग के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में अनुमंडल स्तर के पदाधिकारियों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को भागीदारी के लिए बुलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अस्थावां शैलेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, विकास मित्र, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, एटीएम, कंप्यूटर ऑपरेटर, और स्वच्छता समिति पर्यवेक्षक शामिल हुए।विशेष रूप से सिंचाई के महत्व, जल निकाय योजनाओं, सतही जल योजनाओं और ग्राम…
नालंदा/बिहारशरीफ। जिला मुख्यालय स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में मंगलवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे सर्वर रूम समेत भवन में रखे लाखों रुपये के उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना मंगलवार रात करीब 2 बजे की है जब अचानक डीआरसीसी भवन के सर्वर रूम से आग की तेज लपटें उठने लगीं। सर्वर में लगे एयर कंडीशनर की सरेंडर फटने से धमाका हुआ, जिससे भवन में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने तत्काल उच्च अधिकारियों और फायर…
दरभंगा/अलीनगर: अलीनगर प्रखंड में दिए गए अपने बयान को लेकर भाजपा नेता और तारडीह प्रखंड के बीस सूत्रीय कार्यक्रम अध्यक्ष माधव झा आजाद इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सनातन मूल्यों और हिंदू समाज पर हो रहे हमले अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। माधव झा ने दोहराया कि वे हिंदू हितों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा, “अगर हिंदू समाज की बात करना जुर्म है, तो मैं यह जुर्म करता रहूंगा। हिंदुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा।” उन्होंने मिर्ज़ापुर गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां स्थित…
स्थानीय निकाय चुनाव मामले में कार्रवाई, वंदना दादेल और विनय चौबे पर गिरी गाज रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने स्थानीय निकाय चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव अलका तिवारी, आईएएस वंदना दादेल और नगर विकास विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो की ओर से दायर अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई के दौरान की गई। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत में हुई। अदालत ने स्पष्ट रूप से नाराजगी जताते हुए…
रांची/नामकुम। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, विधायक कल्पना सोरेन, ने बुधवार को झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता और पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन की जयंती पर स्मृति स्थल पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उनके संघर्ष, विचार और योगदान को झारखंड कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम सभी श्रद्धा और सम्मान के साथ यहां एकत्रित होकर…
रांची। राजधानी रांची में बुधवार को बड़ी आतंकरोधी कार्रवाई हुई। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने आईएसआईएस से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से की गई। गिरफ्तार आतंकी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है, जो बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज एक पुराने आतंकी मामले में वह वांछित था। दिल्ली स्पेशल सेल उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार, टीम ने तबरक लॉज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण…
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दी और देश के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी याद किया। रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि कांग्रेस नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को शुभकामनाएं देती है, जो राज्यसभा के सभापति का पद भी संभालेंगे। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के 16 मई, 1952 को राज्यसभा के उद्घाटन पर दिए गए भाषण का उल्लेख किया।
