Author: shivam kumar

काठमांडू। चीन और नेपाल की सेनाओं के बीच अभ्यास ‘सागरमाथा मैत्री’ का पांचवां संस्करण रविवार काे काठमांडू में शुरू हुआ।दस दिवसीय यह अभ्यास आतंकवाद विरोधी अभियानों, युद्ध प्रशिक्षण और आपदा प्रबंधन पर केंद्रित होगा। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का 37 सदस्यीय सैन्य दल अभ्यास में भाग लेने के लिए 5 सितंबर को ल्हासा से यहां पहुंचा था। इस वर्ष का यह अभ्यास पिछले साल चीन में सिचुआन प्रांत कें चोंगकिंग में आयोजित अभ्यास की ही एक कड़ी हैै। नेपाल सेना के अनुसार दोनों देशों के बीच युद्धाभ्यास का यह सिलसिला 2017 में काठमांडू से शुरू हुआ था, जिसके बाद…

Read More

नाइजीरिया। नाइजीरिया में पूर्वोत्तर के एक गांव दारुल जमाल में बोको हरम के आतंकियों ने बड़ा हमला कर दर्जनों लोगों की हत्या कर दी। इस गांव में हाल ही में विस्थापितों को बसाया गया था।बोर्नो राज्य के गवर्नर बाबागाना जुलुम ने शनिवार देर शाम घटनास्थल का दौरा कर आतंकी हमले में 63 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।हमले में बड़ी संख्या घायलों की है और काफी संख्या उन लोगों की है जो घटना में जान बचा कर भागने में सफल रहे। डेली ट्रस्ट के मुताबिक, बोर्नो राज्य के दारुल जमाल में संदिग्ध बोको हरम आतंकवादियों ने दर्जनों नागरिकों और…

Read More

बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ फीका, विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, ओपनिंग डे पर ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘द बंगाल फाइल्स’ से बेहतर शुरुआत की। अब दूसरे दिन की कमाई के ताज़ा आंकड़े सामने आ गए हैं। इसमें बंगाल फाइल्स ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पहले दिन जहां ‘बागी 4’ ने दमदार ओपनिंग करते हुए 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म वीकेंड का पूरा फायदा उठाने में नाकाम रही। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक…

Read More

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए अब राज्य की महिलाएं सीधे रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगी और योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। पटना में अपने आवास पर स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित इस लांचिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, अन्य कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर रोजगार प्रचार वाहनों को भी हरी…

Read More

मोतिहारी। जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मोतिहारी साइबर थाना पुलिस ने डीएसपी अभिनव पराशर के नेतृत्व में बढते साइबर अपराध की रोकथाम के लिए अनूठी पहल शुरूआत की है।यह पहल आम लोगो को जागरूक बनाकर इस डिजिटल युग में साइबर अपराध से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मोतिहारी साइबर थाना पुलिस ने इसकी शुरुआत रविवार को मोतिहारी पुलिस लाइन से गांधी चौक तक एक जागरूकता मार्च निकाल कर की है। मार्च में बड़ी संख्या पुलिसकर्मी व नागरिको ने हिस्सा लेकर लोगो को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया।…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान रविवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) का जोनल कमेटी सदस्य और दस लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ़ आपटन मारा गया है। उसपर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसपर जिले के विभिन्न थानों में…

Read More

‘छिन गया आशियाना, अब कहां सिर छिपायें’ धनबाद के कतरास में भू-धंसान के बाद बेघर हुए पीड़ितों का छलका दर्द सुनील भंडारी/जितेंद्र पांडेय कतरास/धनबाद। बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के केशलपुर मुंडा पट्टी में हुए भू-धंसान ने स्थानीय लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है। जिन लोगों ने अपने घरों को मेहनत से बनाया था, आज वे बेघर हो गये हैं। अपनी आंखों के सामने सबकुछ खत्म होते देखने के बाद उनकी जुबान से निकले शब्द सिर्फ दर्द ही बयां करते हैं। ग्रामीण सुनील यादव ने बताया कि मेरा सब कुछ खत्म हो गया। जमीन धंसने से मेरे दो मवेशी, जेवर और…

Read More

हालात बता रहे यहां सामान्य चुनाव की तरह होगा मुकाबला दावेदारों का क्षेत्र में शुरू हो गया है भ्रमण अरुण सिंह आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड के घाटशिला विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना तय है। यह सीट राज्य के शिक्षा एवं निबंधन मंत्री रहे रामदास सोरेन के निधन के कारण खाली हुई है। प्राय: माना जाता है कि किसी नेता के निधन से रिक्त हुई सीट पर उस परिवार के किसी सदस्य को यदि चुनावी मैदान में पार्टी उतारती है, तो उसे मतदाताओं की सहानुभूति का लाभ मिलता है। इसलिए इस सीट पर स्व. रामदास सोरेन के…

Read More

काठमांडू। नेपाल में फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, वाट्सएप जैसे 26 सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में युवाओं में नाराजगी है। नई पीढ़ी ने काठमांडू में संसद भवन के सामने 8 सितंबर से विरोध-प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की है। सरकार के फैसले के विरोध में संसद भवन का घेराव के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया गया है। युवाओं ने ‘दि फाइनल रिवोल्यूशन–वीआर पंचिंग’ जैसे स्लोगन के जरिये युवा पीढ़ी से हजारों की संख्या में संसद भवन के सामने उपस्थित होने का आह्वान किया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। टिकटॉक…

Read More

पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के जीतना थाना पुलिस और एसएसबी ने गुप्त सूचना पर संयुक्त कारवाई में करते हुए छह किलोग्राम ग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ दो मोटरसाईकिल पर सवार दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कारवाई बनकटवा पेट्रोल पंप के समीप की गई। जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पकडे गए तस्करों की पहचान जीतना थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी पवन कुमार और अगरवा गांव निवासी अशर्फी राय के रूप में हुई है।दोनो तस्करो से पूछताछ कर इसके लिंकेज का खंगाला जा रहा है। उल्लेखनीय है,कि नेपाल की खुली…

Read More

कार और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने आरोपी चालक को कुटमू चौक से पकड़ा बरवाडीह। शनिवार को बरवाडीह–मेदनीनगर मुख्य मार्ग पर हेंदेहाश स्थित ढेकीखुटा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कार (BR01EL2625) और लाल रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रज़ा अंसारी (पिता – परसुदीन मियां), निवासी पोखरी कला के रूप में हुई है। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक फरार होने की कोशिश कर रहा…

Read More