Author: shivam kumar

छह सितंबर, 1965 का दिन भारत–पाकिस्तान युद्ध के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब और राजस्थान मोर्चों पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान छेड़ा था। भारतीय जवानों ने लाहौर और सियालकोट की ओर तेजी से बढ़ते हुए कई रणनीतिक क्षेत्रों पर कब्जा किया और पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को कड़ी चुनौती दी। यह युद्ध पाकिस्तान द्वारा जम्मू–कश्मीर में घुसपैठ कराने के प्रयास का परिणाम था। भारतीय सेना के साहस और रणनीतिक कुशलता ने न केवल पाकिस्तानी सेना को पीछे धकेला बल्कि युद्ध का रुख भी भारत की ओर मोड़ दिया। यही…

Read More

वाशिंगटन (अमेरिका)। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप शुक्रवार को रक्षा विभाग का नाम बदलकर युद्ध विभाग करने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। इस तरह द्वितीय विश्व युद्ध के तुरंत बाद तक विभाग का जो नाम था, उसे बहाल करके सैन्य मिशन को पुनर्गठित करने का ट्रंप का वादा पूरा हो जाएगा। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, यह कदम, जिसकी कुछ समय से उम्मीद की जा रही थी, युद्ध-लड़ने की क्षमताओं का प्रदर्शन करके एक अधिक आक्रामक छवि पेश करने के अपने लक्ष्यों के अनुरूप सेना को नया रूप देने के ट्रंप के प्रयासों…

Read More

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिका के न्याय विभाग ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक के खिलाफ धोखाधड़ी (आपराधिक) की जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस जांच में कौन से अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय शामिल हैं। अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, कुक ने पहले अपने खुलासे में बताया था कि उनके जॉर्जिया, मैसाचुसेट्स और मिशिगन में घर हैं। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि संघीय अभियोजकों ने समन जारी करना शुरू कर दिया है। इसलिए अनुमान है कि इन्हीं क्षेत्रों के कार्यालय जांच में शामिल होंगे। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, इससे पहले फ़ेडरल…

Read More

वाशिंगटन (अमेरिका)। वेनेजुएला के दो सैन्य विमानों के गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में तैनात अमेरिकी नौसेना के पोत के पास से गुजरने की घटना को पेंटागन ने गंभीरता से लिया है। पेंटागन इसे बेहद भड़काऊ कदम माना है। गुरुवार रात एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में रक्षा विभाग ने लिखा कि यह कदम हमारे मादक-आतंकवाद विरोधी अभियानों में बाधा डालने के लिए उठाया गया। एबीसी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने यह जानकारी देते हुए बयान में वेनेज़ुएला के कार्टेल को सख्त सलाह दी है कि वह अमेरिकी सेना के मादक पदार्थों और आतंकवाद विरोधी अभियानों…

Read More

नई दिल्ली। सॉल्वेंट रिकवर करने का काम करने वाली कंपनी स्नेहा ऑर्गेनिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में फ्लैट एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 122 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग बिना किसी बदलाव के 122 रुपये के स्तर पर ही हुई। लिस्टिंग के बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण थोड़ी देर में ही कंपनी के शेयर टूट कर 115.90 रुपये लोअर सर्किट लेवल पर आ गए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज नरमी नजर आ रही है। सोने की कीमत में आज 900 रुपये से लेकर 940 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोने की तरह चांदी भी आज 1,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है। कीमत में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 1,05,920 रुपये से लेकर 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, 22 कैरेट सोना आज 97,050 रुपये से लेकर 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली तेजी भी आई। इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण दोनों सूचकांक ऊपरी स्तर से नीचे फिसल गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से…

Read More

खूंटी। तोरपा प्रखंड के किंशु टोली में खेल समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय पुरुष-महिला हॉकी सह फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मौजूद थे। विधायक ने खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल से आपसी भाईचारा और अनुशासन की भावना बढ़ती है। ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। समापन समारोह में जिला परिषद…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार मुनाफा वसूली होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.20 प्रतिशत टूट कर 45,544.88 अंक के स्तर पर…

Read More

कटिहार। जिले में शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में शामिल लोग रंग-बिरंगी पोशाकें पहने हुए थे और हाथों में इस्लामिक तिरंगा झंडा लिए हुए थे। जुलूस की शोभा बढ़ाने में छोटे-छोटे बच्चों की भागीदारी सबसे अधिक आकर्षक थी। सुबह की धूप के बावजूद जुलूस में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम तैनात रही। सुरक्षा को लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस और सामाजिक संगठन…

Read More

अररिया। बिहार में अररिया नगर थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह को ट्रक पर लदे भारी मात्रा में अरुणाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब का बड़ा खेप को पकड़ा। शराब को असम से ट्रक पर लोड कर मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था।मामले में पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया।जानकारी एसपी अंजनी कुमार ने दी। एसपी ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर पश्चिम बंगाल से अररिया होते हुए मुजफ्फरपुर जाने वाले है। प्राप्त…

Read More