काठमांडू। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बी आर गवई आज से दो दिनों के नेपाल दौरे पर काठमांडू पहुंचने वाले हैं। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश प्रकाशमान सिंह राउत के निमंत्रण पर सीजेआई की यह पहली नेपाल यात्रा है। नेपाल आने वाले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया गवई काठमांडू में आयोजित नेपाल इंडिया ज्यूडिशियल सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि सहभागी होने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस सेमिनार का आयोजन सुप्रीम कोर्ट बार एसोशिएशन करने जा रही है। इस सेमिनार में नेपाल के प्रधान न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट के सभी जज और वरिष्ठ…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन (अमेरिका)। हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने बुधवार को ट्रंप प्रशासन के साथ टकराव में महत्वपूर्ण कानूनी जीत हासिल की। बोस्टन स्थित अमेरिकी जिला न्यायालय की न्यायाधीश एलिसन डी. बरोज ने कहा कि सरकार ने यहूदी-विरोधी भावना को जड़ से खत्म करने के नाम पर अरबों डॉलर के अनुसंधान कोष को रोककर कानून तोड़ा है। कानूनविद् कहते हैं कि यह फैसला हार्वर्ड को व्हाइट हाउस के साथ समझौता वार्ता में नई ताकत दे सकता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में बोस्टन स्थित अमेरिकी जिला न्यायालय की न्यायाधीश एलिसन डी. बरोज के फैसले की जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है…
वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी जिला न्यायाधीश जेम्स रॉबर्ट ने वाशिंगटन राज्य के सबसे बड़े शहर सिएटल में अत्यधिक बल प्रयोग और नस्लीय पूर्वाग्रह के आरोपों के बाद लगाई गई संघीय पुलिस निगरानी 13 साल बाद बुधवार को समाप्त कर दी। अमेरिकी न्याय विभाग ने माना था कि अत्यधिक बल प्रयोग का अल्पसंख्यक समुदायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सबसे पहले 2023 में तत्कालीन बाइडेन प्रशासन ने संघीय निगरानी को समाप्त करने का प्रस्ताव रखा था। कुछ लंबित मुद्दों के कारण इस प्रक्रिया में देरी हुई। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, सिएटल पुलिस विभाग ने बल प्रयोग की नई…
काठमांडू। भारत सरकार ने 2 सितंबर से पूरे देश में जो नए आप्रवासन नियम लागू किए हैं उससे नेपाल और भूटान के नागरिकों को छूट दी गई है। नए नियम में किसी भी विदेशी नागरिक को भारत प्रवेश करने पर अनिवार्य रूप से फॉर्म सी भरने का निर्देश जारी किया गया है। भारत के गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि नए आप्रवासन नियमों से नेपाल और भूटान के नागरिकों को अलग रखा गया है। गृह मंत्रालय के इस नए नियम को लेकर नेपाल में संशय उत्पन्न होने के बाद काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर नेपाल…
क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने क्वेटा में बलोचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल (बीएनपी) की रैली में हुए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए। और 30 से अधिक घायल हो गए। यह हमला सोमवार शाम शाहवानी स्टेडियम के बाहर बीएनपी की रैली समाप्त होने के कुछ ही देर बाद हुआ। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 29 का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों को कराची स्थानांतरित किया जा सकता है। द बलोचिस्तान पोस्ट की खबर के अनुसार, इस्लामिक…
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘परम सुंदरी’ को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं। 29 अगस्त को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद से कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब छठे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं, जो अब तक के सबसे कम हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘परम सुंदरी’ ने रिलीज के छठे दिन 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का दौर आज भी जारी है। सोने की कीमत में आज 700 रुपये से लेकर 770 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। हालांकि चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट आई है। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 1,06,860 रुपये से लेकर 1,07,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, 22 कैरेट सोना आज 97,950 रुपये से लेकर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा…
नई दिल्ली। जीएसटी सिस्टम में किए गए सुधार का असर आज घरेलू शेयर बाजार में साफ-साफ नजर आ रहा है। जीएसटी स्लैब को कम करने और कई चीजों पर जीएसटी दरों में कटौती करने से बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिसकी वजह से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत भी जोरदार तेजी के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली का दबाव बनने की वजह से दोनों सूचकांकों को झटका जरूर लगा, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल कर सेंसेक्स…
-तंबाकू उत्पादों और सिगरेट को छोड़कर जीएसटी दरें 22 सितंबर से होंगी प्रभावी प्रधानमंत्री ने कहा- जीएसटी में व्यापक सुधार नागरिकों के जीवन में लाएंगे सुधार नई दिल्ली। जीएसटी परिषद ने बुधवार को आम सहमति से माल एवं सेवा कर जीएसटी में व्यापक सुधारों को मंजूरी दे दी है। इन सुधारों के तहत साबुन, साइकिल, टीवी और व्यक्तिगत स्वास्थ्य तथा जीवन बीमा पॉलिसी जैसे आम उपयोग के उत्पादों पर जीएसटी की दरें कम की गई हैं। छेना, पनीर, रोटी और पराठा पर कोई जीएसटी नहीं देना होगा। इसके अलावा जीवन रक्षक दवाओं पर भी जीएसटी शून्य होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री…
नई दिल्ली। जीएसटी परिषद ने पॉलिसी धारकों को बड़ी राहत दी है। अब व्यक्तिगत जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के प्रीमियम सस्ते हो जाएंगे। दरअसल, इन बीमा उत्पादों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से छूट दे दी गई है। संशोधित दरें 22 सितंबर, नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान किया कि सभी तरह की व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसी और उनके पुनर्बीमा पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। इनमें टर्म लाइफ, यूलिप या एंडोमेंट पॉलिसी शामिल हैं। फिलहाल इन पर…
अररिया। एनडीए की ओर से घोषित बिहार बंद का असर अररिया जिला में सुबह से ही है।अररिया में जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में अररिया शहर सहित संपूर्ण जिले में भाजपा कार्यकर्ता बिहार बंद को सफल बनाने में लगे हैं।फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के साथ भाजपा और जदयू नेताओं का अलग अलग समूह बाजार बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे और बाजार को बंद कराया। भाजपा नेता शंभू साह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रतिष्ठानों और दुकानों को बंद कराया और नारेबाजी करते हुए बाजार का भ्रमण किया।शहरी क्षेत्र के अलावा कस्बाई…
