साहिबगंज। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे शहर के पश्चिमी फाटक के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलने लगा और तेज धमाका हुआ। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग के जेई नील गगन को जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने अपने कर्मचारियों को मौके पर भेजा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान आसपास के लोग ट्रांसफार्मर की लपटों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहे, जो तेजी से वायरल…
Author: shivam kumar
पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती ललिता मरांडी की हत्या के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने शनिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आरोपी विजय हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में दहशत और रहस्य का पर्दा हट गया है। घटना की शुरुआत 2 सितंबर को महेशपुर थाना क्षेत्र के बुधारपोखर कैनाल के पास एक नाले से महिला का सड़ा-गला, मस्तिष्क विहीन शव बरामद हुआ था। शव…
पलामू। तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण नगर निगम के 400 से अधिक विभिन्न स्तर के कर्मी आठ सितंबर से खुद को कार्य से अलग कर लेंगे। हाजिरी बनायेंगे, लेकिन कार्य नहीं करेंगे। इस संबंध में झारखंड लोकल वॉडिज इम्प्लाइज फेडरेशन की मेदिनीनगर इकाई ने शनिवार को सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि 1 जून से नगर आयुक्त के पद पर किसी की पदस्थापना नहीं हुई है। ऐसे में वेतन भुगतान का मामला लंबित है। कई स्तरों पर वेतन भुगतान की मांग करने पर कोई पहल नहीं होने के कारण निगमकर्मियों ने खुद को…
रांची। रांची के सदर अस्पताल से 40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर 2025) के अवसर पर शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें नेत्रदान के लिए प्रेरित करना था। जागरूकता रैली में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, डीपीएम प्रवीण सिंह, अन्य चिकित्सक, अस्पताल प्रबंधक, अंधापन निवारण समिति के सदस्य, एएनएम स्कूल की छात्राएं, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य अस्पताल कर्मी शामिल हुए। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने इस मौके पर कहा कि आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जो लोग अपनी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के सकारात्मक रुख को सराहा है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर आज कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावना और दोनों देशों के संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन प्रशंसनीय है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ”राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की वह दिल से सराहना और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।” इससे पहले प्रसारित एक खबर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के रिश्ते को बहुत खास संबंध बताया।…
अररिया। बिहार में अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत किसान चौक पर शुक्रवार की देर एक एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक की मौत हो गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो युवक को लेकर ग्रामीण फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे,जहां चिकित्सक ने उन दोनों को भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 25 वर्षीय इंजार पिता मो. मुस्तकीम, 24 वर्षीय जासीम पिता मो. मुख्तार एवं 26 वर्षीय साहिल पिता मुबारक है।तीनों निवासी मधुरा वार्ड संख्या 12 थाना जोगबनी थाना क्षेत्र के मधुरा वार्ड संख्या 12 के रहने वाले…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या एक से एक व्यक्ति को पॉकेट मारते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम फै़सल अंसारी है और वह लोअर बाजार थाना क्षेत्र कर्बला चौक का रहने वाला है। एएसआई अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर लगातार रेलवे स्टेशन पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि लातेहार का यात्री सुरेश महतो ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन में चढ़ते समय उनकी जेब से 350 रुपये चोरी हुए हैं। एएसआई अनिल कुमार ने मौके पर ही 350 रुपये…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में आठ सितंबर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाये रहे। इससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ और भारी उमस भी…
धनबाद। धनबाद जिले के कतरास में आज शुक्रवार की सुबह दो बड़े हादसे हो गये। बाघमारा अनुमंडल क्षेत्र के रामकनाली ओपी के बट्टू बाबू बंगला के पास भू-धंसान से करीब आधे दर्जन घर जमींदोज हो गये। इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं करीब एक दर्जन मवेशी गोफ के अंदर समा गये। इलाके में दहशत इस हादसे के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिये इधर-उधर भागने निकले। यह इलाका डेंजर जोन में शामिल है। घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। नागेश्वर यादव और कारू यादव के मवेशी समेत नगदी और जेवरात गोफ…
खपत और अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार -जीएसटी के कम होने से कम होगा लोगों की जेब का बोझ रांची। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने मोदी सरकार के द्वारा जीएसटी सुधार 2.0 लागू किये जाने का स्वागत करते हुए इसे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया है।श्री प्रकाश ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चार सौ वस्तुओं पर जीएसटी कम करने से हर वर्ग को राहत, खपत व अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी, जीएसटी के कम होने से छोटे- छोटे व्यपारियो के साथ-साथ आम लोगों की जेब का…
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा हाय-तौबा मचा रही है। भाजपा का यह कृत्य चुनावी माहौल में जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है। इस संबंध में श्री सहाय ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि यदि सही मायने में इस मुद्दे पर भाजपा इतनी चिंतित है, तो उसे यह भी बताना चाहिए कि विगत 11 साल के शासनकाल में भाजपानीत केंद्र सरकार इस मसले पर क्या कर रही थी? क्यों नहीं इस दौरान घुसपैठियों को रोकने की कोशिश की गयी? उन्होंने…
