Author: shivam kumar

– जीएसटी का लाभ ग्राहकों को देने के लिए कीमतों में 7.8 लाख रुपये तक कटौती की नई दिल्‍ली। जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया ने सोमवार को भारत में अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 2.6 लाख रुपये से लेकर 7.8 लाख रुपये तक कटौती का ऐलान किया है। नई कीमतें नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से लागू होगीं। ऑडी इंडिया ने एक बयान में कहा कि जीएसटी की दरों में बदलाव के बाद उसने अपने सभी उत्पाद पोर्टफोलियो की कीमतों में संशोधन किया है, ताकि ऑटोमोबाइल पर जीएसटी कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाया जा सके।…

Read More

बालूमाथ, झारखंड। जेजेएमपी (झारखंड जन-मुक्ति परिषद) नक्सली केदार यादव के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर इश्तिहार चस्पा किया है। केदार यादव, पिता राघो यादव, ग्राम महुआटांड़ (थाना बारियातू) निवासी है और उस पर आर्म्स एक्ट सहित अनेक गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, केदार यादव लंबे समय से फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। आखिरकार, बालूमाथ थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेशानुसार दो गवाहों की मौजूदगी में इश्तिहार चस्पा किया। नोटिस के तहत केदार यादव को एक महीने…

Read More

– 1 लाख के स्तर के करीब पहुंचा 22 कैरेट सोना नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। आज की तेजी के कारण सोना ने आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर अपनी जगह बना ली है। बाजार में आई तेजी के कारण 24 कैरेट सोना 1.08 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है, वहीं 22 कैरेट सोना 1 लाख रुपये के स्तर के काफी करीब पहुंच गया है। सोने की तरह ही चांदी भी आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगा हो गया है। कीमत में तेजी आने के…

Read More

बलिराम पांडेय बताते हैं कि पुराण में वर्णित है कि अस्थि कलश को समय से पवित्र जल में विसर्जित कर देना चाहिए दीपक कुमार बोकारो (आजाद सिपाही)। कहा जाता है कि यह संसार मोह माया है, जहां लोग सदियों तक न केवल अपने पूर्वजों की यादों संजोए रखते हैं। बल्कि उनके प्रति सम्मान का भाव भी रखते हैं। एक अर्थ में यही सांसारिक जीवन की खूबसूरती भी है। साथ ही, भारतीय संस्कृति की पहचान भी। किंतु, वर्तमान दौर में समाज का एक तबका इन परंपराओं से दूर होता जा रहा है। आमतौर पर लोग अपने परिजन की मृत्यु के बाद…

Read More

पलामू। तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण नगर निगम के 400 से अधिक विभिन्न स्तर के कर्मियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार कर दिया है। अपनी मांगों पर जोर डालने के लिए सभी कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे कार्यालय के पास प्रदर्शन किया और जल्द भुगतान की मांग की। सारे कर्मी हाजिरी बनायेंगे, लेकिन कार्य नहीं करेंगे। कार्य बहिष्कार को लेकर झारखंड लोकल वॉडिज इम्प्लाइज फेडरेशन की मेदिनीनगर इकाई से जुड़े सारे कर्मी सुबह एकत्रित हुए और छहमुहान स्थित कार्यालय और समाहरणालय स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि गत एक जून…

Read More

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के परस्पर संबंध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर में आई नरमी का असर आज घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार पर साफ-साफ नजर आ रहा है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद मुनाफा वसूली का दबाव भी बना। इसके बावजूद दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में बने रहे। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत और निफ्टी…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज चौतरफा तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मुनाफा वसूली का दबाव बन जाने की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 200 अंक से ज्यादा टूट कर बंद हुआ। इसी…

Read More

रांची। झारखंड की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। मरांडी ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या को पुलिस “एनकाउंटर” बताकर सच छिपा रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि खनन माफियाओं और सत्ता संरक्षित तंत्र ने मिलकर उन्हें रास्ते से हटाया। इसके साथ ही नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर भी सरकार पर आदिवासी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। मरांडी ने घोषणा की कि इन दोनों मुद्दों पर भाजपा…

Read More

रांची। झारखंड का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) इन दिनों गंभीर संसाधन संकट से जूझ रहा है। वेंटिलेटर जैसी जीवनरक्षक मशीनों की खराबी ने अस्पताल की स्थिति को और गंभीर बना दिया है। जानकारी के अनुसार 30 से ज्यादा वेंटिलेटर लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके कारण नाजुक हालत वाले मरीजों को भर्ती करने से भी मना किया जा रहा है। ऑपरेशन लगातार टल रहे विभिन्न विभागों में ऑपरेशनों को टालना अब आम बात हो गई है। न्यूरोसर्जरी विभाग में पिछले 10 दिनों में ही 20 से अधिक ऑपरेशन रद्द हो चुके हैं। मेडिसिन, कार्डियोलॉजी और…

Read More

रांची। राजधानी रांची के संत जेवियर कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित “ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन” कार्यक्रम के दौरान एक अनोखा क्षण सामने आया। राज्य के वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकृष्ण किशोर ने सभा में मौजूद लोगों को चौंकाते हुए घोषणा की कि उन्होंने अपनी आंखें कश्यप मेमोरियल आई बैंक को दान कर दी हैं। मंच से परिवार के नाम उनकी भावुक अपील थी—“जब मैं इस दुनिया में न रहूं और आई बैंक के लोग मेरी कॉर्निया लेने आएं, तो उन्हें मत रोकना। मेरी आंखें किसी और के जीवन की रोशनी बनें।” नेत्रदान को लेकर जनता से…

Read More

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायन का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया है। अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रख सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को एक बयान में बताया कि 19 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के केर्न्स में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच के दौरान सुब्रायन की संदिग्ध अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट की गई थी। इसके बाद 26 अगस्त को ब्रिस्बेन के राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र में उनका स्वतंत्र गेंदबाजी मूल्यांकन किया गया, जिसमें पता चला कि उनकी सभी गेंदों में कोहनी का विस्तार आईसीसी अवैध गेंदबाजी नियम के तहत…

Read More