रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूरो साइकेट्री एंड एलाइड साइंस (रिनपास) में जल्द कई बदलाव देखने को मिलेंगे। रिनपास में आधारभूत संरचना तथा शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। यहां जो भी कमियां होगी, उसकी विस्तृत समीक्षा कर उसे दूर किया जाएगा। यहां मानसिक मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले, उनका अत्याधुनिक तरीके से इलाज की समुचित व्यवस्था हो, इस दिशा में राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी। सोरेन गुरुवार को रिनपास के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर…
Author: shivam kumar
रामगढ़। नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से आम जनता को महंगाई से राहत मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले के बाद आम नागरिकों में खुशी की लहर है। गुरुवार को रामगढ़ में भाजपा नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले पर खुशी जाहिर की। पार्टी जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी है कि जो वे कहते हैं, जरूर करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से उन्होंने जीएसटी में जनाकांक्षाओं के अनुरूप सुधार की बात कही थी। उन्होंने जनता से किए वादों को पूरा किया। यह देशवासियों के लिए…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को भारी हंगाम हुआ। तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सदन में ‘वोट चोर’ होने का आरोप भाजपा पर लगाया। भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे संवैधानिक पद पर बैठे हुए प्रधानमंत्री को गाली देने का काम कर रही हैं। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ममता बनर्जी को रोहिंग्या से प्यार है, लेकिन ईमानदार प्रधानमंत्री पर प्रहार है। इनको रोहिंग्या अपने लगते हैं, क्योंकि वो उनके भविष्य का वोटबैंक है, लेकिन…
रांची। प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि देश में सरकार एनडीए की है, लेकिन सिस्टम कांग्रेस का चल रहा है। दूध, दही, पेंसिल किताबों, कृषि उपकरण, जीवन रक्षक दवाओं, स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी लगाकर कमाई करने वाली सरकार की आंखें आठ वर्षों बाद खुली तब उसे आम आदमी की तकलीफ दिखाई पडी। जीएसटी स्लैब में केंद्र सरकार की ओर से कमी किए जाने की घोषणा पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मोदी सरकार की जीएसटी नीति का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वर्ष 2016 में ही विरोध किया था।…
न्याय के लिए कराह रहा है संस्थान, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण और निर्दोष कर्मचारी तनख्वाह से वंचित शिक्षा का मंदिर बना राजनीति का अखाड़ा, सत्ता संरक्षण में पलता भ्रष्टाचार, कार्रवाई अब भी अधूरी कोई तो मेरी पीड़ा समझो, महुदा कॉलेज की मौन पुकार समीद खान मैं महुदा कॉलेज हूं। कभी गर्व से सीना चौड़ा कर कहता था कि मेरी गोद से निकलकर निकले छात्र ही इस समाज और देश के भविष्य के निर्माता हैं। मैं एक मां की तरह हर बच्चे को ज्ञान का संस्कार देता रहा। पर आज मैं टूट चुका हूं, झुक चुका हूं और भीतर ही भीतर सड़…
नई दिल्ली। त्रिनिदाद में खेले गए मुकाबले में बुधवार रात (भारतीय समयानुसार गुरुवार) सेंट लूसिया किंग्स ने हाई-फ्लाइंग त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 53 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ किंग्स नाइट राइडर्स के बाद सीपीएल 2025 प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई। किंग्स की जीत में उनके स्पिन गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। तबरेज़ शम्सी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, वहीं खारी पियरे और रोस्टन चेज़ ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी नाइट राइडर्स की शुरुआत…
ढाका। बांग्लादेश टी20 टीम के कप्तान लिटन कुमार दास ने कहा है कि उनकी टीम आगामी एशिया कप के लिए पूरी तरह तैयार है। टूर्नामेंट का आगाज़ 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। बांग्लादेश ने हाल ही में नीदरलैंड्स को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हराया। तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। यह बांग्लादेश की लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था। लिटन ने टीम की इस सफलता का श्रेय प्री-सीरीज कैंप को दिया। टीम ने पहले ढाका में फिटनेस कैंप लगाया और फिर सिलहट…
नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की विवादों में फंसी फिल्म `द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर यानी कल दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन बंगाल में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है। इस संबंध में विवेक अग्निहोत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिख कर मदद की गुहार लगाई है। इस फिल्म की निर्माता पल्लवी जोशी ने अपने पत्र लिखा है कि `द बंगाल फाइल्स’ की निर्माता होने के नाते मुझे गहरा दुख है कि बंगाल के मल्टीप्लेक्स चेन ने सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक दबाव और धमकियों के चलते फ़िल्म की…
नई दिल्ली। जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में बुधवार को ऐतिहासिक फैसला लिया गया, जिसके तहत 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया। अब केवल दो स्लैब 5 और 18 प्रतिशत ही रहेंगे। इसके साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए इसे सकारात्मक बताया है। गुरुवार को एक्स पर साझा किए अपने संदेश में जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधार जन-प्रथम और स्वास्थ्य-सकारात्मक हैं। दवाओं, उपकरणों और डायग्नोस्टिक्स…
पटना। कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ बिहार में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मातृशक्ति के बिहार बंद का असर दिख रहा है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यानी कुल 5 घंटे तक प्रभावी रहेगा। प्रदेशव्यापी बिहार बंद में भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) एवं रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) की नेत्रियां सड़क उतरी हैं। बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, जदयू की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती मेहता लोजपा(रा) महिला मोर्चा की शोभा सिन्हा, रालोमो की स्मृति कुशवाहा…
लिस्बन (पुर्तगाल)। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में बुधवार शाम ऐतिहासिक ग्लोरिया एलिवेटर (टूरिस्ट ट्रेन) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की जान चली गई और 18 अन्य घायल हो गए। देश में ग्लोरिया लिफ्ट को एलेवाडोर द ग्लोरिया, स्ट्रीटकार और फनिक्युलर भी कहा जाता है। पुर्तगाल में आज राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसे पुर्तगाल के इतिहास का भीषण रेल हादसा बताया जा रहा है। द पुर्तगाल न्यूज अखबार के अनुसार, राष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा संस्थान (आईएनईएम) के अनुसार, लिस्बन में ग्लोरिया एलिवेटर के पटरी से उतरने से 15 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल…
