– आईआईटी कानपुर में ‘समन्वय’ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन – डीप टेक भारत पर एक प्रभावशाली समिट हाेने की आवश्यकता: मुख्यमंत्री कानपुर। आईआईटी कानपुर के ‘समन्वय’ से उद्योग-अकादमिक जुड़ाव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीप टेक को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को “भारत डीप टेक 2025” का केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। इसके लिए डीप टेक पर एक प्रभावशाली समिट आयोजित करने की आवश्यकता है, जिससे रिसर्च और नवाचार को नई दिशा मिल सके। आईआईटी कानपुर को डीप टेक इनोवेशन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ बुधवार…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के कारण भारत आज वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। इससे देश नवाचार और प्रतिभा का प्रमुख केंद्र बन गया है। शांतनु ठाकुर ने एक्स पोस्ट में लिखा, भारत में 1800 से अधिक जीसीसी संचालित हैं, जो 2010 में केवल 700 थे और अब तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि देश में हर दो सप्ताह में तीन नए जीसीसी स्थापित हो रहे हैं और दुनिया के लगभग 50 फीसदी जीसीसी अब भारत में…
पटना। पटना मेट्रो का पहला ट्रायल बुधवार काे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस ट्रायल के दौरान मेट्रो को डिपो के अंदर बनाए गए 800 मीटर लंबे ट्रैक पर ट्रेन को दौड़ाया गया, ताकि सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जा सके। ट्रायल के दौरान मेट्रो की तकनीकी और सुरक्षा प्रणालियों की पूरी जांच की गई। विशेषज्ञों की टीम ने ट्रेन की स्पीड, ब्रेकिंग सिस्टम, पावर सप्लाई और सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया। डिपो के अंदर शुरुआती ट्रायल के बाद अब पटना मेट्रो को आईएसबीटी से भूतनाथ स्टेशन तक के लंबे ट्रैक पर दौड़ाया जाएगा। यह ट्रायल एक…
रांची। झामुमो ने हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट द्वारा विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग की नियमावली की मंजूरी के फैसले का स्वागत किया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने इसके साथ-साथ तीन अकादमी बनाने, मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के सरकारी आवास को उनकी पत्नी रूपी सोरेन के नाम पर अलॉट करने और दिशोम गुरु से जुड़ी यादों को सहेजने और संजोने के लिए बनने वाले संग्रहालय को लेकर कैबिनेट के फैसले का झामुमो ने स्वागत किया है। बुधवार को पार्टी के कैंप कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो के लिए राज्य के आदिवासियों-मूलवासियों के…
रांची। सूर्या हांसदा केस में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सख्ती दिखायी है। आजसू का प्रयास रंग लाया है। आजसू के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता द्वारा दर्ज कराये गये आवेदन पर आयोग ने संज्ञान लिया और गोड्डा के डीसी और एसपी से चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। आयोग की गंभीरता से पीड़ित परिवार को न्याय की आस जगी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रियांक कानूनगो, की अध्यक्षता में, मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की धारा 12 के तहत इस मामले पर कार्रवाई की है। आयोग ने शिकायत में लगाये गये आरोपों को प्रथम दृष्टया मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन माना और…
रांची रैली में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सौंपा ज्ञापन रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा, झारखंड प्रदेश का एक शिष्टमंडल राजभवन में मिला। शिष्टमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें 1 सितंबर 2025 को रांची में आयोजित महिला मोर्चा की शांतिपूर्ण रैली पर पुलिस कार्रवाई का उल्लेख किया गया। अभद्र टिप्पणी के विरोध में निकाली थी रैली ज्ञापन में कहा गया कि यह रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माताजी पर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में आयोजित की गयी थी। महिला कार्यकर्ता जब लोकतांत्रिक ढंग से कांग्रेस भवन,…
रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार से बुधवार को राजभवन में फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। पेंशन अधिनियम में संशोधन तथा आठवें वेतन आयोग के गठन में हो रहे विलंब की समस्याओं को विस्तार से रखा। एसोसिएशन के अध्यक्ष एमजेड खान के नेतृत्व में राज्यपाल से हुई मुलाकात में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। एमजेड ने बताया कि राज्यपाल को विषय वस्तु को अवगत कराया। साथ ही राज्यपाल से अनुरोध किया कि इसे डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल और ट्रेनिंग (डीओ-पीटी) को अग्रसारित करेंं। खान ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया है कि एसोसिएशन की मांगों पर…
रांची। कांके स्थित रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट आफ न्यूरो-साइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज) शताब्दी समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। 4 सितंबर को होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने सोमवार को स्वयं स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए और कहा कि समारोह की तैयारियां समय पर और पूरी सतर्कता से पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह शताब्दी समारोह केवल एक ऐतिहासिक अवसर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के नए अध्याय की शुरुआत भी होगा। यह पूरे झारखंड के लिए…
रांची। माकपा ने राज्य के विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा के लिए विस्थापन आयोग के गठन को स्वागत योग्य कदम बताया है। पार्टी के राज्य सचिवमंडल की ओर से बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि कैबिनेट ने झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग गठन कार्य और दायित्व नियमावली की स्वीकृति देकर सकारात्मक पहल की है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि हालांकि वर्ष 2024 के जुलाई महिने में ही विस्थापन आयोग का गठन के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। लेकिन एक साल के बाद उसकी नियमावली तैयार की गई है। माकपा झारखंड…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रकृति पर्व करमा पूजा की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रकृति पर्व करमा की राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “यह लोकपर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ ही प्रकृति के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन का संदेश देता है। यह पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि लाए, यही मेरी मंगलकामना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति पूजा करमा पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं,…
मजबूरी या मकसद आखिर इस स्टैंड के पीछे क्या है कांग्रेस की रणनीति महागठबंधन के सीएम चेहरे पर सस्पेंस जस का तस, सियासी संयोग या फिर सियासी प्रयोग बिहार में लोकप्रियता के मामले में तेजस्वी यादव किसी से पीछे नहीं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बहुचर्चित वोटर अधिकार यात्रा 17 दिन बाद पटना में गांधी-अंबेडकर मार्च के रूप में समाप्त हुई। इस यात्रा ने बिहार की विपक्षी राजनीति में नयी ऊर्जा का निश्चित ही संचार किया है। यात्रा में राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव…
